Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ जनजातीय समाज के नेतृत्व और आत्मविश्वास का केंद्र बने केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु स्वस्थ भारत के माध्यम से ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है: जेपी नड्डा साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश, कक्षा-कक्ष के अनुभवों से तय होगी नई रणनीति पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा मानवता की मिसाल: काफिला रुकवाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को संभाला राज्यपाल घोष का आह्वान: पूर्व छात्र बढ़ाएं सहयोग, आर्थिक तंगी किसी मेधावी की पढ़ाई में न बने बाधा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा एफ.पी.ओ. मिशन-2026 का किया शुभारंभ राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल उठाने पर अजय राय को हाउस अरेस्ट करना असंवैधानिक, विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास : राव नरेंद्र सिंह सीबीआई ने IDFC First Bank फंड गबन मामले में दो बैंक अधिकारियों को किया गिरफ्तार

पंजाब

श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहादत दिवस: कुल 1563 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे चार नगर कीर्तन- तरुनप्रीत सिंह सौंद

05 नवंबर, 2025 10:20 PM

चंडीगढ़: पंजाब के पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने बताया कि पंजाब सरकार श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहादत दिवस पूरे श्रद्धा और भव्यता के साथ मना रही है। इन आयोजनों की सफलता और समुचित प्रबंधन के लिए पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों का विभाग नोडल विभाग नियुक्त किया गया है।

 सौंद ने बताया कि 19 नवंबर को विभिन्न धार्मिक स्थलो से शुरू होने वाले चार नगर कीर्तनों की कुल लंबाई 1563 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे और यह पूरे पंजाब के प्रमुख शहरों और कस्बों से होकर 22 नवंबर को श्री आनंदपुर साहिब पहुंचेंगे।

उन्होंने बताया कि मुख्य नगर कीर्तन 19 नवंबर को श्रीनगर से शुरू होगा, जो जम्मू, पठानकोट, दसूहा, होशियारपुर, माहिलपुर और गढ़शंकर होते हुए 22 नवंबर को श्री आनंदपुर साहिब पहुंचेगा। नगर कीर्तन का ठहराव 19 नवंबर को जम्मू, 20 नवंबर को पठानकोट और 21 नवंबर को होशियारपुर में होगा। इस नगर कीर्तन की कुल लंबाई 544 किलोमीटर की दूरी तय करेगा।

माझा-दोआबा मार्ग पर 20 नवंबर को नगर कीर्तन गुरदासपुर से शुरू होगा, जो बटाला, बाबा बकाला, श्री अमृतसर साहिब, तरन तारन, गोइंदवाल साहिब, कपूरथला, करतारपुर, जालंधर, बंगां और बलाचौर से होता हुआ 22 नवंबर को श्री आनंदपुर साहिब पहुंचेगा। नगर कीर्तन का ठहराव 20 नवंबर को श्री अमृतसर साहिब और 21 नवंबर को जालंधर में रहेगा। यह नगर कीर्तन  कुल  345 किलोमीटर का फासला तय करके श्री आनंदपुर साहिब पहुंचेगा ।

मालवा-1 रूट पर 20 नवंबर को नगर कीर्तन फरीदकोट से आरंभ होगा, जो फिरोजपुर, मोगा, जगराओं, लुधियाना, खन्ना, सिरहिंद, फतेहगढ़ साहिब, मुरिंडा, चमकौर साहिब और रूपनगर से होता हुआ 22 नवंबर को श्री आनंदपुर साहिब पहुंचेगा। इसका ठहराव 20 नवंबर को लुधियाना और 21 नवंबर को फतेहगढ़ साहिब में रहेगा। यह नगर कीर्तन की कुल लंबाई 320 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए श्री आनंदपुर साहिब पहुंचेगा।

सौंद ने आगे कहा कि मालवा-2 मार्ग पर 20 नवंबर को नगर कीर्तन तलवंडी साबो से शुरू होगा, जो बठिंडा, बरनाला, संगरूर, पटियाला, राजपुरा, बनूर, मोहाली, कुराली और रूपनगर होते हुए 22 नवंबर को श्री आनंदपुर साहिब पहुंचेगा। नगर कीर्तन का ठहराव 20 नवंबर को संगरूर और 21 नवंबर को मोहाली में रहेगा। यह नगर कीर्तन की कुल लंबाई 354 किलोमीटर का फासला तय करेगा ।

तरुनप्रीत सिंह सौंद ने दुनियाभर की संगत से अपील की है कि वे इन नगर कीर्तनों में शामिल होकर श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत के प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान अर्पित करें। उन्होंने अन्य सभी आयोजनों में भी संगत को उत्साहपूर्वक भाग लेने का आह्वान किया है।
------

 
 

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन