Sunday, June 28, 2026
BREAKING
'मिर्जापुर' की शूटिंग के दौरान हुई थीं ऐसी-ऐसी घटनाएं, विक्रांत बोले- काश उन्होंने मुझे मारा नहीं होता असम के 'हरगिला' के बारे में मन की बात में बोले पीएम मोदी, कहा-अंधविश्वास से विश्वास तक की सफल यात्रा टमाटर-खीरा फल हैं या सब्जी? क्या आप जानते हैं सही जवाब, जानें साइंस क्या मानता है लखनऊ में 50 और कोचिंग-लाइब्रेरी सील, कार्यशाला में संचालकों-पुलिस में तीखी नोकझोंक यूपी के दो जिलों में ताबड़तोड़ हाफ एनकाउंटर, नाबालिगों से रेप करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार Delhi Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप तेज झटके, अफगानिस्तान था केंद्र सेशेल्स बोटैनिकल गार्डन में पीएम मोदी ने दुनिया के सबसे बुजुर्ग कछुए जोनाथन को खिलाया खाना धर्मेंद्र प्रधान की होगी छुट्टी? निर्मला सीतारमण का बदल सकता है मंत्रालय; मोदी कैबिनेट पर क्या अटकलें पंजाब, उत्तराखंड और मेघालय में इसी साल हो सकते हैं चुनाव, नवंबर में डाले जाएंगे वोट! मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

हरियाणा

संकल्प पत्र में किया गया हर वादा पूरा करना हमारा दायित्व : नायब सैनी

29 अप्रैल, 2026 07:57 PM

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने बुधवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय पंचकमल में पंचकूला, अंबाला, सोनीपत, रेवाड़ी, सांपला और उकलाना में होने वाले नगर निकाय, नगरपरिषद, नगरपालिका चुनाव 2026 के लिए पार्टी का संकल्प पत्र जारी किया। संकल्प पत्र में 21 प्रमुख वादे किए गए हैं, जिन्हें मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने एक-एक वादे को 100 प्रतिशत पूरा करने का भरोसा दिया है। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कांग्रेस व अन्य दलों से आए वरिष्ठ नेताओं, पूर्व विधायक और पूर्व मंत्रियों और सरपंचों को उनके 200 से अधिक समर्थकों के साथ पार्टी का पटका पहनाकर भाजपा में शामिल किया। नगर निकाय चुनाव के संकल्प पत्र विमोचन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा के लिए संकल्प पत्र सिर्फ घोषणा नहीं, बल्कि जनता के प्रति जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र में जनभावना होती है, संकल्प पत्र हमारे लिए भगवान का रूप है और इसमें किए गए एक-एक वादे को पूरा करना हमारी सरकार का दायित्व है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह संकल्प पत्र उस विश्वास का प्रतीक है जो हरियाणा की जनता ने बार-बार भाजपा पर जताया है। भाजपा का संकल्प पत्र प्रदेश के संतुलित विकास का रोडमैप है। संकल्प पत्र के हर वादे को पूरा करना हमारी सरकार का दायित्व है।


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 2024 के विधानसभा चुनाव में किए गए 217 संकल्पों में से हमारी सरकार ने 63 वादो को पूरा किया है, जबकि बचे हुए संकल्पों पर तेजी से काम चल रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि पांच वर्षों में हमारी सरकार सभी वादे पूरे करेगी।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नगर निकाय संकल्प पत्र पर बोलते हुए कहा कि शहरों को हरित बनाने, स्वच्छता अभियान को मजबूत करने, सीवरेज प्रणाली के नवीनीकरण, आधुनिक पार्कों के विकास, ट्रैफिक और सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार, आवारा पशुओं की समस्या के समाधान, स्ट्रीट वेंडर्स के सशक्तिकरण, जल संरक्षण, मल्टी लेवल पार्किंग, सीसीटीवी से सुरक्षा और नागरिक सेवाओं के डिजिटलीकरण जैसे अहम बिंदुओं पर ट्रिपल इंजन की सरकार गति से कार्य करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “ट्रिपल इंजन” सरकार सभी वादों को धरातल पर उतारेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकारें हर वादे को पूरा कर रही है। 2014 के बाद जनता का विश्वास भाजपा पर लगातार बढ़ा है, क्योंकि भाजपा की सरकारें अपने वादों को पूरा करती है।


महिला सशक्तिकरण पर बोलते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ के तहत महिलाओं को 2100 रुपये आर्थिक सहायता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना के लिए बजट में बड़ा प्रावधान किया गया है। पहले बजट में 5 हजार करोड़ का प्रावधान किया गया था जिसे अब बढ़ाकर 6500 करोड़ किया गया है। नायब सिंह सैनी ने कहा कि अब प्रदेश में 1 लाख 80 हजार इंकम तक के परिवारों की महिलाओं को भी लाडो लक्ष्मी योजना से जोड़ा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि एक भी व्यक्ति ऐसा नहीं रहना चाहिए जिसके सिर पर छत ना हो। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत पहले फेस में 14 नगरपालिकाओं में 15 हजार 500 परिवारों को 30 गज के प्लॉट देने का काम किया और इस योजना को प्रधानमंत्री आवास योजना से जोड़कर मकान बनाकर चॉबी सौंपने का काम किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मुझे बताते हुए खुशी है कि हमारी सरकार ने साढ़े 11 सालों में ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में 1 लाख 60 हजार मकान बनाकर चॉबी सौंपी है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार हर व्यक्ति के लिए गति से काम कर रही है। पंचकूला के बारे में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी लोगों ने 2014 से पहले का पंचकूला देखा है और अब 2026 का विकसित होता पंचकूला देख रहे हैं। पंचकूला के हर चौक चौराहें व सड़कों का विस्तार व सुदृढ़ीकरण हो रहा है।


नायब सैनी ने पंजाब और हिमाचल की सरकारों को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय हिमाचल में कांग्रेस ने जो वादे किए उन्हें पूरा नहीं किया। हिमाचल में तो हालात ऐसे हैं कि कर्मचारियों को वेतन देने में भी दिक्कतें आ रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब में महिलाओं को बड़े सब्जबाग दिखाए थे कि हर महिला को एक हजार दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी ने वोट ली लेकिन वादे पूरे नहीं किए।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि हमने 2024 में वादा किया था कि डायलसिस के मरीजों का मुफ्त इलाज किया जाएगा और यह वादा हमने पूरा किया। आज गरीब व्यक्ति को अपने इलाज की चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने वादा किया था कि किसानों की सभी फसलों को एमएसपी पर सरकार खरीदेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा देश का ऐसा पहला राज्य है जहां किसानों की सभी फसलें एमएसपी पर खरीदी जा रही है।

विपक्ष पर तंज कसते हुए नायब सैनी ने कहा कि फसलों की बिक्री को लेकर विपक्ष के नेताओं ने मंडियों में ही डेरा डाल लिया। जब किसानों ने विपक्ष के नेताओं को बताया कि मंडियों में कोई परेशानी नहीं है और सरकार एक-एक दाना खरीद रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने सिस्टम को ठीक करने का काम किया है। अब विपक्ष के पास कहने के लिए कुछ बचा नहीं है।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए ट्रिपल इंजन सरकार की आवश्यकता है। उन्होंने भरोसा देते हुए कहा कि जहां-जहां निकाय चुनाव हैं ट्रिपल इंजन की सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। उन्होंने कहा कि हर वार्ड में कमल का फूल खिलाकर विकसित भारत के पीएम मोदी के संकल्प को कंधा से कंधा मिलाकर पूरा करना है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

सहकारिता मंत्री डा अरविंद शर्मा ने कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता

सहकारिता मंत्री डा अरविंद शर्मा ने कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता

कांग्रेस परिवारवादी पार्टी है, कांग्रेस के पास न नेता और ना ही नीति है - डा. अर्चना गुप्ता

कांग्रेस परिवारवादी पार्टी है, कांग्रेस के पास न नेता और ना ही नीति है - डा. अर्चना गुप्ता

श्रीराम जी के चोरों का रावण जैसा हाल होगा… न छोड़ेंगे योगी, न छोड़ेंगे नरेंद्र मोदी – अनिल विज

श्रीराम जी के चोरों का रावण जैसा हाल होगा… न छोड़ेंगे योगी, न छोड़ेंगे नरेंद्र मोदी – अनिल विज

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, एचआरडी, जल प्रबंधन, नई शिक्षा नीति एवं आयुष्मान भारत योजना की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, एचआरडी, जल प्रबंधन, नई शिक्षा नीति एवं आयुष्मान भारत योजना की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है : कुमारी सैलजा

हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है : कुमारी सैलजा

असंध के दो मिष्ठान भंडार मालिकों से बदमाशों द्वारा फिरौती की मांग करने से व्यापारी है भयभीत - अशोक बुवानीवाला

असंध के दो मिष्ठान भंडार मालिकों से बदमाशों द्वारा फिरौती की मांग करने से व्यापारी है भयभीत - अशोक बुवानीवाला

गांवों को शहरों जैसी सुविधाएं देना सरकार का लक्ष्य -कृष्ण कुमार बेदी

गांवों को शहरों जैसी सुविधाएं देना सरकार का लक्ष्य -कृष्ण कुमार बेदी

श्राइन बोर्ड के अधीन मंदिरों की स्पेशल ऑडिट की जाए : दुष्यंत चौटाला

श्राइन बोर्ड के अधीन मंदिरों की स्पेशल ऑडिट की जाए : दुष्यंत चौटाला

सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के जज की निगरानी में हो बैंक घोटाले की जांच : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के जज की निगरानी में हो बैंक घोटाले की जांच : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

राव मोहर सिंह के नाम पर जैव विविधता पार्क क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात : राव नरबीर सिंह

राव मोहर सिंह के नाम पर जैव विविधता पार्क क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात : राव नरबीर सिंह