Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
‘डिजिटल इंडिया’ पहल विकसित और आत्मनिर्भर भारत की सशक्त नींव: पीएम मोदी UPI ने एक बार लगाई छलांग, जून में 23 प्रतिशत की वृद्धि, वैल्यू करीब 29 लाख करोड़ रुपए रही ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स कमर्शियल LPG सिलेंडर 183.50 रुपए सस्ता हुआ, घरेलू एलपीजी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने सीए को बधाई दी शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 76,660 और निफ्टी 23,926 पर मेक्सिको ने इक्वाडोर को 2-0 से हराकर बनाई अंतिम-16 में जगह, 40 साल बाद जीता नॉकआउट मैच फ्रांस ने स्वीडन को 3-0 से हराया, एमबाप्पे के डबल से राउंड ऑफ 16 में एंट्री मोरक्को ने नीदरलैंड को पेनल्टी शूटआउट में हराकर अंतिम-16 में बनाई जगह ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को हराकर 8वीं बार विमेंस टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में जगह बनाई

फीचर

सफदरजंग अस्पताल में 10.6 किलोग्राम का विशाल गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल स्ट्रोमल ट्यूमर सफलतापूर्वक निकाला गया

20 जुलाई, 2025 04:42 PM

वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज और सफदरजंग अस्पताल की कुशल डॉक्टरों की टीम ने एक अत्यंत जटिल सर्जरी के माध्यम से 10.6 किलोग्राम वजनी विशाल गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल स्ट्रोमल ट्यूमर (GIST) को सफलतापूर्वक एक मरीज के शरीर से निकाला।

मरीज पिछले आठ महीनों से इस बीमारी से पीड़ित था। यह ट्यूमर पेट के सभी हिस्सों में फैला हुआ था और दोनों ओर से एक्सटर्नल इलियक वेसल्स को घेरते हुए दाहिनी तरफ हाइड्रोनेफ्रोसिस (गुर्दे की सूजन) का कारण बन रहा था। इस जटिल ऑपरेशन का नेतृत्व डॉ. शिवानी बी. परुथी ने किया, जो निदेशक डॉ. संदीप बंसल, डॉ. चारू भांबा (MS), एचओडी डॉ. कविता और सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. आर.के. चेजारा के मार्गदर्शन में किया गया। एनेस्थीसिया टीम ने इस सर्जरी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ट्यूमर का आकार अत्यंत बड़ा था और यह पेट के कई अंगों, ओमेंटम और ब्लैडर डोम से जुड़ा हुआ था, जिससे इसे सर्जरी के दौरान हटाना और संभालना बेहद चुनौतीपूर्ण था। इस सफलता के पीछे सर्जरी व एनेस्थीसिया रेजिडेंट्स, ओटी की नर्सिंग टीम का पूर्ण सहयोग रहा।

वीएमएमसी और सफदरजंग अस्पताल के निदेशक डॉ. संदीप बंसल, निदेशक ने कहा कि यह अद्वितीय शल्य चिकित्सा उपलब्धि वीएमएमसी और सफदरजंग अस्पताल में सामूहिक चिकित्सा उत्कृष्टता का प्रतीक है। 10.6 किलोग्राम वजनी GIST ट्यूमर का सफल निष्कासन हमारी टीम की मरीजों की देखभाल और शल्य चिकित्सा नवाचार के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इतने जटिल मामलों में उन्नत सर्जिकल कौशल के साथ-साथ विभिन्न विभागों के बीच उत्कृष्ट समन्वय भी आवश्यक होता है – विशेषज्ञ सर्जिकल टीम, अनुभवी एनेस्थीसियोलॉजिस्ट और समर्पित नर्सिंग स्टाफ, सभी ने मिलकर यह असंभव कार्य संभव किया।

गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल स्ट्रोमल ट्यूमर (GIST) पाचन तंत्र के संयोजी ऊतकों में विकसित होने वाले दुर्लभ कैंसर होते हैं, जो इंटरस्टिशियल सेल्स ऑफ काजल (ICCs) नामक विशेष कोशिकाओं से उत्पन्न होते हैं, जिन्हें आमतौर पर जीआई ट्रैक्ट का “पेसमेकर” कहा जाता है। इस सर्जरी के माध्यम से ट्यूमर को पूरी तरह से हटा दिया गया और मरीज को डिस्चार्ज करने के बाद उसकी रिकवरी मेडिकल ऑन्कोलॉजी टीम द्वारा निगरानी में रखी गई है।

Have something to say? Post your comment

और फीचर खबरें

Kitchen Hack: चीनी के डिब्बे के पास भी नहीं आएंगी चींटियां, बस डाल दें ये 1 चीज

Kitchen Hack: चीनी के डिब्बे के पास भी नहीं आएंगी चींटियां, बस डाल दें ये 1 चीज

70% लोग ट्रैवल के दौरान करते हैं ये 6 गलतियां, हो जाते हैं हादसे का शिकार, जानें क्या ना करें

70% लोग ट्रैवल के दौरान करते हैं ये 6 गलतियां, हो जाते हैं हादसे का शिकार, जानें क्या ना करें

क्या 18 डिग्री सेल्सियस पर ही सबसे ज्यादा ठंडक देता है एसी? स्टैंडबाय मोड भी 'चुराता' है बिजली

क्या 18 डिग्री सेल्सियस पर ही सबसे ज्यादा ठंडक देता है एसी? स्टैंडबाय मोड भी 'चुराता' है बिजली

एसी नहीं है... कमरा कैसे रहेगा कूल? नौतपा में भी ठंडा रहेगा घर, अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

एसी नहीं है... कमरा कैसे रहेगा कूल? नौतपा में भी ठंडा रहेगा घर, अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

“सिक्किम का स्नेह मेरी स्मृतियों में सदैव रहेगा”: राज्य स्थापना दिवस पर पीएम मोदी का भावुक संदेश

“सिक्किम का स्नेह मेरी स्मृतियों में सदैव रहेगा”: राज्य स्थापना दिवस पर पीएम मोदी का भावुक संदेश

अपने बच्चे को ऑनलाइन वर्ल्ड से सुरक्षित कैसे रखें? 5 आसान और प्रभावी तरीके

अपने बच्चे को ऑनलाइन वर्ल्ड से सुरक्षित कैसे रखें? 5 आसान और प्रभावी तरीके

विश्व एथलेटिक्स दिवस: मानव सामर्थ्य, अनुशासन और वैश्विक एकता का उत्सव

विश्व एथलेटिक्स दिवस: मानव सामर्थ्य, अनुशासन और वैश्विक एकता का उत्सव

World Malaria Day: जागरूकता, विज्ञान और जनसंकल्प के समन्वय से ‘मलेरिया मुक्त भारत’ की ओर अग्रसर

World Malaria Day: जागरूकता, विज्ञान और जनसंकल्प के समन्वय से ‘मलेरिया मुक्त भारत’ की ओर अग्रसर

विश्व धरोहर दिवस : विरासत, सांस्कृतिक चेतना और मानवता की अनंत यात्रा

विश्व धरोहर दिवस : विरासत, सांस्कृतिक चेतना और मानवता की अनंत यात्रा

Intex ने लांच किए 65 और 75 इंच QLED 4K स्मार्ट टीवी

Intex ने लांच किए 65 और 75 इंच QLED 4K स्मार्ट टीवी