Tuesday, November 10, 2026
BREAKING
• इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज के लिए अनकैप्ड पैटरसन-व्हाइट को चुना, बेथेल की वापसी • कमल हासन की प्रोडक्शन कंपनी ने फर्जी कास्टिंग कॉल पर दी चेतावनी, नाम का गलत इस्तेमाल करने वालों पर होगा केस • आशुतोष राणा: साढ़े तीन साल की उम्र में खुद रख लिया था अपना नाम, पंडित जी के एक मंत्र से प्रभावित होकर मां से कही थी यह बात • बिस्मिल्लाह खान का घर टूटने पर भावुक हुए अनुभव सिन्हा, बोले-हमारी पीढ़ी घर भी नहीं बचा पाई • दीपावली बलिप्रतिपदा के चलते आज शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीईएस पर नहीं होगी ट्रेडिंग • केंद्रीय मंत्री मांडविया ने शासन में अनुसंधान, बौद्धिक विमर्श और संवेदनशीलता पर तीन प्रकाशनों का किया विमोचन • एआई शेयरों में गिरावट के बीच जेफरीज का भारत पर भरोसा बढ़ा, कोरिया-ताइवान के लिए घटाया आवंटन • भारत में नई एनर्जी स्टोरेज स्कीम के जरिए आ सकता है 10 अरब डॉलर का निवेश : रिपोर्ट • पद छोड़ने से पहले अपने सहयोगियों को बचाने के लिए व्यापक क्षमादान की तैयारी में ट्रंप • प्रधानमंत्री मोदी और जेलेंस्की फोन वार्ता: शांतिपूर्ण समाधान के लिए हर संभव मदद देगा भारत, द्विपक्षीय सहयोग पर भी हुई चर्चा

राष्ट्रीय

'श्रीकृष्ण भक्तों के भय का नाश करने वाले हैं', पीएम मोदी ने देशवासियों को दी गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं

10 नवंबर, 2026 10:49 AM

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुभाषित पोस्ट करके गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दी गई हैं। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "सभी देशवासियों को गोवर्धन पूजा की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करे। सभी के सुख, सौभाग्य और समृद्धि का विस्तार हो, यही मंगलकामना है।"

प्रधानमंत्री की ओर से संस्कृत श्लोक, "आभीरनगरीप्राणप्रियं सत्यपराक्रमम्। स्वभृत्यभयभेत्तारं गोवर्धनधरं भजे।" साझा किया गया है, जिसका हिंदी अर्थ है कि जो ब्रजवासियों के लिए प्राणप्रिय हैं, सत्य पराक्रमी हैं और अपने भक्तों के भय का नाश करने वाले हैं, ऐसे गोवर्धन गिरिधारी श्रीकृष्ण का मैं भजन करता हूं।

पीएम की ओर से साझा किया गया यह श्लोक श्री गोवर्धनधराष्टकम् से लिया गया है। इस सुंदर स्तोत्र में भगवान श्रीकृष्ण के 'गोवर्धनधारी' (गोवर्धन पर्वत को उठाने वाले) रूप की महिमा का गुणगान किया गया है। इस श्लोक के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य गुणों और लीलाओं का वर्णन किया गया है।

जब देवराज इंद्र के अहंकार को तोड़ने और ब्रजवासियों की रक्षा करने के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी छोटी उंगली पर विशाल गोवर्धन पर्वत को उठा लिया था, तब उनका नाम 'गोवर्धनधर' पड़ा। इस स्तोत्र में भक्त श्रीकृष्ण के इसी संकटमोचन और कृपालु स्वरूप की आराधना की गई है।

इस श्लोक के माध्यम से श्रीकृष्ण की स्तुति करते हुए कहा गया है कि मैं उन गोवर्धन पर्वत को धारण करने वाले भगवान श्रीकृष्ण की आराधना करता हूं, जो अहीरों की नगरी (संपूर्ण ब्रज) के साक्षात प्राण और अत्यंत प्रिय हैं, जिनका पराक्रम सदैव सत्य पर टिका है, और जो अपने सेवकों (भक्तों) के हृदय से हर प्रकार के भय और संकट को समूल नष्ट कर देने वाले हैं।

बता दें कि गोवर्धन पूजा (अन्नकूट) का पर्व कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को दीपावली के अगले दिन मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण, गोवर्धन पर्वत और गायों की पूजा करने का विधान है।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

राजकोट: गरीब और मध्यम वर्ग के लिए संजीवनी बनी आयुष्मान भारत योजना, लाभार्थियों ने साझा किया अनुभव

राजकोट: गरीब और मध्यम वर्ग के लिए संजीवनी बनी आयुष्मान भारत योजना, लाभार्थियों ने साझा किया अनुभव

राहुल गांधी पर निशिकांत दुबे का पलटवार, 2018 में दो चीनी मंत्रियों से मुलाकात पर किया सवाल

राहुल गांधी पर निशिकांत दुबे का पलटवार, 2018 में दो चीनी मंत्रियों से मुलाकात पर किया सवाल

पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सली' वाले बयान पर राहुल गांधी ने फिर से दी सार्वजनिक बहस की चुनौती

पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सली' वाले बयान पर राहुल गांधी ने फिर से दी सार्वजनिक बहस की चुनौती

पीएम मोदी नई दिल्ली में 'किसान तक भारत कृषि सम्मेलन 2026' को करेंगे संबोधित

पीएम मोदी नई दिल्ली में 'किसान तक भारत कृषि सम्मेलन 2026' को करेंगे संबोधित

दुनियाभर के दूतावासों ने भारत के साथ मनाया रोशनी का पर्व, दिवाली की शुभकामनाएं दीं

दुनियाभर के दूतावासों ने भारत के साथ मनाया रोशनी का पर्व, दिवाली की शुभकामनाएं दीं

जमशेदपुर में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक घायल

जमशेदपुर में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक घायल

दिल्ली-एनसीआर में ठंड के साथ बढ़ा प्रदूषण का कहर, कई इलाकों में एक्यूआई बेहद खराब; 15 डिग्री तक गिरेगा तापमान

दिल्ली-एनसीआर में ठंड के साथ बढ़ा प्रदूषण का कहर, कई इलाकों में एक्यूआई बेहद खराब; 15 डिग्री तक गिरेगा तापमान

दीपावली के बाद बिगड़ी हवा आपको कर सकती है बीमार, फेफड़ों से लेकर दिल तक का ऐसे रखें ख्याल

दीपावली के बाद बिगड़ी हवा आपको कर सकती है बीमार, फेफड़ों से लेकर दिल तक का ऐसे रखें ख्याल

उत्तराखंड स्थापना दिवस : 'यह सिर्फ शब्द नहीं, देवभूमि के प्रति विशेष लगाव है', पीएम मोदी के पत्र पर सीएम धामी ने जताया आभार

उत्तराखंड स्थापना दिवस : 'यह सिर्फ शब्द नहीं, देवभूमि के प्रति विशेष लगाव है', पीएम मोदी के पत्र पर सीएम धामी ने जताया आभार

दीपावली के बाद पटियाला की हवा हुई जहरीली, एयर क्वालिटी इंडेक्स 499 तक पहुंचा, सांस लेना भी मुश्किल

दीपावली के बाद पटियाला की हवा हुई जहरीली, एयर क्वालिटी इंडेक्स 499 तक पहुंचा, सांस लेना भी मुश्किल