Monday, August 17, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट

हरियाणा

समाधान शिविर निपटान में फतेहाबाद बना प्रदेश में नंबर वन जिला

20 मार्च, 2026 08:03 PM

फतेहाबाद : समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी निपटान में फतेहाबाद जिला पूरे प्रदेश में अव्वल स्थान पर रहा है। हरियाणा सरकार में श्रम विभाग के प्रधान सचिव राजीव रंजन ने शुक्रवार को आयोजित समाधान प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक में इस उपलब्धि पर डीसी डॉ. विवेक भारती और जिला प्रशासन की कुशल प्रशासनिक कार्यशैली की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। प्रधान सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा करते हुए कहा कि फतेहाबाद जिला प्रशासन समाधान शिविरों में आने वाली शिकायतों को गंभीरता से लेकर उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित कर रहा है, जो अन्य जिलों के लिए भी एक उदाहरण व अनुकरणीय कदम है। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि समाधान प्रकोष्ठ पोर्टल पर वर्ष 2024 की कोई भी शिकायत जिला में लंबित नहीं है, जो प्रशासन की प्रतिबद्धता और कार्यक्षमता को दर्शाता है। साथ ही उन्होंने सभी लंबित मामलों के शीघ्र निपटान के निर्देश भी दिए। डीसी डॉ. विवेक भारती ने बैठक में सभी विभागाध्यक्षों को कहा किए यह टीम भावना का ही उदाहरण है कि जिला जनसेवा को समर्पित कार्यों को प्रभावी ढंग से कर रहा है।उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 की सभी लंबित शिकायतों का आगामी 15 दिनों के अंदर निपटान सुनिश्चित कर उसकी रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय को भेजी जाए।

डीसी डॉ. विवेक भारती ने कहा कि जिन शिकायतों को खारिज किया गया है, उनकी कारण सहित विस्तृत रिपोर्ट दो दिन में प्रस्तुत की जाए, ताकि प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही बनी रहे। इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों को एसएमजीटी पोर्टल, सीपी ग्राम और सीएम विंडो पर दर्ज शिकायतों के निपटान को भी सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित