Sunday, November 22, 2026
BREAKING
• मैच बचाने के लिए हमें गेंद-दर-गेंद आगे बढ़ना होगा: रचिन रवींद्र • वेलिंग्टन में बुमराह का एक और बड़ा कारनामा, जहीर-श्रीसंत के खास क्लब में हुए शामिल • न्यूजीलैंड की धरती पर भारतीय बल्लेबाजों का जलवा, नाम जुड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि • श्रद्धा आर्या के साथ काम कर गौरव खन्ना खुश, कहा- 'उनके साथ एनर्जी बचती है और सीन नेचुरल बनता है' • रणवीर सिंह को सचिन तेंदुलकर ने दिया खास ऑफर, बोले- 'मेरे लिए गेंदबाजी करो' • शरद कपूर की मदद की अपील पर त्रिधा चौधरी बोलीं-'मुश्किल वक्त में मदद मांगने से डरना नहीं चाहिए' • जन्मदिन पर कार्तिक आर्यन को मिला खास तोहफा, नई फिल्म 'कालिया' का ऐलान • केबीसी के सवाल पर पंजाब में विवाद, अमिताभ बच्चन और सोनी टीवी को कानूनी नोटिस • आकांक्षा पुरी ने बताया इंडस्ट्री में टिके रहने का मंत्र, बोलीं- 'वक्त के साथ नहीं बदले तो कोई और आपकी जगह ले लेगा' • उत्पाद पर गलत जानकारी अंकित करने से उद्यमी बचें : FSSAI

मनोरंजन

श्रद्धा आर्या के साथ काम कर गौरव खन्ना खुश, कहा- 'उनके साथ एनर्जी बचती है और सीन नेचुरल बनता है'

22 नवंबर, 2026 04:25 PM

मुंबई : अभिनेता गौरव खन्ना जल्द ही टीवी शो 'दिल की बेवफाइयां' से फिक्शन शोज में वापसी करने जा रहे हैं। इस शो में वह अभिनेत्री श्रद्धा आर्या के साथ नजर आएंगे। गौरव पहली बार उनके साथ काम कर रहे हैं। श्रद्धा की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि हम दोनों का एक्टिंग करने का तरीका काफी मिलता-जुलता है, जिससे साथ में सीन करना आसान और नेचुरल हो जाता है।

समाचार एजेंसी के साथ खास बातचीत में गौरव ने श्रद्धा के साथ स्क्रीन शेयर करने के अनुभव को साझा किया। उन्होंने कहा, ''श्रद्धा के साथ यह मेरा पहला शो है। वह बहुत अनुभवी कलाकार हैं और काफी सहजता से काम करती हैं। मेरी तरह उन्हें भी बार-बार रीटेक देने की आदत नहीं है। इसलिए उनके साथ काम करने में मुझे मजा आता है। इससे एनर्जी भी बचती है और सीन बहुत नेचुरल बनता है।''

गौरव ने टीवी फिक्शन में वापसी को लेकर भी बात की। गौरव ने बताया कि उन्होंने कभी पूरी तरह टेलीविजन से दूरी नहीं बनाई थी, बल्कि कुछ समय के लिए डेली सोप से ब्रेक लेकर रियलिटी शोज पर ध्यान दिया था। इस दौरान उन्होंने 'मास्टरशेफ', 'बिग बॉस' और 'खतरों के खिलाड़ी' जैसे शोज में हिस्सा लिया और अपनी अलग पहचान बनाई।

गौरव ने कहा, ''मैंने टीवी से ब्रेक नहीं लिया था। मैंने कुछ समय के लिए टेलीविजन सोप से ब्रेक लिया था, क्योंकि उस दौरान मैं रियलिटी शोज कर रहा था। मैंने 'मास्टरशेफ', 'बिग बॉस' और फिर 'खतरों के खिलाड़ी' जीता, लेकिन मैं दिल से एक अभिनेता हूं। जब मैंने मानव की यह कहानी सुनी और बालाजी टेलीफिल्म्स से फोन आया, तो इस ऑफर को मना करना मेरे लिए बहुत मुश्किल था।''

अभिनेता ने कहा, ''मैं लंबे समय से निर्माता एकता कपूर के साथ काम करना चाहता था। ऐसे में जब मुझे इस शो में एक अलग तरह का किरदार निभाने का मौका मिला, तो मैंने तुरंत हामी भरी। मानव का किरदार मेरे अब तक निभाए गए किरदारों से काफी अलग है और इसकी कहानी पेश करने का अंदाज भी नया होगा। मैं मानव का किरदार निभाने के लिए काफी उत्साहित हूं।''

बता दें कि 'दिल की बेवफाइयां' एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस बालाजी टेलीफिल्म्स के बैनर तले बन रहा है। शो में गौरव खन्ना मानव और श्रद्धा आर्या जानकी के किरदारों में नजर आएंगे। इसकी कहानी एक लंबे समय से शादीशुदा जोड़े के रिश्ते, उनके बीच आने वाली भावनात्मक उलझनों और शादीशुदा जिंदगी के उतार-चढ़ाव को दिखाएगी।

यह शो 24 नवंबर से प्रसारित होगा।

 

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

रणवीर सिंह को सचिन तेंदुलकर ने दिया खास ऑफर, बोले- 'मेरे लिए गेंदबाजी करो'

रणवीर सिंह को सचिन तेंदुलकर ने दिया खास ऑफर, बोले- 'मेरे लिए गेंदबाजी करो'

शरद कपूर की मदद की अपील पर त्रिधा चौधरी बोलीं-'मुश्किल वक्त में मदद मांगने से डरना नहीं चाहिए'

शरद कपूर की मदद की अपील पर त्रिधा चौधरी बोलीं-'मुश्किल वक्त में मदद मांगने से डरना नहीं चाहिए'

जन्मदिन पर कार्तिक आर्यन को मिला खास तोहफा, नई फिल्म 'कालिया' का ऐलान

जन्मदिन पर कार्तिक आर्यन को मिला खास तोहफा, नई फिल्म 'कालिया' का ऐलान

केबीसी के सवाल पर पंजाब में विवाद, अमिताभ बच्चन और सोनी टीवी को कानूनी नोटिस

केबीसी के सवाल पर पंजाब में विवाद, अमिताभ बच्चन और सोनी टीवी को कानूनी नोटिस

आकांक्षा पुरी ने बताया इंडस्ट्री में टिके रहने का मंत्र, बोलीं- 'वक्त के साथ नहीं बदले तो कोई और आपकी जगह ले लेगा'

आकांक्षा पुरी ने बताया इंडस्ट्री में टिके रहने का मंत्र, बोलीं- 'वक्त के साथ नहीं बदले तो कोई और आपकी जगह ले लेगा'

न कोई गॉडफादर, न फिल्मी परिवार… ऐसे बने बॉलीवुड के 'रोम-कॉम किंग' कार्तिक आर्यन

न कोई गॉडफादर, न फिल्मी परिवार… ऐसे बने बॉलीवुड के 'रोम-कॉम किंग' कार्तिक आर्यन

गैंगस्टरों की धमकियों से डरा बॉलीवुड, एआईसीडब्ल्यूए ने देवेंद्र फडणवीस से मांगी सितारों की सुरक्षा

गैंगस्टरों की धमकियों से डरा बॉलीवुड, एआईसीडब्ल्यूए ने देवेंद्र फडणवीस से मांगी सितारों की सुरक्षा

अनिल कपूर ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से की मुलाकात, तस्वीरें शेयर कर जताई खुशी

अनिल कपूर ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से की मुलाकात, तस्वीरें शेयर कर जताई खुशी

पिता के आखिरी पलों से निकला था 'पिया घर आवेंगे' गाना, कैलाश खेर ने बताई पूरी कहानी

पिता के आखिरी पलों से निकला था 'पिया घर आवेंगे' गाना, कैलाश खेर ने बताई पूरी कहानी

हेलन बर्थडे स्पेशल: बर्मा से भारत तक पैदल चलीं, भूख और बदहाली झेली और फिर डांस से किया बॉलीवुड पर राज

हेलन बर्थडे स्पेशल: बर्मा से भारत तक पैदल चलीं, भूख और बदहाली झेली और फिर डांस से किया बॉलीवुड पर राज