Tuesday, July 21, 2026
BREAKING
Takniki Rojgar Setu Portal: हिमाचल के युवाओं को CM सुक्खू का बड़ा तोहफा! अब घर बैठे मिलेगी मनपसंद नौकरी Kangra News: MLA केवल सिंह पठानिया ने ली मानसून समीक्षा बैठक, विभागों को दिए 24 घंटे सतर्क रहने के सख्त निर्देश Shimla: प्रदेश में अब 15 साल तक चल सकेंगे ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट वाहन मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन भारत की 8वीं व्यापार नीति समीक्षा WTO में 21 और 23 जुलाई को आयोजित होगी दिल्ली-एनसीआर में मानसून का जोर, 21-22 जुलाई को भारी बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी पीएम मोदी ने मल्लिकार्जुन खड़गे को जन्मदिन पर दी बधाई पीएम मोदी ने शेयर किया सुभाषित, लिखा- एकाग्रता और संकल्प हमारे स्नायुतंत्र की भांति है

हरियाणा

संगठन की मजबूती ही भाजपा को सत्ता से बाहर करने की सबसे बड़ी ताकत, कार्यकर्ता जन-जन तक कांग्रेस की विचारधारा पहुंचाएं : संजय दत्त

20 जुलाई, 2026 08:24 PM

यमुनानगर : हरियाणा में पार्टी मामलों के प्रभारी संजय दत्त तथा हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने सोमवार को यमुनानगर जिले के जगाधरी, साढ़ौरा और रादौर विधानसभा क्षेत्रों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ संवाद बैठकें कीं। इसके पश्चात यमुनानगर ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। इन सभी बैठकों का आयोजन जगाधरी स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में हुआ। बैठकों को संबोधित करते हुए संजय दत्त ने कहा कि कांग्रेस का सबसे बड़ा आधार उसका समर्पित कार्यकर्ता है। यदि प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी और सक्रियता के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेगा तो प्रदेश में परिवर्तन का मार्ग और अधिक सशक्त होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों, विचारधारा और जनहित के मुद्दों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के प्रति पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए और कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में सुरक्षित रहे तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तत्काल संगठन को अवगत कराया जाए। साथ ही 'छात्रों की गूंज' अभियान के माध्यम से युवाओं और छात्रों के मुद्दों को मजबूती से उठाने का आह्वान करते हुए कहा कि कांग्रेस शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ रही है।


हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों ने प्रदेश के किसान, युवा, कर्मचारी, व्यापारी और आम नागरिक सभी को परेशान किया है। कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता सरकार की विफलताओं को जनता के बीच लेकर जाए और जनसमस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष को और तेज करे। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा को लोकतांत्रिक तरीके से करारा जवाब देने का सबसे प्रभावी माध्यम बनेगी।


इससे पूर्व रविवार को संजय दत्त और राव नरेंद्र सिंह ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, यमुनानगर शहरी के कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की नीतियों और नेतृत्व में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इसके बाद दोनों नेताओं ने यमुनानगर शहरी जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी की बैठक में भाग लिया तथा यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन संवाद कर संगठनात्मक गतिविधियों, जनसंपर्क अभियान और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की।


बैठकों में कार्यकर्ताओं से आगामी संगठनात्मक अभियानों को गांव-गांव और बूथ-बूथ तक प्रभावी ढंग से चलाने, जनता के बीच कांग्रेस की नीतियों को पहुंचाने तथा भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का तथ्यों के साथ पर्दाफाश कर मजबूती से मुकाबला करने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर विधायक चौधरी अकरम खान, पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा, पूर्व सांसद कैलाशो सैनी, यमुनानगर ग्रामीण जिला कांग्रेस के अध्यक्ष नरपल सिंह गुर्जर, यमुनानगर शहरी जिला कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया की चेयरपर्सन मोनिका डुमरा भी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी

गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी

दिग्विजय चौटाला ने दिल्ली में संसद मार्च में शामिल होकर युवाओं की आवाज की बुलंद

दिग्विजय चौटाला ने दिल्ली में संसद मार्च में शामिल होकर युवाओं की आवाज की बुलंद

पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था पर संसद में प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था पर संसद में प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

राजनीति से ही समाज के व्यापक हितों की पैरवी संभव : अशोक बुवानीवाला

राजनीति से ही समाज के व्यापक हितों की पैरवी संभव : अशोक बुवानीवाला

संगठन की मजबूती और श्रमिक विरोधी कानूनों के खिलाफ इंटक की हुंकार

संगठन की मजबूती और श्रमिक विरोधी कानूनों के खिलाफ इंटक की हुंकार

मानसून सत्र में राष्ट्रीय से लेकर सिरसा के स्थानीय मुद्दों तक हर आवाज़ उठाऊंगी : कुमारी सैलजा

मानसून सत्र में राष्ट्रीय से लेकर सिरसा के स्थानीय मुद्दों तक हर आवाज़ उठाऊंगी : कुमारी सैलजा

हरियाणा के झज्जर में बड़ा हादसा; बछड़े को बचाने कुएं में उतरे चार लोगों की जहरीली गैस से मौत

हरियाणा के झज्जर में बड़ा हादसा; बछड़े को बचाने कुएं में उतरे चार लोगों की जहरीली गैस से मौत

हाइड्रोजन ट्रेन खराब होने का दावा भ्रामक, लोको पायलट ने कहा-गाड़ी पूरी तरह सही चल रही है

हाइड्रोजन ट्रेन खराब होने का दावा भ्रामक, लोको पायलट ने कहा-गाड़ी पूरी तरह सही चल रही है

लोक भवन में सम्पन्न हुई हरियाणा राज्य भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की 44वीं वार्षिक सामान्य सभा

लोक भवन में सम्पन्न हुई हरियाणा राज्य भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की 44वीं वार्षिक सामान्य सभा

समाज व प्रकृति का कर्ज सेवा से ही उतरेगा, संसार में कुछ भी मुफ्त नहीं : अनिल विज

समाज व प्रकृति का कर्ज सेवा से ही उतरेगा, संसार में कुछ भी मुफ्त नहीं : अनिल विज