Monday, September 07, 2026
BREAKING
झूठे वादों से सत्ता हथियाने वाली आप को जनता की चिंता नहीं, आरोपों की राजनीति में व्यस्त : डॉ अर्चना गुप्ता महिला आरक्षण केवल भागीदारी नहीं, नेतृत्व का अवसर - विजया रहाटकर अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा सरकार विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा मुहैया करवाने पर दे रही बल : नायब सिंह सैनी भाजपा धर्म और जाति के नाम पर बांटने की राजनीति कर रही : कुमारी सैलजा हरियाणा को जल्द ही एक प्रमुख आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हब के रूप में विकसित किया जाएगा : आरती सिंह राव हरपाल सिंह चीमा का कांग्रेस पर तंज, 'कभी सीएम बदले, अब बदल रहे इंचार्ज' PECOSA चुनाव 2026: हरप्रीत सिंह ओबेरॉय अध्यक्ष निर्वाचित जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर ली शपथ, समारोह से शामिल नहीं हुए सीएम मान चंबा में बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी ऑल्टो कार...उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर मौ*त

हरियाणा

सरकार विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा मुहैया करवाने पर दे रही बल : नायब सिंह सैनी

07 सितंबर, 2026 08:07 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार प्रदेश में विद्यार्थियों को गुणवता एवं तकनीकी शिक्षा मुहैया करवाने पर बल दे रही है ताकि विद्यार्थी वर्तमान समय की मांग अनुसार दक्ष हो सके। सरकार ने विद्यार्थियों के लिए 5 लाख डाटा सिम खरीद को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री सोमवार को हाई पावर्ड परचेज कमेटी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में हरियाणा के उच्चतर शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, सहकारिता एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविन्द शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

10वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को दिए जाएंगे 5 लाख टेबलेट
मुख्यमंत्री ने कहा कि कक्षा 10वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को 5 लाख टेबलेट दिए जाएगें। इनके लिए डाटा सिम की खरीद की जाएगी। इसके अलावा हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के लिए 220वॉट की टयूबलर टाइप लीड एसिड बैटरी की खरीद प्रक्रिया को भी स्वीकृति प्रदान की गई। इनमें 100एएच, 200एएच तथा 120एएच सहित 5 टाईप की बैट्रियों की खरीद शामिल हैं।

एनएचएम के तहत 59 एडवांस लाइफ स्पोर्ट एम्बुलेंस सेवाओं की मंजूरी
हाई पावर्ड परचेज कमेटी की बैठक में मुख्यमंत्री ने हैफेड द्वारा संचालित असंध शुगर मिल के वार्षिक ओवरहॉलिंग, मरम्मत, रखरखाव एवं सामान सहित एक साल के लिए 11.90 करोड़ रुपए में चलाने की स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में नेशनल हैल्थ मिशन के तहत दक्षिण जॉन के लिए 33 तथा नोर्थ जॉन के लिए 26 एडवासं लाइफ स्पोर्ट एम्बुलेंस की बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं नागरिकों को देने के लिए मंजूरी प्रदान की गई।

एचपीपीसी बैठक में लगभग 90 करोड़ रुपए से अधिक के सेवा कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई। इस अवसर पर अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा, प्रधान सचिव विजय सिंह दहिया, आयुक्त एवं सचिव आशिमा बराड़, निदेशक सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग तथा एमडी एचवीपीएन डा. आदित्य दहिया सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

झूठे वादों से सत्ता हथियाने वाली आप को जनता की चिंता नहीं, आरोपों की राजनीति में व्यस्त : डॉ अर्चना गुप्ता

झूठे वादों से सत्ता हथियाने वाली आप को जनता की चिंता नहीं, आरोपों की राजनीति में व्यस्त : डॉ अर्चना गुप्ता

महिला आरक्षण केवल भागीदारी नहीं, नेतृत्व का अवसर - विजया रहाटकर

महिला आरक्षण केवल भागीदारी नहीं, नेतृत्व का अवसर - विजया रहाटकर

अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा

अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा

भाजपा धर्म और जाति के नाम पर बांटने की राजनीति कर रही : कुमारी सैलजा

भाजपा धर्म और जाति के नाम पर बांटने की राजनीति कर रही : कुमारी सैलजा

हरियाणा को जल्द ही एक प्रमुख आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हब के रूप में विकसित किया जाएगा : आरती सिंह राव

हरियाणा को जल्द ही एक प्रमुख आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हब के रूप में विकसित किया जाएगा : आरती सिंह राव

हड़ताल के बीच सफाई कर्मचारियों पर एक्शन; हरियाणा में 6 पे-रोल कर्मचारी टर्मिनेट, दरोगा सस्पेंड...जानें पूरा मामला

हड़ताल के बीच सफाई कर्मचारियों पर एक्शन; हरियाणा में 6 पे-रोल कर्मचारी टर्मिनेट, दरोगा सस्पेंड...जानें पूरा मामला

गुरुग्राम जेल में मंत्री संजीव अरोड़ा से मिलने पहुंचे पंजाब CM भगवंत मान, ED कार्रवाई के बाद पहली बड़ी मुलाकात

गुरुग्राम जेल में मंत्री संजीव अरोड़ा से मिलने पहुंचे पंजाब CM भगवंत मान, ED कार्रवाई के बाद पहली बड़ी मुलाकात

बवानी खेड़ा में CM सैनी ने करोड़ों की 7 परियोजनाओं का किया उद्घाटन, बोले- विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है हरियाणा

बवानी खेड़ा में CM सैनी ने करोड़ों की 7 परियोजनाओं का किया उद्घाटन, बोले- विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है हरियाणा

नशे से जंग, रेवाड़ी के संग’ से गूंजा हरियाणा, CM सैनी ने हाफ मैराथन को दिखाई हरी झंडी; राव इंद्रजीत फिर रहे दूर

नशे से जंग, रेवाड़ी के संग’ से गूंजा हरियाणा, CM सैनी ने हाफ मैराथन को दिखाई हरी झंडी; राव इंद्रजीत फिर रहे दूर

अंतिम अल्टीमेटम खत्म: Haryana में सफाई-फायर कर्मचारियों की हड़ताल पर सरकार सख्त, कल से होगी कार्रवाई

अंतिम अल्टीमेटम खत्म: Haryana में सफाई-फायर कर्मचारियों की हड़ताल पर सरकार सख्त, कल से होगी कार्रवाई