Tuesday, July 14, 2026
BREAKING
महिला टेस्ट मैच: लॉर्ड्स में इंग्लैंड को 270 रन से रौंदकर भारत की बेटियों ने इतिहास रचा भारत-स्पेन के बीच व्यापार और निवेश बढ़ाने पर जोर, ईयू एफटीए को जल्द अंतिम रूप देने पर हुई चर्चा: पीयूष गोयल योजनाओं को समयबद्व ढंग से निर्धारित अवधि में करें पूरा : नायब सिंह सैनी जन शिकायतों का समयबद्ध समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : आरती सिंह राव हरियाणा संकट के दौर से गुजर रहा है, प्रधानमंत्री प्रदेश के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा करें : राव नरेंद्र सिंह पीएम मोदी के जींद दौरे से पहले भाजपा ने शुरू किया स्वच्छता अभियान: डॉ. अर्चना गुप्ता हरियाणा में घोटालों की श्रृंखला थमने का नाम नहीं ले रही, अब मृतक किसानों के नाम पर फसल बीमा क्लेम का मामला सामने आया : सैलजा बालसमंद तहसील की 71 प्रतिभाओं को मिला 'अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस' पंजाब में निजी स्कूल 5 प्रतिशत से ज्यादा नहीं बढ़ा पाएंगे फीस, राज्यपाल की मंजूरी के बाद नया अध्यादेश लागू श्री आनंदपुर साहिब के टेंट सिटी में धमाका, लगी भीषण आग

खेल

श्रेयस अय्यर शतक के करीब:भारत ने पहले दिन 278/6 का स्कोर बनाया, पुजारा 90 रन बनाकर आउट

14 दिसंबर, 2022 06:08 PM

वनडे सीरीज गंवाने के बाद टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले ही दिन 6 विकेट खोकर 278 रन बना लिए हैं। भारत ने सुबह 3 विकेट गंवाने के बाद दोपहर के खेल में जोरदार वापसी की। हालांकि, शाम होते-होते बांग्लादेशी गेंदबाजों ने चेतेश्वर पुजारा और अक्षर पटेल को आउट कर मेजबानों को कुछ हद तक बराबरी पर ला दिया।

चट्टोग्राम में बुधवार को टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया। स्टंप्स पर श्रेयस अय्यर 82 रन के निजी स्कोर पर नाबाद लौटे। जबकि, दिन की आखिरी बॉल पर अक्षर पटेल 14 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मेहदी हसन मिराज ने LBW किया।

अक्षर से पहले टेस्ट विशेषज्ञ बल्लेबाल चेतेश्वर पुजारा (90) को तैजुल इस्लाम ने बोल्ड कर दिया। पुजारा 51 पारियों से शतक नहीं बना सके हैं। इससे पहले ऋषभ पंत (46 रन), शुभमन गिल (20 रन), कप्तान केएल राहुल (22 रन) और विराट कोहली (1 रन) ने अपने विकेट गंवाए। बांग्लादेश की ओर से तैजुल इस्लाम ने 3 विकेट लिए। मेहदी हसन मिराज ने 2 विकेट लिए।

पहले टेस्ट मैच का स्कोर कार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें...

हर सेशन में पलटा पासा...

  • पहला सेशन : बांग्लादेशी गेंदबाजों का दबदबा पहले सेशन के खेल में मेजबान टीम का दबदबा रहा। लंच तक भारत ने 26 ओवर में 85 रन बनाने में तीन विकेट गंवा दिए थे। टीम के टॉप-3 बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौट गए थे। पारी की शुरुआत करने आए कप्तान केएल राहुल 22, शुभमन गिल 20 और विराट कोहली 1 रन बनाकर आउट हुए। इस सेशन में बांग्लादेश की ओर से तैजुल इस्लाम ने 2 विकेट चटकाए। जबकि खालिद अहमद को एक विकेट मिला।
  • दूसरा सेशन : भारतीय बल्लेबाजों की जोरदार वापसी भारत ने चाय ब्रेक तक 4 विकेट पर 174 रन बनाए। इस सेशन में भारतीय बल्लेबाजों ने जोरदार वापसी की। उन्होंने 89 रन जोड़े। हालांकि टीम को एक झटका भी लगा। ऋषभ पंत 46 रन बनाकर आउट हुए। लंच के बाद भारत ने 85/3 के स्कोर से खेलना शुरू किया।
  • तीसरा सेशन : आखिरी ओवर्स में पुजारा-अक्षर के विकेट गिरे सेशन की शुरुआत में श्रेयस अय्यर और पुजारा ने मिलकर अच्छी साझेदारी की, लेकिन दिन का खेल समाप्त होने से पहले पुजारा को तैजुल इस्लाम और अक्षर को मेहदी हसन मिराज ने पवेलियन की राह दिखाई।

अब देखिए भारतीय पारी की साझेदारियां

  1. पुजारा-अय्यर : 5वें विकेट के लिए, 149 रन
    पुजारा ने श्रेयस अय्यर के साथ 5वें विकेट लिए 149 रनों की पार्टनरशिप की है। पुजारा ने अपना 34वां अर्धशतक बनाया। जबकि श्रेयस अय्यर अपने दूसरे शतक के करीब हैं। उन्होंने चौथा टेस्ट अर्धशतक पूरा किया है।
  2. पंत-पुजारा : चौथा विकेट, 64 रन
    ऋषभ पंत और चेतेश्वर पुजारा ने चौथे विकेट के लिए 64 रनों की साझेदारी की। 48 पर तीन विकेट गंवाने के बाद दोनों ने भारतीय पारी को संभालने की कोशिश की और 112 रन पहुंचाया।
  3. गिल-राहुल: पहला विकेट, 41 रन
    भारतीय पारी की शुरुआत करने उतरे कप्तान केएल राहुल और शुभमन गिल के बीच 41 रनों की साझेदारी हुई। दोनों आसानी से रन बटोर रहे थे। तभी गिल कैच दे बैठे।

ऐसे गिरे टीम इंडिया के विकेट...

  • पहला : शुभमन गिल (20) तैजुल इस्लाम की बॉल पर स्वीप कर शार्ट लेग की दिशा से सिंगल चुराना चाह रहे थे। लेकिन, बॉल बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर खड़ी हो गई और यासिर ने कैच कर लिया।
  • दूसरा : केएल राहुल (22) बनाकर पवेलियन लौट गए। वे खालिद अहमद की लेंथ बॉल पर बोल्ड हुए। खालिद की बॉल राहुल के बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर स्टंप से टकराई।
  • तीसरा : विराट कोहली तैजुल इस्लाम की बॉल पर LBW हुए। अंपायर ने अंगुली उठाई। लेकिन, कोहली ने पुजारा से चर्चा करने के बाद रिव्यू लिया। पर फैसला नहीं बदला।
  • चौथा: ऋषभ पंत को मेहदी हसन मिराज ने बोल्ड कर दिया। पंत अर्धशतक चूक गए।
  • पांचवां : तैजुल इस्लाम ने पैर के सामने बॉल डाली। पुजारा डिफेंस करना चाहते थे। बॉल टर्न होकर विकेट पर जा लगी।
  • छठा : मेहदी हसन ने गुडलेंथ पर बॉल डाली। अक्षर फ्रंट फुट पर डिफेंस करने गए। लेकिन, मिस कर गए और बॉल पैड पर लगी।

देखिए दोनों देशों की प्लेइंग-11

भारत: केएल राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, उमेश यादव और मोहम्मद सिराज।

बांग्लादेश : जाकिर हसन, नजमुल हसन शान्तो, यासिर अली, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन (कप्तान), लिटन दास, नुरुल हसन, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, खालेद अहमद और इबादत हुसैन।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

महिला टेस्ट मैच: लॉर्ड्स में इंग्लैंड को 270 रन से रौंदकर भारत की बेटियों ने इतिहास रचा

महिला टेस्ट मैच: लॉर्ड्स में इंग्लैंड को 270 रन से रौंदकर भारत की बेटियों ने इतिहास रचा

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही

आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

'यह मेरे लिए गर्व का पल है', लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने पर बोलीं यास्तिका भाटिया

'यह मेरे लिए गर्व का पल है', लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने पर बोलीं यास्तिका भाटिया

'मेसी को रोकने में सफल रहेगा इंग्लैंड', सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी जो कोल ने किया दावा

'मेसी को रोकने में सफल रहेगा इंग्लैंड', सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी जो कोल ने किया दावा

भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा