Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
CJI सूर्यकांत के पास पहुंचा INDIA गठबंधन, चुनाव आयोग की कर दी शिकायत Lock Upp2: आकांक्षा चमोला ने बताई गौरव खन्ना से तलाक लेने की वजह; क्या बिग बॉस 19 ने बिगाड़ी बात? आलिया-शरवरी से लेकर बॉबी देओल तक, 'अल्फा' के लिए किसे मिली कितनी मोटी फीस? कैबिनेट ने एनआईआईएफ में 30,000 करोड़ रुपए के अतिरिक्त निवेश को दी मंजूरी, इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार जेपी नड्डा ने लॉन्च कीं डिजिटल स्वास्थ्य सेवाएं, आयुष्मान सारथी चैटबॉट शुरू बीपीसीएल ने टीटीएसआईपीएल में 85 करोड़ रुपए में खरीदी 40 प्रतिशत हिस्सेदारी राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले का राजनीतिकरण करना ठीक नहीं : मायावती शिवराज सिंह चौहान आज गुवाहाटी में उच्चस्तरीय बैठक करेंगे, 1 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का करेंगे दौरा ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर तटरक्षक बल का अद्भुत साहसिक अभियान, छह मछुआरों को सुरक्षित बचाया

हरियाणा

सत्ता सुख भोगने के लिए नहीं है बल्कि जनसेवा और राष्ट्र सेवा करने के लिए मिलती है: कुमारी सैलजा

06 जुलाई, 2025 06:33 PM

चंडीगढ़;  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि धरातल पर विकास कार्य न होने के लिए इतने अधिकारी जिम्मेदार नहीं है जितनी सरकार है क्योंकि सरकार इस बात की निगरानी नहीं करती और न ही सोचती हैै कि उसकी योजनाओं का लाभ सबसे नीचे वाले व्यक्ति तक क्यों नहीं पहुंच रहा है, क्या नीतियों में कुछ कमी है, अगर अधिकारी इसमें लापरवाही बरत रहे है तो उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। ये भाजपा की सरकार 11 सालों में लोगों को मूलभूत सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं करवा पार्ई।

सांसद कुमारी सैलजा ने पिछले तीन दिनों में सिरसा, फतेहाबाद और जींद जिला का दौरा कर जनसमस्याएं सुनी और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक ली। अपने तीन दिवसीय दौरे के बाद मीडिया को जारी बयान में सांसद सैलजा ने कहा कि इन तीनों जिलों में जल समस्याएं सुनने के दौरान लगभग हर गांव में पीने की पानी की समस्याएं सबसे ज्यादा आई, लोग पानी खरीदनरे को मजबूर है, जहां पर जलघर बनाए  गए है वहां पर अभी तक पाइप लाइन तक नहीं डाली गई है, जलघर की डिग्गियों में पानी तक नहीं है। इसके बाद दूसरी सबसे बड़ी समस्या बिजली आपूर्ति को लेकर आई, हर जगह एक ही बात सामने आई कि बिजली आपूर्ति का कोई समय तक नहीं है अघोषित कट से जनता परेशान है, इसके चलते जलसंकट भी गहराया हुआ है। स्कूलों की समस्याएं भी उनके समक्ष रखी गई, गर्मी में न तो पंखों की व्यवस्था है, बच्चे है तो स्टाफ पूरा नहीं है, सफाईकर्मियों की कमी से शौचालयों की दुर्दशा हो रही है।

सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि गांवों में जो गांव मनरेगा के तहत करवाए जा सकते थे, पार्टी बाजी के चलते कुछ नहीं किया जा रहा है, गरीबों को जो हक मिलना चाहिए था वह नहीं दिया जा रहा है, हक गरीबों में खुद सरकार ही नहीं पहुुंचने दे रही है। महंगाई कम करने के दावे तो किए जा रहे है पर बाजार में वस्तुओंं की कीमतें कम होने के बजाए बढ़ रही है यहां तक दुगनी हो गई है। सरकार खुद महंगाई बढ़ाने में लगी है बीपीएल कार्ड धारकों को 20 रुपये दो लीटर दिया जाने वाला सरसों का तेल 100 रुपये तक कर दिया यहां सरकार अब गरीबों को भी लूटने में लग गई। बिजली दरों में वृद्धि की महंगाई की मार से जूझ रहे आम उपभोक्ता की कमर ही तोड़कर रख दी। ये भाजपा सरकार गरीबी मिटाने के बजाए अब गरीबों को ही मिटाने पर तुली हुई है। सच तो ये हैे इस भाजपा सरकार ने 11 साल में लोगों को मूलभूत सुविधाएं देना तो दूर जो मिल रही थी उन्हें छीनना शुरू कर दिया है।

कुमारी सैलजा ने कहा कि परिवार पहचान पत्र आज भी लोगों की गले के फांस बना हुआ है, सरकारी स्तर पर की गई गलतियों का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है, एक ही परिवार के सदस्यों की जातियां तक अलग-अलग कर दी गई, कही बेटे की आयु पिता से अधिक कर दी गई, इन त्रुटियों को दूर कराने में लोगों को पसीना बहाना पड़ रहा है उन्हें एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय में चक्कर कटवाए जा रहे है, ऐसे पोर्टल का क्या फायदा जो जनता के लिए परेशानी का सबब बना हुआ हो। कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा के लोगों ने झूठ बोलकर और गुमराह की सत्ता तो हासिल कर ली पर अब उन्हें सत्ता के नशे में कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। सरकार को जनहित में ध्यान देना चाहिए, सत्ता सुख भोगने का माध्यम नहीं है बल्कि जनसेवा और राष्ट्र सेवा होती है।  

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन

हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन

यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ

यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ

भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह

भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह

मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा

मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा

Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह...

Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह...

1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार

1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता