Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
Lock Upp 2: कंगना रनौत लेंगी लॉकअप 2 में एंट्री, फराह-रितेश के साथ कंटेस्टेंट को करेंगी बाहर Gold Rate Today: आज दिल्ली-यूपी-बिहार में फिर सस्ता हुआ सोना, जानिये बुधवार 1 जुलाई का गोल्ड रेट ‘डिजिटल इंडिया’ पहल विकसित और आत्मनिर्भर भारत की सशक्त नींव: पीएम मोदी UPI ने एक बार लगाई छलांग, जून में 23 प्रतिशत की वृद्धि, वैल्यू करीब 29 लाख करोड़ रुपए रही ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स कमर्शियल LPG सिलेंडर 183.50 रुपए सस्ता हुआ, घरेलू एलपीजी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने सीए को बधाई दी शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 76,660 और निफ्टी 23,926 पर मेक्सिको ने इक्वाडोर को 2-0 से हराकर बनाई अंतिम-16 में जगह, 40 साल बाद जीता नॉकआउट मैच फ्रांस ने स्वीडन को 3-0 से हराया, एमबाप्पे के डबल से राउंड ऑफ 16 में एंट्री

धर्म

श्री गंगोत्री धाम एवं श्री यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा-2025 का शुभारंभ

30 अप्रैल, 2025 04:23 PM

उत्तराखंड में बुधवार को अक्षय तृतीया के दिन श्री गंगोत्री धाम एवं श्री यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा-2025 का शुभारंभ हो चुका है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पवित्र गंगोत्री धाम में पूजा-अर्चना की और गंगोत्री तथा यमुनोत्री धाम के कपाट खोले। बाद में उन्होंने श्री यमुनोत्री धाम में यमुनोत्री मंदिर में आरती भी की।

पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से कहा कि आज से चार धाम यात्रा का शुभारंभ हो गया है। गंगोत्री, यमुनोत्री के कपाट आज खुल गए हैं। यह यात्रा एक उत्सव की तरह है। सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। हम चाहते हैं कि यात्रा सुरक्षित, सुगम और बिना किसी परेशानी के हो।

उन्होंने आगे कहा, “मैं चारधाम यात्रा पर आने वाले सभी तीर्थयात्रियों का स्वागत है। हमारा प्रयास है कि तीर्थयात्रियों को कोई परेशानी न हो, उनकी यात्रा सुगम हो, सुरक्षित हो। हम लगातार निगरानी कर रहे हैं। यह धाम हमारे लिए चहुमुखी विकास करेगा। तीर्थयात्रियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है, इसके लिए हमने सभी इंतजाम कर लिए हैं और लगातार निगरानी जारी है।”

पत्रकारों से बातचीत करते हुए धामी ने कहा कि सरकार हर पहलू से स्थिति पर नज़र रख रही है और सुनिश्चित कर रही है कि तीर्थयात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सभी धामों में किए गए कामों की वजह से राज्य में तीर्थयात्रा में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि यमुना घाट पर आई आपदा के कारण परिसर के आसपास हुए नुकसान का आकलन करने के लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की जा रही है।

वहीं, स्पेशल ड्यूटी ऑफिसर प्रजापति नटियाल ने बताया कि बुधवार को चार धाम यात्रा 2025 शुरू होने के बाद, ऋषिकेश के ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप में 22 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने तीर्थयात्रा के लिए पंजीकरण कराया और अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए। नटियाल के अनुसार, तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए विशेष सुरक्षा मोबाइल टीमें तैनात की गई हैं।

इसके अलावा, यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण सोमवार को हरिद्वार में शुरू हो चुके हैं।

जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल ने बताया कि दिव्यांगों, वरिष्ठ नागरिकों और विदेशी नागरिकों के लिए विशेष पंजीकरण काउंटर स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा 20 निशुल्क पंजीकरण काउंटर भी स्थापित किए गए हैं।

Have something to say? Post your comment

और धर्म खबरें

मोरक्को से आया धमाकों का ईमेल, केदारनाथ-बदरीनाथ समेत पूरे उत्तराखंड को दहलाने की थी धमकी

मोरक्को से आया धमाकों का ईमेल, केदारनाथ-बदरीनाथ समेत पूरे उत्तराखंड को दहलाने की थी धमकी

वाराणसी की मस्जिद को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनाने की कोशिश, पाकिस्तानी राष्ट्रपति जरदारी की हरकत

वाराणसी की मस्जिद को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनाने की कोशिश, पाकिस्तानी राष्ट्रपति जरदारी की हरकत

मंगल का वृषभ राशि में गोचर, इन राशियों को होगा लाभ, कुछ रहें सावधान

मंगल का वृषभ राशि में गोचर, इन राशियों को होगा लाभ, कुछ रहें सावधान

9 जून 2026 का पंचांग: भूलकर भी इस समय शुरू न करें कोई नया काम, मीन राशि में रहेगा चंद्रमा का प्रभाव

9 जून 2026 का पंचांग: भूलकर भी इस समय शुरू न करें कोई नया काम, मीन राशि में रहेगा चंद्रमा का प्रभाव

अचानक बीच में ही रोकी गई केदारनाथ यात्रा, आखिर क्या वजह? सुरक्षित स्थानों पर रोके गए श्रद्धालु

अचानक बीच में ही रोकी गई केदारनाथ यात्रा, आखिर क्या वजह? सुरक्षित स्थानों पर रोके गए श्रद्धालु

बिहार: सज-धज कर तैयार राजगीर का कुंड क्षेत्र, 17 मई से शुरू होगा ऐतिहासिक मलमास मेला

बिहार: सज-धज कर तैयार राजगीर का कुंड क्षेत्र, 17 मई से शुरू होगा ऐतिहासिक मलमास मेला

वट सावित्री व्रत : भारतीय संस्कृति में प्रेम, प्रकृति और आध्यात्मिक चेतना की महागाथा

वट सावित्री व्रत : भारतीय संस्कृति में प्रेम, प्रकृति और आध्यात्मिक चेतना की महागाथा

26 अप्रैल का पंचांग : बैशाख शुक्ल की दशमी तिथि पर अभिजित व विजय मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

26 अप्रैल का पंचांग : बैशाख शुक्ल की दशमी तिथि पर अभिजित व विजय मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

31 मार्च का पंचांग : त्रयोदशी तिथि पर रवि योग, अमृतकाल व अभिजित मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

31 मार्च का पंचांग : त्रयोदशी तिथि पर रवि योग, अमृतकाल व अभिजित मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

धर्म के आधार पर ओबीसी आरक्षण के कथित दुरुपयोग पर राज्यसभा से विपक्ष का बहिर्गमन

धर्म के आधार पर ओबीसी आरक्षण के कथित दुरुपयोग पर राज्यसभा से विपक्ष का बहिर्गमन