Sunday, October 04, 2026
BREAKING
• 2 साल से भर्तियों के इंतजार में ओवर एज हो रहे युवा, सीईटी तक नहीं करवा पाई सरकार: भूपेंद्र हुड्डा • हरियाणा CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अरुण गुप्ता की रिटायरमेंट के बाद जानें किसे मिली जिम्मेदारी • हरियाणा STF का बड़ा एक्शन; 5 लाख के इनामी वांछित आरोपी को अवैध हथियारों सहित पकड़ा...हत्या के बाद था फरार • कुरुक्षेत्र में एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के साथ बनेगी नई सड़क; सरकार ने दी मंजूरी; ट्रैफिक के लिए मिलेगा वैकल्पिक रास्ता • चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद • पंजाब के लिए गेमचेंजर बनेगा दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे! 667 KM कॉरिडोर से सफर होगा आसान • पंजाब के स्कूलों में पढ़ने वाले 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए खास खबर, मिलेगी मुफ्त कोचिंग • Shimla: विधानसभा के मानसून सत्र के बाद दूसरी बार टली मंत्रिमंडल बैठक • ​Hamirpur: असंवैधानिक नीतियों, कानूनों और फैसलों का रिकॉर्ड बना रहे हैं सुक्खू : जयराम • हिमाचल में अगले 6 माह में होगी 4 हजार शिक्षकों की नियुक्ति, आऊटसोर्स कर्मचारियों के लिए बनेगी नीति : CM सुक्खू

हरियाणा

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर 02 सितम्बर को निकलेगी भव्य महा शोभा यात्रा

09 अगस्त, 2026 08:44 PM

चण्डीगढ़ : हिन्दू पर्व महासभा, चण्डीगढ़ की एक महत्वपूर्ण बैठक आज हनुमंत धाम, सेक्टर-25, पंचकूला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महासभा के अध्यक्ष बी. पी. अरोड़ा ने की तथा महासचिव कमलेश चन्द्र सूरी सहित विभिन्न मंदिरों के प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को श्रद्धा, भक्ति एवं भव्यता के साथ मनाने तथा जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित होने वाली महा शोभायात्रा की तैयारियों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

महासभा के महासचिव कमलेश चन्द्र सूरी ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भव्य महा शोभा यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि 02 सितंबर बुधवार को शोभायात्रा का शुभारम्भ दोपहर 1:00 बजे श्री राम मंदिर, सेक्टर-47 डी, चण्डीगढ़ से होगा एवं अय्यप्पा मंदिर सेक्टर 47 सी, मार्केट 47 सी, मार्केट 47 डी, मार्केट सेक्टर 46डी, श्री शिव मंदिर सेक्टर 46 ए, मार्केट सेक्टर 45 , श्री सनातन धर्म मंदिर सेक्टर 45 सी, श्री सिद्ध घनेड़ी शिव मंदिर सेक्टर 45, श्री राधा कृष्ण मंदिर सेक्टर 44 ए, श्री धन्वंतरी धाम सेक्टर 44 डी, मार्केट सेक्टर 43, श्री शाकुंभरी देवी मंदिर सेक्टर 43, श्री गुरुद्वारा साहब सेक्टर 42, श्री सनातन धर्म मंदिर सेक्टर 42 में विसर्जित होगी।

महा शोभायात्रा के पूरे मार्ग में संबंधित सेक्टरों की मार्केट एसोसिएशनों तथा विभिन्न मंदिर प्रबन्धक समितियों द्वारा श्रद्धालुओं एवं शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। जगह-जगह स्वागत द्वार, पुष्पवर्षा, प्रसाद वितरण एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों की सुव्यवस्थित व्यवस्था की जाएगी। विभिन्न स्थानों पर भजन-कीर्तन एवं भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों के माध्यम से वातावरण को पूर्णतः भक्तिमय बनाया जाएगा।

शोभा यात्रा में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं उनकी लीलाओं पर आधारित आकर्षक एवं मनमोहक धार्मिक झांकियां, भजन-कीर्तन मंडलियां तथा विभिन्न मंदिरों और धार्मिक-सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेंगे। महासचिव कमलेश चन्द्र सूरी ने कहा कि महा शोभा यात्रा का उद्देश्य भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य संदेश धर्म की स्थापना, सत्य, कर्मयोग, प्रेम, करुणा एवं लोककल्या को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना है। उन्होंने चण्डीगढ़ के सभी मंदिरों, धार्मिक संस्थाओं, बाजार एसोसिएशनों तथा श्रद्धालुओं से अपील की कि वे इस धार्मिक आयोजन में सक्रिय रूप से भाग लें और इसे ऐतिहासिक एवं सफल बनाएं। हिन्दू पर्व महासभा ने चण्डीगढ़ के समस्त सनातन धर्मावलम्बियों से आह्वान किया कि वे अपने परिवार एवं इष्ट-मित्रों सहित 02 सितम्बर को दोपहर 1:00 बजे श्री राम मंदिर, सेक्टर-47 पहुंचकर महा शोभा यात्रा में सम्मिलित हों तथा भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में सहभागी बनें।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

2 साल से भर्तियों के इंतजार में ओवर एज हो रहे युवा, सीईटी तक नहीं करवा पाई सरकार: भूपेंद्र हुड्डा

2 साल से भर्तियों के इंतजार में ओवर एज हो रहे युवा, सीईटी तक नहीं करवा पाई सरकार: भूपेंद्र हुड्डा

हरियाणा CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अरुण गुप्ता की रिटायरमेंट के बाद जानें किसे मिली जिम्मेदारी

हरियाणा CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अरुण गुप्ता की रिटायरमेंट के बाद जानें किसे मिली जिम्मेदारी

हरियाणा STF का बड़ा एक्शन; 5 लाख के इनामी वांछित आरोपी को अवैध हथियारों सहित पकड़ा...हत्या के बाद था फरार

हरियाणा STF का बड़ा एक्शन; 5 लाख के इनामी वांछित आरोपी को अवैध हथियारों सहित पकड़ा...हत्या के बाद था फरार

कुरुक्षेत्र में एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के साथ बनेगी नई सड़क; सरकार ने दी मंजूरी; ट्रैफिक के लिए मिलेगा वैकल्पिक रास्ता

कुरुक्षेत्र में एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के साथ बनेगी नई सड़क; सरकार ने दी मंजूरी; ट्रैफिक के लिए मिलेगा वैकल्पिक रास्ता

हरियाणा में 2 एच.सी.एस. अधिकारियों ने बनाया अनोखा  रिकॉर्ड : नायब सैनी के मुख्यमंत्री बनने से भी  पहले से आज तक  एक ही उपमंडल में एस.डी.एम. पद पर तैनात

हरियाणा में 2 एच.सी.एस. अधिकारियों ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड : नायब सैनी के मुख्यमंत्री बनने से भी पहले से आज तक एक ही उपमंडल में एस.डी.एम. पद पर तैनात

चरखी दादरी में एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट रितु श्योराण का सम्मान, मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बढ़ाया हौसला

चरखी दादरी में एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट रितु श्योराण का सम्मान, मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बढ़ाया हौसला

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने वरिष्ठ भाजपा नेता गुलशन भाटिया की भतीजी स्व. सीमा के निधन पर जताया दुख

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने वरिष्ठ भाजपा नेता गुलशन भाटिया की भतीजी स्व. सीमा के निधन पर जताया दुख

जो सही है वही कर रहे है मुख्य चुनाव आयुक्त, तिकड़मबाजी से बने फर्जी वोट काटना उनका काम : अनिल विज

जो सही है वही कर रहे है मुख्य चुनाव आयुक्त, तिकड़मबाजी से बने फर्जी वोट काटना उनका काम : अनिल विज

हरविन्द्र कल्याण ने ओम बिरला से की मुलाकात, नवंबर में हरियाणा विधानसभा में होगा संविधान पखवाड़ा

हरविन्द्र कल्याण ने ओम बिरला से की मुलाकात, नवंबर में हरियाणा विधानसभा में होगा संविधान पखवाड़ा

समस्या की जानकारी, समाधान और फिर नागरिक से पुष्टि—तभी माना जाएगा शिकायत का वास्तविक निस्तारण : मुख्यमंत्री सैनी

समस्या की जानकारी, समाधान और फिर नागरिक से पुष्टि—तभी माना जाएगा शिकायत का वास्तविक निस्तारण : मुख्यमंत्री सैनी