Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

खेल

श्रीलंका के कोच सनत जयसूर्या का बड़ा बयान, बोले- यह टीम बहुत दूर तक जाएगी

27 सितंबर, 2025 10:43 PM

दुबई। श्रीलंका के मुख्य कोच सनत जयसूर्या को विश्वास नहीं हो रहा था कि श्रीलंका ने दुबई में भारत के ख़िलाफ एशिया कप सुपर फोर मैच आख़िरी ओवर में गंवा दिया है। उनकी यह हार जुलाई 2024 की यादों को ताजा कर गई, जब उन्होंने भारत के ख़िलाफ एक आसान सी दिख रही जीत को गंवा दिया था। पल्लेकेल स्टेडियम में खेले गए उस मैच में श्रीलंका को छह विकेट शेष रहते दो ओवरों में सिर्फ़ नौ रन चाहिए थे। फिर भी वे रिंकू सिंह और सूर्यकुमार यादव की गेंदबाजी के सामने लड़खड़ा गए और मैच सुपर ओवर में चला गया, जहां वे केवल एक रन ही बना पाए, जिसे सूर्यकुमार ने एक ही गेंद में हासिल कर लिया था।

शुक्रवार को, श्रीलंका को जीतने के लिए आख़िरी ओवर में 12 रन चाहिए थे, जबकि छह विकेट शेष थे और शतकवीर पथुम निसंका क्रीज पर मौजूद थे। लेकिन वह आख़िरी ओवर की पहली ही गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद दसुन शनाका ने मैच को आगे बढ़ाया और आख़िरी गेंद पर तीन रन की ज़रूरत थी। लेकिन आख़िरी गेंद पर वह सिर्फ़ दो ही रन बना पाए। और मैच सुपर ओवर में चला गया, जहां भारतीय टीम ने बाजी मार ली।

जयसूर्या ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कहा, “मैं चाहता था कि हम मैच को सामान्य तरीक़े से ही जीत लें। कोई भी कप्तान या कोच सुपर ओवर में नहीं जाना चाहता। दुर्भाग्य से दासुन तीसरा रन पूरा नहीं कर पाए। हालांकि ऐसा नहीं है कि भारत के ख़िलाफ़ हम किसी मानसिक अवरोध के साथ खेलते हैं। हमारी बल्लेबाज़ी लाइन-अप मजबूत है। 200 (203) का पीछा करना कभी आसान नहीं होता, लेकिन हमने लगभग उस स्कोर को हासिल कर लिया था, जो हमारी बल्लेबाज़ी की गुणवत्ता को दर्शाता है।”

श्रीलंका की क्लास या गुणवत्ता पर कोई संदेह नहीं है, और निसंका इसका बेहतरीन उदाहरण हैं। 2021 में टेस्ट बल्लेबाज के रूप में पहचान बनाने के बाद, वह अब एक ज़बरदस्त व्हाइट-बॉल खिलाड़ी बन गए हैं। पिछले ही हफ़्ते ग्रुप स्टेज के बाद निसंका ने जयसूर्या के प्रभाव और कोच द्वारा उन्हें एक अलग पहचान विकसित करने की स्वतंत्रता देने की खुलकर प्रशंसा की थी। शुक्रवार को उन्होंने बेहतरीन खेल दिखाया और 58 गेंदों पर 107 रन की शानदार पारी खेली।

जयसूर्या ने निसंका और परेरा की पारी के बारे में कहा, “जब आप 202 (203) का पीछा कर रहे होते हैं, तो आपको लगातार बाउंड्री तलाशनी होती है। उनकी साझेदारी काफी महत्वपूर्ण थी। जब हमने विकेट खोना शुरू किया, तो मोमेंटम दूसरी ओर चला गया। चेज में ऐसा होना स्वाभाविक है क्योंकि किसी न किसी को जोखिम लेना पड़ता है। दुख की बात है कि पथुम गलत समय पर आउट हो गए, और बाद में गेंद ज़्यादा टर्न होने लगी। फिर भी यह एक बहुत अच्छा मैच था।”

“कुसल हमारी टीम में स्पिन के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने उस भूमिका को फिर से अच्छी तरह निभाया, हालांकि मैं चाहता था कि वह और देर तक बल्लेबाजी करें। दोनों ने सोच-समझकर जोखिम लिया, और जब उन्हें बाउंड्री चाहिए थी, तो उन्होंने उसे अंजाम दिया। पथुम को हाल ही में हैमस्ट्रिंग की समस्या भी थी, लेकिन फिर भी उन्होंने टीम के लिए 100% दिया, जो उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”

जयूसर्या ने आगे कहा, “आज भारत ने 200 से अधिक रन बनाने के लिए अच्छा क्रिकेट खेला। हमारे लड़कों ने दिखाया कि वे उसका पीछा करने में सक्षम हैं, लेकिन हम फिर से थोड़ा पीछे रह गए। बांग्लादेश के ख़िलाफ उस मैच को छोड़कर, मैं काफ़ी हद तक संतुष्ट हूं। हालांकि फ़ाइनल में न पहुंचने से निराश हूं। हमारे पास बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी की गुणवत्ता है। अहम यह है कि हम परिस्थितियों और प्रतिद्वंद्वी के अनुसार अपनी योजनाओं को लगातार अंजाम दें। अगर हम ऐसा करते हैं, तो यह टीम बहुत आगे जा सकती है।”

 

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल 2026: जीटी के लिए बेहद अहम साबित हो रहे हैं जेसन होल्डर, सहायक कोच पार्थिव पटेल ने की प्रशंसा

आईपीएल 2026: जीटी के लिए बेहद अहम साबित हो रहे हैं जेसन होल्डर, सहायक कोच पार्थिव पटेल ने की प्रशंसा

आईपीएल 2026: सीएसके ने टॉस जीतकर एलएसजी को दी बल्लेबाजी, पंत की टीम में 2 बदलाव

आईपीएल 2026: सीएसके ने टॉस जीतकर एलएसजी को दी बल्लेबाजी, पंत की टीम में 2 बदलाव