Friday, March 27, 2026
BREAKING
अयोध्या की तर्ज पर बना खरड़ का राम मंदिर आम लोगों के लिए खुला पेरियासामी कुमारन यूनाइटेड किंगडम में भारत के अगले उच्चायुक्त नियुक्त ‘प्रभु राम के आदर्शों में निहित है जीवन का मार्गदर्शन’, राष्ट्रपति मुर्मु समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जीवन से हर परिस्थिति का सामना करने की प्रेरणा मिलती है: पीएम मोदी एशिया-प्रशांत क्षेत्र में ऑफिस फिट-आउट के लिए भारत बना सबसे सस्ता, रिपोर्ट विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर दो दिवसीय फ्रांस दौरे पर, जी-7 बैठक में लेंगे हिस्सा दिल्ली में तकनीकी कार्य के चलते रात में 5 घंटे बाधित रहेगा रेलवे आरक्षण सिस्टम महाअष्टमी पर पीएम मोदी का संदेश: मां महागौरी से सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना बदलते वैश्विक समीकरणों में घिरा अमेरिका, चीन-रूस से बढ़ी चुनौती CM ने प्रदेशवासियों के साथ मनाया 62वां जन्मदिवस, चिनार का पौधा रोपित कर हरित पहल को दिया बढ़ावा

पंजाब

श्री गुरु त़ेग बहादुर जी को समर्पित लाइट एंड साउंड शो ने संगतों को मंत्रमुग्ध किया

08 नवंबर, 2025 09:27 PM

चंडीगढ़;  मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा नौवें पातशाह श्री गुरु त़ेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित कार्यक्रमों के हिस्से के रूप में शनिवार को बटाला, फरीदकोट, फाज़िल्का और होशियारपुर में लाइट एंड साउंड शो आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में संगत ने उपस्थिति दर्ज कराई।

एक प्रवक्ता ने बताया कि आईटीआई बटाला में आयोजित लाइट एंड साउंड शो में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने शिरकत की। फरीदकोट के नेहरू स्टेडियम में आयोजित शो में पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां बड़ी संख्या में संगत के साथ शामिल हुए।

इसी प्रकार फाज़िल्का के शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम और होशियारपुर के मल्टीपरपज़ आउटडोर स्टेडियम, लाजवंती में आयोजित लाइट एंड साउंड शो में जिले के विधायक और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने संगत के साथ भाग लिया।

इन लाइट एंड साउंड शोज़ में आधुनिक लेज़र लाइटों और 3डी प्रोजेक्शन के माध्यम से गुरु त़ेग बहादुर जी के संपूर्ण जीवन, दर्शन और धर्म की रक्षा के लिए दी गई उनकी महान कुर्बानी को प्रदर्शित किया गया। संगत ने पंजाब सरकार की इस पहल की सराहना की और कहा कि इस प्रयास से वर्तमान पीढ़ी को गुरु साहिब द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलेगी।

इससे पहले, 4 नवंबर को पटियाला, जालंधर, फतेहगढ़ साहिब और पठानकोट में आयोजित शो भी बेहद सफल रहे।

उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार द्वारा यह लाइट एंड साउंड शो अगले चरण में 11 नवंबर, सोमवार को अमृतसर, फिरोज़पुर, संगरूर और साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर में आयोजित किए जाएंगे।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

अयोध्या की तर्ज पर बना खरड़ का राम मंदिर आम लोगों के लिए खुला

अयोध्या की तर्ज पर बना खरड़ का राम मंदिर आम लोगों के लिए खुला

किसानों को दिन के समय मुफ्त बिजली मिल रही है और दशकों बाद नहरी पानी खेतों के अंतिम छोर तक पहुंचा है: मोहिंदर भगत

किसानों को दिन के समय मुफ्त बिजली मिल रही है और दशकों बाद नहरी पानी खेतों के अंतिम छोर तक पहुंचा है: मोहिंदर भगत

पंजाब यूनिवर्सिटी में गोलीबारी मामले का मुख्य शूटर गिरफ्तार, पुलिस ने दी जानकारी

पंजाब यूनिवर्सिटी में गोलीबारी मामले का मुख्य शूटर गिरफ्तार, पुलिस ने दी जानकारी

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 4 लाख रुपये का जीवनरक्षक ऑपरेशन कैशलेस हुआ; भगवंत मान सरकार के स्वास्थ्य ढांचे के विस्तार के तहत सबसे बड़े कलेम में से एक

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 4 लाख रुपये का जीवनरक्षक ऑपरेशन कैशलेस हुआ; भगवंत मान सरकार के स्वास्थ्य ढांचे के विस्तार के तहत सबसे बड़े कलेम में से एक

महिलाओं की स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में पंजाब सरकार का बड़ा कदम — ₹28 करोड़ की लागत से मुफ्त सैनिटरी पैड वितरण: डॉ. बलजीत कौर

महिलाओं की स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में पंजाब सरकार का बड़ा कदम — ₹28 करोड़ की लागत से मुफ्त सैनिटरी पैड वितरण: डॉ. बलजीत कौर

अंतर-राज्यीय अवैध हथियार सप्लाई मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति गिरफ्तार, 10 पिस्तौल बरामद

अंतर-राज्यीय अवैध हथियार सप्लाई मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति गिरफ्तार, 10 पिस्तौल बरामद

पंजाब भारत का अग्रणी राज्य बनने की ओर लगातार बढ़ रहा है - कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा

पंजाब भारत का अग्रणी राज्य बनने की ओर लगातार बढ़ रहा है - कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा

मोहाली पीएमएलए कोर्ट का पटवारी को समन, ईडी ने भ्रष्टाचार से अर्जित 2.76 करोड़ की संपत्ति की कुर्क

मोहाली पीएमएलए कोर्ट का पटवारी को समन, ईडी ने भ्रष्टाचार से अर्जित 2.76 करोड़ की संपत्ति की कुर्क

पंजाब पुलिस ने बलात्कार के आरोपी विधायक पठानमजरा को छह महीने बाद किया गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने बलात्कार के आरोपी विधायक पठानमजरा को छह महीने बाद किया गिरफ्तार

भगवंत मान सरकार कर्मचारियों की शिकायतों को शीघ्र और निष्पक्ष तरीके से हल करने के लिए प्रतिबद्ध: हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार कर्मचारियों की शिकायतों को शीघ्र और निष्पक्ष तरीके से हल करने के लिए प्रतिबद्ध: हरपाल सिंह चीमा