Wednesday, June 17, 2026
BREAKING
समाज के संगठित प्रयासों से ही होगा देश और प्रदेश का समग्र विकास: डा. अर्चना गुप्ता हरियाणा में क्षेत्रीय हवाई संपर्क को मिलेगी नई उड़ान : मुख्यमंत्री नायब सैनी बाढ़ का खतरा मंडराया: भाखड़ा डैम का जलस्तर बढ़ा, सरकार सोई हुई है : दुष्यंत चौटाला महंगाई पर सरकार जवाब दे, सस्ता हुआ कच्चा तेल तो पेट्रोल-डीजल और एलपीजी के दाम कब घटेंगे? : कुमारी सैलजा Mandi: अपनी लकीर खींचने की बजाय हमारी मिटाने में लगे हैं मुख्यमंत्री : जयराम पुश्तैनी भूमि की इंतकाल में संशोधन के नाम पर रिश्वत मांगने वाली पटवारी और उसका पति गिरफ्तार Shimla: तोल कर भेजा जाएगा राशन, डिपुओं तक पहुंचने वाली हर बोरी का होगा तोल केंद्रीय मंत्री खट्टर से मिले CM सुक्खू, की मुफ्त बिजली रॉयल्टी बढ़ाने व 7784 करोड़ रुपए ऊर्जा बकाया जारी करने की मांग Punjab में बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी जालंधर के CGST असिस्टेंट कमिश्नर पर विजिलेंस का शिकंजा, 10 लाख रिश्वत मामले में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल

हरियाणा

समाज के संगठित प्रयासों से ही होगा देश और प्रदेश का समग्र विकास: डा. अर्चना गुप्ता

17 जून, 2026 07:56 PM

चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता मंगलवार देर रात श्री रघुनाथ मंदिर स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने संत-महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना की। उन्होंने इस मौके पर समाज सेवा तथा धार्मिक मूल्यों के संरक्षण का संदेश भी दिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि धर्म, संस्कृति और सामाजिक मूल्यों का संरक्षण समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति सदैव मानवता, सेवा और सद्भाव का संदेश देती रही है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराते हैं। डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि केवल सरकार के प्रयासों से ही जनोपयोगी कार्यों को पूर्ण गति नहीं दी जा सकती, जब तक समाज का सहयोग न मिले। उन्होंने कहा कि धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं की समाज निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ये संस्थाएं लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ सेवा, सहयोग और सामाजिक समरसता को भी बढ़ावा देती हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि जब समाज विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाता है तो योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचता है और विकास को नई गति मिलती है। डा. अर्चना गुप्ता ने सभी सामाजिक और धार्मिक संगठनों से जनकल्याण के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान पानीपत स्थित दशहरा कमेटी सनोली रोड के सहयोगी धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर डॉ. अर्चना गुप्ता को सम्मानित किया गया। इस मौके पर वेद बंगा, रमेश् विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों ने डा. अर्चना गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष बनने की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर वेद बंगा, रमेश माता, तिलक छाबड़ा सहित सैंकड़ों श्रद्धालु, गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

हरियाणा में क्षेत्रीय हवाई संपर्क को मिलेगी नई उड़ान : मुख्यमंत्री नायब सैनी

हरियाणा में क्षेत्रीय हवाई संपर्क को मिलेगी नई उड़ान : मुख्यमंत्री नायब सैनी

बाढ़ का खतरा मंडराया: भाखड़ा डैम का जलस्तर बढ़ा, सरकार सोई हुई है : दुष्यंत चौटाला

बाढ़ का खतरा मंडराया: भाखड़ा डैम का जलस्तर बढ़ा, सरकार सोई हुई है : दुष्यंत चौटाला

महंगाई पर सरकार जवाब दे, सस्ता हुआ कच्चा तेल तो पेट्रोल-डीजल और एलपीजी के दाम कब घटेंगे? : कुमारी सैलजा

महंगाई पर सरकार जवाब दे, सस्ता हुआ कच्चा तेल तो पेट्रोल-डीजल और एलपीजी के दाम कब घटेंगे? : कुमारी सैलजा

पुश्तैनी भूमि की इंतकाल में संशोधन के नाम पर रिश्वत मांगने वाली पटवारी और उसका पति गिरफ्तार

पुश्तैनी भूमि की इंतकाल में संशोधन के नाम पर रिश्वत मांगने वाली पटवारी और उसका पति गिरफ्तार

पंचकूला पुलिस की बड़ी सफलता, 48 घंटे में अपहरण-लूटकांड के 2 बदमाश दबोचे, रोहित गोधारा गैंग लिंक आया सामने

पंचकूला पुलिस की बड़ी सफलता, 48 घंटे में अपहरण-लूटकांड के 2 बदमाश दबोचे, रोहित गोधारा गैंग लिंक आया सामने

सरकार के इस एक फैसले  से बदल जाएगी प्रदेश की तस्वीर,  युवाओं को होगा बड़ा लाभ

सरकार के इस एक फैसले से बदल जाएगी प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को होगा बड़ा लाभ

झज्जर को CM ने दी बड़ी करोड़ों की सौगात, किसानों को मिलेगा सीधा लाभ... दो बड़े केंद्रों की शुरुआत की

झज्जर को CM ने दी बड़ी करोड़ों की सौगात, किसानों को मिलेगा सीधा लाभ... दो बड़े केंद्रों की शुरुआत की

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में वैश्विक पहचान बना योग: हरियाणा विधानसभा स्पीकर

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में वैश्विक पहचान बना योग: हरियाणा विधानसभा स्पीकर

युवाओं के लिए खुशखबरी: हरियाणा की ITI में शुरू होंगे इंडस्ट्री आधारित नए कोर्स...14 दिन में बनेगी रूपरेखा

युवाओं के लिए खुशखबरी: हरियाणा की ITI में शुरू होंगे इंडस्ट्री आधारित नए कोर्स...14 दिन में बनेगी रूपरेखा

IAS cadre of Haryana: साढ़े सात साल बाद बढ़ा हरियाणा का IAS कैडर, 215 से बढ़कर हुआ इतना

IAS cadre of Haryana: साढ़े सात साल बाद बढ़ा हरियाणा का IAS कैडर, 215 से बढ़कर हुआ इतना