Friday, March 20, 2026
BREAKING
ईरान के हमले पर यूएई का कड़ा रुख, हबशान गैस प्लांट ऑपरेशन अस्थायी रूप से बंद कतर पर हमले के बाद ट्रंप का सख्त रुख, ईरान को दी तबाही की खुली चेतावनी ईंधन की बढ़ती कीमतों पर सख्ती: ऑस्ट्रेलिया के पीएम ने बनाई ‘फ्यूल सप्लाई टास्क फोर्स’ वैश्विक तनाव के बीच शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 2,500 अंक टूटा फेड फैसले के बाद सोने-चांदी पर दबाव, दोनों धातुओं में गिरावट हम फीफा विश्व कप 2026 का नहीं, अमेरिका का बहिष्कार करेंगे: ईरान जुबीन गर्ग मौत मामले में तेज होगी सुनवाई, फास्ट-ट्रैक कोर्ट रोजाना करेगा ट्रायल 'धुरंधर 2' के क्रेज के बीच दिल्ली पुलिस का अनोखा संदेश, फिल्म के सीन से दी 'नशे को ना' कहने की सीख राजीव अदातिया ने किया नोरा फतेही का बचाव, बोले, सिर्फ कलाकार को दोष देना गलत, पूरी टीम जिम्मेदार पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता: बंबीहा गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

हिमाचल

सरकार के कुप्रबंधन ने आर्थिकी को पहुंचाया नुकसान, जयराम बोले, मेडिकल डिवाइस पार्क निर्माण भी कर दिया ठप

16 फ़रवरी, 2026 01:02 PM

शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि राज्य की आर्थिकी सुधारने वाले महत्त्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स को सरकार ने अपनी जिद और कुप्रबंधन से बदहाल कर दिया है। उन्होंने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन वाली सरकार नालागढ़ मेडिकल डिवाइस पार्क जैसे प्रोजेक्ट को समय से पूरा करती, तो यह हिमाचल प्रदेश के लिए एक गेम चेंजर साबित होता। लेकिन सरकार ने अपनी राजनैतिक दुर्भावना के चलते प्रदेश के हितों की बलि चढ़ा दी है। जयराम ठाकुर ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि नालागढ़ के अलावा देश के तीन अन्य राज्यों में ऐसे पार्क प्रगति पर है। यमुना एक्सप्रेस-वे (उत्तर प्रदेश) में कंपनियों को प्लॉट आबटित हो चुके हैं, उज्जैन (मध्य प्रदेश) में उन्नत तकनीक वाली कंपनियां निवेश कर रही हैं और कांचीपुरम (तमिलनाडु) वेंटिलेटर व पेसमेकर जैसे उपकरणों को बनाने वाली कंपनियों के निवेश की संभावनाएं बनाकर देश को चिकित्सा उपकरण के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आगे कदम बढ़ा रहा है, जबकि हिमाचल में पूर्व की भाजपा सरकार द्वारा कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद हासिल किया गया यह प्रोजेक्ट आज सरकार की उदासीनता के कारण दम तोड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने इसके लिए 30 करोड़ रुपए की पहली किस्त जारी भी की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने इस राशि को भी लौटा दिया और अब मार्च, 2025 का लक्ष्य रखने के बावजूद ज़मीनी हालत ढाक के तीन पात जैसी है। इससे 10 हजार करोड़ का निवेश और 15 हजार प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर अधर में लटक गए हैं। जयराम ठाकुर ने स्वास्थ्य सेवाओं पर भी सरकार पर जमकर निशाना साधा।

मंडी शिवरात्रि महोत्सव की शुभकामनाएं

जयराम ठाकुर ने सात दिवसीय मंडी अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की प्रदेशवासियों और मंडी देवसमाज को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये पर्व देवताओं के महाकुंभ के रूप में हर वर्ष मनाया जाता है। सैकड़ों देवी देवताओं की उपस्थिति और हजारों देवलुओं के बीच देवमय वातावरण हमारी प्राचीन संस्कृति और सनातन की ताकत है।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू, सोशल मीडिया पर भी नियंत्रण

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू, सोशल मीडिया पर भी नियंत्रण

HP Weather: हिमाचल में कई स्थानों पर तीन दिन होगी बारिश और बर्फबारी, ऑरेंज अलर्ट जारी

HP Weather: हिमाचल में कई स्थानों पर तीन दिन होगी बारिश और बर्फबारी, ऑरेंज अलर्ट जारी

PMGSY के तहत किया घटिया काम, हिमाचल के 138 ठेकेदारों पर ब्लैकलिस्ट होने का खतरा

PMGSY के तहत किया घटिया काम, हिमाचल के 138 ठेकेदारों पर ब्लैकलिस्ट होने का खतरा

कर्मचारी-पेंशनरों के मुद्दों को हथियार बनाएगी BJP, सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष ने ली भाजपा विधायक दल की बैठक

कर्मचारी-पेंशनरों के मुद्दों को हथियार बनाएगी BJP, सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष ने ली भाजपा विधायक दल की बैठक

CM सुक्खू बोले- चुनौतियों के बावजूद शिक्षा और स्वास्थ्य बजट में नहीं होगी कोई कटौती

CM सुक्खू बोले- चुनौतियों के बावजूद शिक्षा और स्वास्थ्य बजट में नहीं होगी कोई कटौती

गोकुल बुटेल ने कैबिनेट रैंक वापस लेने के फैसले का किया स्वागत, वेतन कटौती पर भी बोले

गोकुल बुटेल ने कैबिनेट रैंक वापस लेने के फैसले का किया स्वागत, वेतन कटौती पर भी बोले

CBSE में कन्वर्ट हुए 151 स्कूल, शिमला-मंडी के चार और विद्यालय नोटिफाई, डिमांड पर लंबी होती जा रही लिस्ट

CBSE में कन्वर्ट हुए 151 स्कूल, शिमला-मंडी के चार और विद्यालय नोटिफाई, डिमांड पर लंबी होती जा रही लिस्ट

हर जिला में आपदा रिलीफ स्टोर खोलेगी सरकार, आपदा से निपटने के लिए 70 हजार लोग सिविल डिफेंस को होंगे प्रशिक्षित

हर जिला में आपदा रिलीफ स्टोर खोलेगी सरकार, आपदा से निपटने के लिए 70 हजार लोग सिविल डिफेंस को होंगे प्रशिक्षित

जनता को पीएम मोदी और एनडीए पर विश्वास, हर जगह लहराएगा भाजपा का परचम: कंगना रनौत

जनता को पीएम मोदी और एनडीए पर विश्वास, हर जगह लहराएगा भाजपा का परचम: कंगना रनौत

Himachal News: 2534 मिलियन यूनिट बिजली पैदा कर कमाए 1004 करोड़

Himachal News: 2534 मिलियन यूनिट बिजली पैदा कर कमाए 1004 करोड़