Friday, July 03, 2026
BREAKING
अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति 'बेबी डू डाई डू' रिव्यू : बिना बोले पूरी कहानी कह गईं हुमा कुरैशी, रहस्य और सस्पेंस से भरपूर फिल्म 5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम 61 साल के आमिर खान 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से करेंगे शादी, घर पर ही होंगी रस्में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

दुनिया

रूस के तांडव से दहल गया यूक्रेन, भीषण हमलों से ज़ापोरिजिया समेत कई क्षेत्रों में मचाई तबाही

29 सितंबर, 2025 08:03 PM

रूस ने रविवार रात यूक्रेन पर ड्रोन और मिसाइलें बरसाईं जिसमें कम से कम चार लोग मारे गए और 70 लोग घायल हो गए। इसे कीव पर अबतक का सबसे भीषण हमला माना जा रहा है। इससे पहले पिछले महीने यूक्रेन की राजधानी पर एक बड़ा हवाई हमला किया गया था जिसमें कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई थी। हमलों के बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस ने कहा कि अमेरिका यूक्रेन को टॉमहॉक क्रूज मिसाइल बेचने पर विचार कर रहा है। कीव शहर प्रशासन के प्रमुख तैमूर तकाचेंको ने रविवार को टेलीग्राम के ज़रिए हताहतों की संख्या की पुष्टि की और बताया कि शहर भर के नागरिक इलाकों को निशाना बनाकर किए गए इन हमलों में 10 अन्य घायल हुए हैं।

मृतकों में 12 साल की बच्ची भी शामिल है। तकाचेंको ने टेलीग्राम पर लिखा, ‘‘ रूसियों ने बच्चों की मौत का खेल फिर से शुरू कर दिया है।'' यूक्रेन की वायु सेना ने रविवार को बताया कि रूस ने कुल 595 विस्फोटक ड्रोन और नकली हथियार और 48 मिसाइलें दागीं। इनमें से हवाई रक्षा प्रणालियों ने 566 ड्रोन और 45 मिसाइलों को मार गिराया या जाम कर दिया। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने कहा कि कीव के अलावा ज़ापोरिजिया, खमेलनित्सकी, सुमे, मायकोलाइव, चेर्निहीव और ओडेसा क्षेत्रों को निशाना बनाकर बमबारी की गई।

ज़ेलेंस्की ने एक्स पर लिखा कि देश भर में कम से कम 40 लोग घायल हुए हैं। बाद में, यूक्रेन के गृह मंत्रालय ने बताया कि घायलों की संख्या बढ़कर 70 हो गई है। ज़ापोरिजिया के क्षेत्रीय प्रमुख इवान फेदोरोव ने कहा कि क्षेत्र में घायल हुए 27 लोगों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि राजधानी में दो दर्जन से अधिक इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। यूक्रेन और रूस के बीच जारी हमलों के मध्य अमेरिका यूक्रेन को टॉमहॉक मिसाइलें बेचने पर विचार कर रहा है। वेंस ने शुक्रवार को फॉक्स न्यूज़ को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि अमेरिकी प्रशासन यूक्रेनी राष्ट्रपति द्वारा टॉमहॉक क्रूज़ मिसाइलों के लिए किए गए अनुरोध पर विचार कर रहा है। टॉमहॉक मिसाइलों की मारक क्षमता लगभग 1,000 मील (1,600 किलोमीटर) है, जिससे मास्को यूक्रेन की सेना की पहुंच में आ जाएगा।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित