Sunday, June 28, 2026
BREAKING
ईरान और अमेरिका में फिर शुरू हुआ तनाव, ताजा हमलों के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने दी चेतावनी पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की ‘फास्ट पेट्रोल वेसल’ सेशेल्‍स की समुद्री सुरक्षा मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम : पीएम मोदी कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर विदेश मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की, आवश्यक दस्तावेज मिलने के बाद ही शुरू करें यात्रा भारत-यूके सीईटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और इनोवेशन में साझेदारी होगी मजबूत : पीयूष गोयल जापान के इवाते में 6.1 तीव्रता के भूकंप के झटके, सुनामी की कोई चेतावनी नहीं अमेरिका ने कमर्शियल शिप पर हुए हमले के बाद की जवाबी कार्रवाई, ईरान को बनाया निशाना भारत-अमेरिका मिलकर बनाएंगे भरोसेमंद टेक्नोलॉजी सप्लाई चेन, एआई और चिप्स पर मुख्य फोकस फीफा वर्ल्ड कप: डीआर कांगो ने रचा इतिहास, 52 साल बाद जीत दर्ज कर बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह फीफा वर्ल्ड कप: पुर्तगाल के खिलाफ ड्रॉ के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा कोलंबिया

हरियाणा

समाज को आगे बढ़ाने के लिए नई सोच और सक्रिय कार्यशैली को अपनाना होगा : विनोद सिंगला

31 मार्च, 2026 09:24 PM

कैथल : अग्रवाल वैश्य समाज कैथल जिला इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विनोद सिंगला की अध्यक्षता में किया गया। प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला के मार्गदर्शन में आयोजित हुई इस बैठक में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता एवं विभिन्न इकाइयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने और विभिन्न पदों पर नियुक्तियों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में सर्वसम्मति से विभिन्न पदाधिकारियों की नियुक्तियां की गईं, जिनमें प्रकाश बंसल को प्रधान, पंकज मित्तल को महासचिव नियुक्त किया गया। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए अक्षरा गुप्ता को महिला जिला अध्यक्ष तथा रिद्धी गुप्ता को महिला हलका अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसी प्रकार संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने हेतु मनोज सिंगला को विधानसभा अध्यक्ष, प्रदीप गुप्ता को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

युवा वर्ग को प्रतिनिधित्व देते हुए जयंत बिंदलिश को युवा अध्यक्ष बनाया गया, जबकि मुकेश सिंगला को प्रदेश युवा वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष विनोद सिंगला ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे समाज की उन्नति और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विनोद सिंगला ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय की आवश्यकताओं को देखते हुए संगठन का गठन अत्यंत आवश्यक हो गया है। उन्होंने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए नई सोच, नई ऊर्जा और सक्रिय कार्यशैली को अपनाना होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि संगठन तभी मजबूत बन सकता है, जब हर स्तर पर पारदर्शिता, सक्रियता और आपसी सामंजस्य कायम रहे।

उन्होंने आगे कहा कि अग्रवाल वैश्य समाज केवल एक सामाजिक संगठन नहीं, बल्कि एक सशक्त विचारधारा है, जो समाज के राजनीतिक उत्थान, समाजसेवा और संगठनात्मक एकता के लिए निरंतर कार्यरत है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए समाज को संगठित करने में योगदान दें।

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. विकास गुप्ता ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि जब तक जमीनी स्तर पर कार्य नहीं होगा, तब तक संगठन का विस्तार संभव नहीं है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपील की कि वे समाज के अधिक से अधिक लोगों को जोडऩे का प्रयास करें और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं।
इस अवसर पर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की गई, जिसमें राजनीतिक भागीदारी और सदस्यता अभियान जैसे महत्वपूर्ण कार्यां को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया। बैठक के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने संगठन की एकता और मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस मौके पर महिला प्रदेश सचिव अंजु बंसल, वेदप्रकाश गर्ग, राखी, मंजु, खुशबु गोयल सहित जिलेभर से अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहें।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

सहकारिता मंत्री डा अरविंद शर्मा ने कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता

सहकारिता मंत्री डा अरविंद शर्मा ने कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता

कांग्रेस परिवारवादी पार्टी है, कांग्रेस के पास न नेता और ना ही नीति है - डा. अर्चना गुप्ता

कांग्रेस परिवारवादी पार्टी है, कांग्रेस के पास न नेता और ना ही नीति है - डा. अर्चना गुप्ता

श्रीराम जी के चोरों का रावण जैसा हाल होगा… न छोड़ेंगे योगी, न छोड़ेंगे नरेंद्र मोदी – अनिल विज

श्रीराम जी के चोरों का रावण जैसा हाल होगा… न छोड़ेंगे योगी, न छोड़ेंगे नरेंद्र मोदी – अनिल विज

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, एचआरडी, जल प्रबंधन, नई शिक्षा नीति एवं आयुष्मान भारत योजना की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, एचआरडी, जल प्रबंधन, नई शिक्षा नीति एवं आयुष्मान भारत योजना की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है : कुमारी सैलजा

हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है : कुमारी सैलजा

असंध के दो मिष्ठान भंडार मालिकों से बदमाशों द्वारा फिरौती की मांग करने से व्यापारी है भयभीत - अशोक बुवानीवाला

असंध के दो मिष्ठान भंडार मालिकों से बदमाशों द्वारा फिरौती की मांग करने से व्यापारी है भयभीत - अशोक बुवानीवाला

गांवों को शहरों जैसी सुविधाएं देना सरकार का लक्ष्य -कृष्ण कुमार बेदी

गांवों को शहरों जैसी सुविधाएं देना सरकार का लक्ष्य -कृष्ण कुमार बेदी

श्राइन बोर्ड के अधीन मंदिरों की स्पेशल ऑडिट की जाए : दुष्यंत चौटाला

श्राइन बोर्ड के अधीन मंदिरों की स्पेशल ऑडिट की जाए : दुष्यंत चौटाला

सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के जज की निगरानी में हो बैंक घोटाले की जांच : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के जज की निगरानी में हो बैंक घोटाले की जांच : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

राव मोहर सिंह के नाम पर जैव विविधता पार्क क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात : राव नरबीर सिंह

राव मोहर सिंह के नाम पर जैव विविधता पार्क क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात : राव नरबीर सिंह