Sunday, August 09, 2026
BREAKING
'जो खेलेगा, वो खिलेगा... ऑलवेज चियर फोर भारत,' कॉमनवेल्थ गेम्स मेडलिस्ट से मिले पीएम मोदी, खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण हमारा तिरंगा हमारा गौरव है, देश के लिए सर्वश्रेष्ठ देने की प्रेरणा: प्रधानमंत्री मोदी बिना टिकट यात्रियों पर रोडवेज का शिकंजा, विशेष चेकिंग अभियान शुरू सीएम भगवंत मान ने श्री गुरु रविदास बाणी रिसर्च सेंटर की नींव रखी *शिक्षा मंत्री ने भोलाड में किये विभिन्न परियोजनाओं के भूमिपूजन, निरीक्षण और उदघाटन* कांग्रेस सरकार बनी “एफआईआर की सरकार”, जनहित के सवालों का जवाब देने के बजाय विपक्षी नेताओं के खिलाफ पुलिस को आगे कर रही सरकार : संजीव कटवाल कांग्रेस सरकार की नीतियों से हर वर्ग दुःखी : जयराम ठाकुर देश के हर कोने तक पहुंचाए जाएंगे संत शिरोमणि रविदास जी के विचार : अनुराग सिंह ठाकुर, लाल सिंह आर्य मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नारनौल से राज्य स्तरीय हाफ मैराथन व 'हर घर तिरंगा' अभियान का किया शुभारंभ

हरियाणा

संत रविदास के संदेशों से समाज को मिल रही समरसता की प्रेरणा- हरविन्द्र कल्याण

09 अगस्त, 2026 08:49 PM

चंडीगढ़। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं पावन जयंती के उपलक्ष्य में काशी स्थित श्री गुरु रविदास जन्मस्थल, सीर गोवर्धनपुर से प्रारंभ हुई पवित्र कलश वंदन यात्रा रविवार को घरौंडा विधानसभा के गांव कम्बोपुरा पहुंची। संत श्री रविदास मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज का जीवन मानवता, समानता, सामाजिक समरसता और निष्काम सेवा का प्रेरणा-स्रोत है। उन्होंने कहा कि संत रविदास ने अपने विचारों और कार्यों से यह सिद्ध किया कि मनुष्य की पहचान जाति या जन्म से नहीं, बल्कि उसके कर्म, चरित्र और सेवा भाव से होती है। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं।

उन्होंने कहा कि कलश वंदन यात्रा सामाजिक एकता, राष्ट्रीय भावना व समरस समाज के निर्माण का मजबूत संदेश दे रही है। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी महाराज ने समाज को समानता और भाईचारे का मार्ग दिखाया। उनके आदर्शों को अपनाकर ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी की शिक्षाएं हर वर्ग के लिए प्रेरणादायी हैं। उनकी विचारधारा सेवा, सद्भाव और आपसी सहयोग के मार्ग पर चलने का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी महाराज का जीवन त्याग, तपस्या और मानव कल्याण का प्रतीक है। उनके संदेशों को जन-जन तक पहुंचाना सभी का दायित्व है।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि संत महापुरुष किसी एक विशेष जाति के नहीं होते, वे समूची मानवता की भलाई के लिए कार्य करते है। हमें उनकी शिक्षाओं का अनुसरण करके एक काबिल व्यक्ति बनने के साथ-साथ एक अच्छे इंसान भी बने जिससे समाज मजबूत बने और हर वर्ग के व्यक्ति को बिना भेदभाव के आगे बढ़ने के अवसर मिले। इस संकल्प को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की तरक्की और खुशहाली के साथ-साथ संस्कृति को मजबूत करने का काम किया है। उन्होंने आह्वान किया कि छोटी-छोटी कमियों को दूर किया जाए ताकि समाज में भेदभाव की भावना को मिटाया जा सके और समाज को आगे बढ़ाने के लिए संगठित होकर कार्य करे। इस कार्यक्रम में चेयरमैन भारत भूषण जुयाल, पूर्व चेयरपर्सन निर्मल बैरागी व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

बिना टिकट यात्रियों पर रोडवेज का शिकंजा, विशेष चेकिंग अभियान शुरू

बिना टिकट यात्रियों पर रोडवेज का शिकंजा, विशेष चेकिंग अभियान शुरू

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नारनौल से राज्य स्तरीय हाफ मैराथन व 'हर घर तिरंगा' अभियान का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नारनौल से राज्य स्तरीय हाफ मैराथन व 'हर घर तिरंगा' अभियान का किया शुभारंभ

अपराध और अराजकता की आग में झुलस रहा हरियाणा, कानून-व्यवस्था संभालने में सरकार विफल : कुमारी सैलजा

अपराध और अराजकता की आग में झुलस रहा हरियाणा, कानून-व्यवस्था संभालने में सरकार विफल : कुमारी सैलजा

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर 02 सितम्बर को निकलेगी भव्य महा शोभा यात्रा

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर 02 सितम्बर को निकलेगी भव्य महा शोभा यात्रा

शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा का पंचकूला गवर्नमेंट कॉलेज में औचक निरीक्षण

शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा का पंचकूला गवर्नमेंट कॉलेज में औचक निरीक्षण

नेहरू ने सत्ता के लिए देश बांटा, इंदिरा ने कुर्सी बचाने के लिए लोकतंत्र कुचला - डा. अर्चना गुप्ता

नेहरू ने सत्ता के लिए देश बांटा, इंदिरा ने कुर्सी बचाने के लिए लोकतंत्र कुचला - डा. अर्चना गुप्ता

राज्यपाल ने अस्पताल की सुविधाओं का किया निरीक्षण, मरीजों से भी की बातचीत

राज्यपाल ने अस्पताल की सुविधाओं का किया निरीक्षण, मरीजों से भी की बातचीत

चरखी दादरी फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी रोहित कातिया समेत तीन गिरफ्तार, छह पुलिसकर्मी सस्पेंड

चरखी दादरी फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी रोहित कातिया समेत तीन गिरफ्तार, छह पुलिसकर्मी सस्पेंड

घरौंडा पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जनसुनवाई कार्यक्रम

घरौंडा पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जनसुनवाई कार्यक्रम

एसआईआर को लेकर पूरी तरह चौकन्ने रहें तमाम कांग्रेसजन- हुड्डा

एसआईआर को लेकर पूरी तरह चौकन्ने रहें तमाम कांग्रेसजन- हुड्डा