Tuesday, October 06, 2026
BREAKING
• पीयूष गोयल ने वित्तीय सेवाओं, प्रौद्योगिकी क्षेत्र के अमेरिकी कारोबारियों से की मुलाकात • पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए CAQM ने पंजाब और हरियाणा के 34 ज़िलों में फ्लाइंग स्क्वाड तैनात किए • चुनाव आयोग के खिलाफ इंडी गठबंधन का विरोध मार्च, ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन • अदीस अबाबा पहुंचे जयशंकर, कॉमनवेल्थ महासचिव अयोर्कर बोचवे से की मुलाकात • दो साल में भारत में बने नागरिक विमान आने की उम्मीद : केंद्रीय मंत्री नायडू • नौसेना को मिलेगा पहला फ्लीट सपोर्ट पोत, समुद्र में लंबे अभियानों को मिलेगी ताकत • 17वीं पेंशन अदालत में 756 मामलों का निपटारा, जितेंद्र सिंह बोले- पेंशन सुधारों का लक्ष्य जीवन सुगमता • राष्ट्रपति मुर्मु आज से दो दिवसीय हिमाचल प्रदेश के दौरे पर, बिलासपुर में AIIMS के प्रथम दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल • असेंबली से एआई तक पहुंचा यूपी, परिवारवाद और माफियाकरण ने प्रदेश की क्षमता को रोका : सीएम योगी • संयुक्त राष्ट्र अब पूरी दुनिया के हितों का प्रतिनिधित्व नहीं करता : विदेश मंत्री जयशंकर

दुनिया

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने गाजा में स्थायी युद्धविराम की अपील की

06 अक्टूबर, 2026 04:11 PM

नई दिल्ली(एजेंसी) : संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने 7 अक्टूबर 2023 के हमलों की तीसरी बरसी से पहले गाजा में स्थायी युद्धविराम की अपील की है। तीसरी बरसी पर जारी अपने संदेश में गुटेरेस ने कहा कि उन हमलों की भयावहता फिर कभी दोहराई नहीं जानी चाहिए और इसके बाद गाजा में शुरू हुई लड़ाई अब खत्म होनी चाहिए।

7 अक्टूबर 2023 को फिलिस्तीनी चरमपंथी संगठन हमास ने गाजा से इजरायल पर हमला किया था। इसमें करीब 1,200 लोग मारे गए थे और 251 लोगों को बंधक बना लिया गया था। इसके जवाब में इजरायल ने गाजा में हमास के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू किया। समाचार एजेंसी स‍िन्हुआ के मुताबिक, इस संघर्ष में कम से कम 74 हजार फिलिस्तीनी मारे गए हैं।

वहीं, संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने कहा, “हमलों के बाद शुरू हुई विनाशकारी लड़ाई ने गाजा में फिलिस्तीनियों को बेहिसाब दर्द और तकलीफ दी है। बड़ी संख्या में लोगों की जान गई, लोग विस्थापित हुए और बड़े पैमाने पर तबाही हुई। आम लोग अब भी बेहद मुश्किल हालात का सामना कर रहे हैं। उनकी तकलीफ भी अब खत्म होनी चाहिए।”

उन्होंने कहा कि पिछले साल हुए युद्धविराम से कुछ राहत जरूर मिली है, लेकिन अभी तक लोगों को पूरी सुरक्षा, पर्याप्त मानवीय सहायता या हालात सुधारने और शांति कायम करने का भरोसेमंद रास्ता नहीं मिल पाया है।

गुटेरेस ने कहा, “मैं सभी पक्षों से अपील करता हूं कि वे अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरी तरह लागू करें और युद्धविराम के अगले चरण की ओर बढ़ें। अब युद्धविराम को स्थायी बनाने का समय है। बड़े पैमाने पर मानवीय सहायता पहुंचने देने और अंतरराष्ट्रीय कानून का सम्मान करने का भी समय आ गया है।”
उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र में लंबे समय तक कायम रहने वाली शांति के लिए राजनीतिक रास्ता तैयार करने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि संयुक्त राष्ट्र इन लक्ष्यों को लेकर अपनी प्रतिबद्धता पर कायम है।

गुटेरेस ने कहा, “यह बरसी सिर्फ एक और साल के दुख और शोक का प्रतीक न बने, बल्कि एक अलग भविष्य बनाने के हमारे संकल्प को और मजबूत करे। ऐसा भविष्य, जहां इजरायली और फिलिस्तीनी शांति और सुरक्षा के साथ एक-दूसरे के पड़ोसी के रूप में रह सकें और उनके अधिकारों, सम्मान और उम्मीदों को पूरा किया जा सके।”

हमास के नेतृत्व में हुए 7 अक्टूबर के हमले में इजरायल में करीब 1,200 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद इजरायल ने पूरे गाजा में बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान चलाया। गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, इन सैन्य कार्रवाइयों में 74,200 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अदीस अबाबा पहुंचे जयशंकर, कॉमनवेल्थ महासचिव अयोर्कर बोचवे से की मुलाकात

अदीस अबाबा पहुंचे जयशंकर, कॉमनवेल्थ महासचिव अयोर्कर बोचवे से की मुलाकात

इजरायल ने सेना को 2023 के हमले में शामिल बाकी हमलावरों को ढूंढकर मारने का दिया आदेश: रक्षा मंत्री

इजरायल ने सेना को 2023 के हमले में शामिल बाकी हमलावरों को ढूंढकर मारने का दिया आदेश: रक्षा मंत्री

ईरान से जुड़ी धमकी के बाद ब्रिटेन से अमेरिकी बमवर्षक हटाए गए: ट्रंप

ईरान से जुड़ी धमकी के बाद ब्रिटेन से अमेरिकी बमवर्षक हटाए गए: ट्रंप

दक्षिण कोरिया में ड्रग्स तस्करों पर शिकंजा; 8 महीने में गिरफ्तारी 33 प्रतिशत बढ़ी, 174 तस्कर पकड़े

दक्षिण कोरिया में ड्रग्स तस्करों पर शिकंजा; 8 महीने में गिरफ्तारी 33 प्रतिशत बढ़ी, 174 तस्कर पकड़े

सऊदी अरब ने 24 घंटों में हूती नियंत्रित इलाकों में 106 हवाई और मिसाइल हमले किए

सऊदी अरब ने 24 घंटों में हूती नियंत्रित इलाकों में 106 हवाई और मिसाइल हमले किए

अमेरिका के ओहायो में हिंदू मंदिर पर हमला, खिड़कियों के टूटे शीशे

अमेरिका के ओहायो में हिंदू मंदिर पर हमला, खिड़कियों के टूटे शीशे

सिडनी में तेज रफ्तार कार की टक्‍कर से नौ घायल, दो की हालत गंभीर

सिडनी में तेज रफ्तार कार की टक्‍कर से नौ घायल, दो की हालत गंभीर

पीयूष गोयल ने प्रवासी भारतीयों को अमेरिका-भारत का 'जीवंत सेतु' बताया

पीयूष गोयल ने प्रवासी भारतीयों को अमेरिका-भारत का 'जीवंत सेतु' बताया

यूएई के शीर्ष अधिकारी ने 'खतरनाक आतंकवादी हमले' के दौरान भारतीय पायलट की हिम्मत को सराहा

यूएई के शीर्ष अधिकारी ने 'खतरनाक आतंकवादी हमले' के दौरान भारतीय पायलट की हिम्मत को सराहा

यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पीएम मोदी के पास अच्छे सुझाव हैं : राष्ट्रपति पुतिन

यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पीएम मोदी के पास अच्छे सुझाव हैं : राष्ट्रपति पुतिन