Thursday, November 26, 2026
BREAKING
• गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी • जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड • संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान • संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण • घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा • पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया • श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक • पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा • Solan: महिलाओं को 1500 रुपए देने में सरकार विफल : जयराम • Shimla: एचआरटीसी बसों की कमी होगी पूरी, 350 बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू

दुनिया

सरकार ने एलन मस्क के आरोपों को किया खारिज, कहा- भारत का नियामकीय ढांचा ‘निष्पक्ष और भेदभावरहित’

08 अक्टूबर, 2026 04:37 PM

नई दिल्ली(एजेंसी) : केंद्र सरकार ने अरबपति एलन मस्क के उस सोशल मीडिया पोस्ट को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि भारत में सैटेलाइट संचार सेवाओं के लिए नियामकीय ढांचे को “भेदभावपूर्ण तरीके” से लागू किया जा रहा है।

संचार मंत्रालय ने SpaceX के संस्थापक और CEO एलन मस्क के इस दावे को “बेबुनियाद और गलत धारणा पर आधारित” बताया कि भारत में Starlink को “कुछ बड़े कारोबारी समूहों” द्वारा रोका जा रहा है।

मंत्रालय ने कहा कि सरकार ने सैटेलाइट संचार सेवाओं समेत सभी दूरसंचार सेवाओं के लिए निष्पक्ष और भेदभावरहित मंजूरी व्यवस्था लागू की है। इसके तहत गैर-भूस्थिर उपग्रह कक्षा आधारित संचार सेवाओं के लिए तीन कंपनियों को Global Mobile Personal Communication by Satellite सेवाओं के लिए दूरसंचार लाइसेंस दिए गए हैं।

सरकार ने कहा कि इसका उद्देश्य भारत में सैटेलाइट संचार सेवाओं की सुविधा उपलब्ध कराना है। हालांकि, लाइसेंस की शर्तों के तहत प्रत्येक लाइसेंसधारी को सुरक्षा संबंधी आवश्यकताओं का पालन करना जरूरी है।
मंत्रालय के अनुसार, इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उपलब्ध कराई जा रही सेवाएं उपयोगकर्ताओं और उनके डेटा की सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न आवश्यकताओं को पूरा करें। तीनों लाइसेंसधारियों के मामले में सुरक्षा आकलन की प्रक्रिया फिलहाल जारी है।

सरकार ने स्पष्ट किया कि किसी लाइसेंसधारी का सुरक्षा आकलन पूरा होने के बाद वह स्पेक्ट्रम आवंटन के अगले चरण के लिए आवेदन कर सकता है।
मंत्रालय ने कहा कि फिलहाल तीनों कंपनियां लगभग एक ही नियामकीय चरण में हैं। इसलिए नियामकीय ढांचे या उसके लागू किए जाने को अनुचित या भेदभावपूर्ण बताना “बेबुनियाद और गलत धारणा पर आधारित” है।

यह मामला मस्क के एक दिन पहले किए गए उस पोस्ट के बाद सामने आया, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि भारत में Starlink को कुछ बड़े कारोबारी समूहों द्वारा “रोका” जा रहा है, ताकि देश के सैटेलाइट इंटरनेट बाजार पर उनका “एकाधिकार” बना रहे। Starlink भारत में वाणिज्यिक सेवाएं शुरू करने के लिए अंतिम मंजूरियों का इंतजार कर रही है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

'हथकड़ी लगाकर ही लाएंगे', शेख हसीना पर बांग्लादेश का यू-टर्न; भारत के सामने रखी शर्त

'हथकड़ी लगाकर ही लाएंगे', शेख हसीना पर बांग्लादेश का यू-टर्न; भारत के सामने रखी शर्त

रियाद के फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट पर हूती हमला, भारत ने की कड़ी निंदा; दो भारतीय घायल

रियाद के फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट पर हूती हमला, भारत ने की कड़ी निंदा; दो भारतीय घायल

अमेरिका में प्रवासी परिवारों के आवास संबंधी नियम पर भड़के राज्य, ट्रंप सरकार पर केस

अमेरिका में प्रवासी परिवारों के आवास संबंधी नियम पर भड़के राज्य, ट्रंप सरकार पर केस

कोलंबिया के मशहूर पर्यटन शहर में दहशत, हथियारबंद बदमाशों ने लोगों को बनाया बंधक

कोलंबिया के मशहूर पर्यटन शहर में दहशत, हथियारबंद बदमाशों ने लोगों को बनाया बंधक

ईयर एंडर 2026: वैश्विक प्रभाव से कूटनीति तक, पीएम मोदी की लोकप्रियता रही बरकरार

ईयर एंडर 2026: वैश्विक प्रभाव से कूटनीति तक, पीएम मोदी की लोकप्रियता रही बरकरार

नेपाल: 5.3 तीव्रता का भूकंप, भारत के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए झटके

नेपाल: 5.3 तीव्रता का भूकंप, भारत के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए झटके

ट्रंप चाहते हैं एनवीडिया जेन्सन हुआंग को करे 'री-हायर', बोले-ये अच्छा होगा

ट्रंप चाहते हैं एनवीडिया जेन्सन हुआंग को करे 'री-हायर', बोले-ये अच्छा होगा

पाकिस्तान की सेना को अमेरिकी फंडिंग क्यों? नवनिर्वाचित सीनेटर अल सैयद ने उठाए सवाल

पाकिस्तान की सेना को अमेरिकी फंडिंग क्यों? नवनिर्वाचित सीनेटर अल सैयद ने उठाए सवाल

क्षेत्रीय दबदबा कायम करना हमारा लक्ष्य नहीं, आत्मरक्षा के लिए बढ़ा रहे सैन्य ताकत : किम जोंग उन

क्षेत्रीय दबदबा कायम करना हमारा लक्ष्य नहीं, आत्मरक्षा के लिए बढ़ा रहे सैन्य ताकत : किम जोंग उन

भारत-नीदरलैंड के बीच कई साझा हित, सुरक्षा, तकनीक और वैश्विक चुनौतियों पर होगी चर्चा : टॉम बेरेंडसन

भारत-नीदरलैंड के बीच कई साझा हित, सुरक्षा, तकनीक और वैश्विक चुनौतियों पर होगी चर्चा : टॉम बेरेंडसन