Friday, July 10, 2026
BREAKING
टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’ वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट 'चंद्रयान तो बस शुरुआत है', इस एलीट क्लब में शामिल होगा भारत; ऑस्ट्रेलिया दे रहा साथ सावधान! बदला लेने आ रहा अल नीनो, झमाझम बारिश के बाद फिर तरसेंगे लोग अयोध्या में उड़ीं नियमों की धज्जियां! साउथ के मंदिर में कैसे होती है चढ़ावे की सुरक्षा? फुलप्रूफ सिस्टम थलापति विजय को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, करूर भगदड़ के पीड़ितों को बांटेंगे नौकरी चाचा की संपत्ति पर भतीजी के पति का कितना हक? सुप्रीम कोर्ट में दिलचस्प मामला, क्या आया फैसला

खेल

श्रेयस अय्यर ने खुद दिया फिटनेस अपडेट, जानिए कैसी है स्थिति?

30 अक्टूबर, 2025 04:56 PM

नई दिल्ली : भारतीय वनडे टीम के उप-कप्तान श्रेयस अय्यर ने चोट से उबरने के दौरान अपने शुभचिंतकों के समर्थन के लिए आभार जताया है। अय्यर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के दौरान कैच लपकने की कोशिश में चोटिल हुए थे। जांच में पता चला कि उन्हें 'स्प्लीन' में गहरी चोट आई है।

श्रेयस अय्यर ने गुरुवार को सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर पोस्ट में लिखा, "मैं अभी रिकवरी के प्रोसेस में हूं। हर गुजरते दिन के साथ बेहतर होता जा रहा हूं। मुझे मिली शुभकामनाओं और समर्थन के लिए मैं बहुत आभारी हूं। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मुझे अपनी दुआओं में रखने के लिए आप सभी का धन्यवाद।"

25 अक्टूबर को श्रेयस अय्यर ऑस्ट्रेलिया की पारी के 34वें ओवर में हर्षित राणा की गेंद पर एलेक्स कैरी का कैच लपकने के बाद मैदान पर गिर पड़े थे। इसके बाद अय्यर दर्द से छटपटाते नजर आए।

तुरंत अय्यर को मैदान से बाहर ले जाया गया, जिसके बाद ड्रेसिंग रूम में उन्हें सांस लेने में तकलीफ महसूस हुई। शुरुआत में इसे पसलियों की चोट माना जा रहा था, लेकिन बाद में इसकी गंभीरता पता लगने पर उन्हें सिडनी के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया।

इसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक बयान में कहा, "श्रेयस अय्यर को गंभीर चोट लगी थी, जिसकी वजह से उन्हें आंतरिक रक्तस्राव भी हुआ था। चोट की तुरंत पहचान कर ली गई। इलाज के बाद रक्तस्राव तुरंत बंद हो गया।"

बयान में कहा गया, "अय्यर की हालत अब स्थिर है, उन्हें निगरानी में रखा गया है। मंगलवार को दोबारा किए गए स्कैन में उनकी इंजरी में काफी सुधार नजर आया है। बोर्ड की मेडिकल टीम, सिडनी और भारत के विशेषज्ञों के परामर्श से, उनकी रिकवरी पर नजर रखेगी।"

श्रेयस अय्यर ने पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच में 11 रन बनाए थे। इसके बाद उन्होंने एडिलेड में 61 रन की पारी खेली। तीसरे मुकाबले में वह बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे।

इस सीरीज के साथ अय्यर ने आईसीसी पुरुष वनडे बैटिंग रैंकिंग में एक पायदान का सुधार करते हुए 9वें स्थान हासिल कर लिया है।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी