Thursday, November 26, 2026
BREAKING
• गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी • जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड • संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान • संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण • घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा • पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया • श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक • पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा • Solan: महिलाओं को 1500 रुपए देने में सरकार विफल : जयराम • Shimla: एचआरटीसी बसों की कमी होगी पूरी, 350 बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू

हरियाणा

श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर रहेगी खास नजर; हरियाणा की पहली 'टूरिस्ट पुलिस पोस्ट' का CM सैनी ने किया उद्घाटन, 20 जवान रहेंगे तैनात

11 अक्टूबर, 2026 07:15 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा पुलिस ने धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज पंचकूला स्थित माता मनसा देवी मंदिर परिसर में हरियाणा की पहली टूरिस्ट पुलिस पोस्ट का उद्घाटन किया।


आधुनिक निगरानी प्रणाली, विशेष रूप से प्रशिक्षित पुलिसकर्मियों और श्रद्धालु-केंद्रित सुविधाओं से सुसज्जित यह पोस्ट धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक अनुभव प्रदान करने में अहम भूमिका निभाएगी।


इस अवसर पर हरियाणा के पुलिस महानिदेशक श्री अजय सिंघल तथा पंचकूला के पुलिस कमिश्नर श्री पंकज नैन, आईपीएस ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। टूरिस्ट पुलिस पोस्ट का उद्देश्य विभिन्न राज्यों और भाषाई पृष्ठभूमियों से आने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में ही सुरक्षा, मार्गदर्शन, शिकायत निवारण और आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाना है, ताकि उन्हें छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग कार्यालयों या पुलिस थानों के चक्कर न लगाने पड़ें।


मुख्यमंत्री ने जानी टूरिस्ट पुलिस पोस्ट की कार्यप्रणाली, श्रद्धालु- केंद्रित पहल की सराहना की
उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पुलिस अधिकारियों से टूरिस्ट पुलिस पोस्ट की कार्यप्रणाली, उपलब्ध सुविधाओं और सुरक्षा प्रबंधों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि माता मनसा देवी मंदिर में देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

ऐसे में उनकी भाषा, आवश्यकताओं और परिस्थितियों को समझते हुए उन्हें त्वरित सहायता उपलब्ध करवाना अत्यंत महत्वपूर्ण है। टूरिस्ट पुलिस पोस्ट इस दिशा में प्रभावी माध्यम बनेगी और श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में अधिक सुरक्षित, सहज एवं बेहतर अनुभव प्रदान करेगी।


20 विशेष प्रशिक्षित जवान रहेंगे तैनात, अलग वर्दी और बेहतर संवाद पर विशेष जोर
टूरिस्ट पुलिस पोस्ट पर 20 विशेष रूप से प्रशिक्षित पुलिसकर्मियों की चौबीसों घंटे तैनाती की गई है। इन जवानों को सामान्य पुलिस वर्दी से अलग विशिष्ट टूरिस्ट पुलिस वर्दी प्रदान की गई है, जिससे श्रद्धालु जरूरत पड़ने पर उन्हें आसानी से पहचान सकेंगे।

जवानों को विनम्र व्यवहार, प्रभावी संवाद, सॉफ्ट स्किल और विभिन्न राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं की जरूरतों को समझने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। इसका उद्देश्य पुलिस और श्रद्धालुओं के बीच विश्वास को मजबूत करना तथा किसी भी परेशानी की स्थिति में उन्हें सहजता से सहायता उपलब्ध करवाना है।


दर्शन से लेकर पार्किंग और परिवहन तक, श्रद्धालुओं को मिलेगा एक ही स्थान पर मार्गदर्शन
टूरिस्ट पुलिस पोस्ट को एकीकृत सहायता एवं सूचना केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। यहां श्रद्धालुओं को सामान्य दर्शन की कतार, वीआईपी दर्शन व्यवस्था, जूता घर, प्रसाद, लंगर और मंदिर परिसर से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी।

इसके अतिरिक्त बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, ऑटो एवं ई-रिक्शा स्टैंड और पार्किंग स्थलों के संबंध में भी मार्गदर्शन दिया जाएगा। पंचकूला आने वाले श्रद्धालुओं को कालका स्थित श्री काली माता मंदिर और श्री चंडी माता मंदिर सहित अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों की जानकारी तथा वहां पहुंचने के मार्ग के बारे में भी बताया जाएगा। इससे धार्मिक यात्रियों को आवश्यक सूचनाएं और सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेंगी।


100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की लाइव मॉनिटरिंग, संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी कड़ी नजर
श्रद्धालुओं की सुरक्षा को और सुदृढ़ बनाने के लिए मंदिर परिसर में लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की लाइव मॉनिटरिंग टूरिस्ट पुलिस पोस्ट में स्थापित नियंत्रण कक्ष से की जाएगी। सक्रिय अपराधियों और संदिग्ध व्यक्तियों से संबंधित उपलब्ध जानकारी के आधार पर निगरानी को प्रभावी बनाया जाएगा, ताकि जेबकतरी, चेन स्नैचिंग और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।

इसके साथ ही लाउडस्पीकर के माध्यम से आवश्यक घोषणाएं कर श्रद्धालुओं को जागरूक किया जाएगा। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपातस्थिति में पुलिसकर्मी तत्काल समन्वय स्थापित कर आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाएंगे।


अब शिकायत दर्ज करवाने के लिए थाने जाने की जरूरत नहीं, मंदिर परिसर में ही मिलेगी सुविधा
टूरिस्ट पुलिस पोस्ट की सबसे महत्वपूर्ण विशेषताओं में से एक शिकायत दर्ज करवाने की सुविधा है। पहले गुमशुदगी, सामान खोने अथवा अन्य संबंधित शिकायतों के लिए श्रद्धालुओं को लगभग दो किलोमीटर दूर स्थित माता मनसा देवी थाने जाना पड़ता था। अब मंदिर परिसर में ही स्थापित इस पोस्ट पर एफआईआर और रोजनामचा संबंधी सुविधा उपलब्ध करवाई गई है, जिससे श्रद्धालुओं को समय पर पुलिस सहायता मिल सकेगी और शिकायतों के निवारण की प्रक्रिया अधिक सुविधाजनक बनेगी।


मेडिकल इमरजेंसी, भगदड़ जैसी स्थिति और वीआईपी मूवमेंट में बेहतर समन्वय
मंदिर परिसर में किसी भी चिकित्सा आपातस्थिति, भगदड़ जैसी परिस्थिति अथवा वीआईपी मूवमेंट के दौरान टूरिस्ट पुलिस के जवान मंदिर बोर्ड, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन विभाग और अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित करेंगे। इससे आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया, भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी।


DGP अजय सिंघल बोले—श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के प्रति हरियाणा पुलिस प्रतिबद्ध
हरियाणा के पुलिस महानिदेशक श्री अजय सिंघल ने कहा कि प्रदेश की पहली टूरिस्ट पुलिस पोस्ट की स्थापना श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और बेहतर पुलिसिंग के प्रति हरियाणा पुलिस की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्हें विश्वास है कि विशेष रूप से प्रशिक्षित पुलिसकर्मियों, आधुनिक निगरानी व्यवस्था और प्रभावी संवाद के माध्यम से माता मनसा देवी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा पहले से अधिक सुरक्षित, सुगम और यादगार बनेगी|

उन्होंने कहा कि इस पहल से श्रद्धालुओं को एक ही स्थान पर मार्गदर्शन, शिकायत निवारण और आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी। साथ ही, धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में भी यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।


ये रहे उपस्थित
उद्घाटन समारोह में जिला उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त एवं श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री विवेक आर्या, पुलिस आयुक्त पंकज नैन, डीसीपी पंचकूला श्रीमती अदिति सिंह, आईपीएस, डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक श्री अमरिंदर सिंह, आईपीएस, मेयर श्री शाम लाल बंसल, हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग की चेयरपर्सन श्रीमती बंतो कटारिया, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अजय मित्तल, श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड की सचिव श्रीमती शारदा प्रजापति, मीडिया संपर्क प्रमुख प्रवीण अत्रे सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी

गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी

जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड

जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड

संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान

संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान

संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण

संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण

घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा

घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा

सक्षम पंचायत और जवाबदेह नगरपालिका ही विकसित हरियाणा की मजबूत नींव : नायब सिंह सैनी

सक्षम पंचायत और जवाबदेह नगरपालिका ही विकसित हरियाणा की मजबूत नींव : नायब सिंह सैनी

भाजपा-अकाली गठबंधन की पंजाब में बनेगी शत प्रतिशत सरकार : अनिल विज

भाजपा-अकाली गठबंधन की पंजाब में बनेगी शत प्रतिशत सरकार : अनिल विज

हरियाणा में पानी की बर्बादी रोकने के लिए बनेगा कानून, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई: मंत्री रणबीर गंगवा

हरियाणा में पानी की बर्बादी रोकने के लिए बनेगा कानून, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई: मंत्री रणबीर गंगवा

हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुरूप पात्र अतिथि अध्यापकों को नियमित करे सरकार : सैलजा

हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुरूप पात्र अतिथि अध्यापकों को नियमित करे सरकार : सैलजा

हरियाणा में अब अधिकारियों की ACR में जुड़ेगा स्कूलों के दौरे और निरीक्षण का ब्योरा, गोद लिए स्कूलों का भी देना होगा पूरा रिकॉर्ड

हरियाणा में अब अधिकारियों की ACR में जुड़ेगा स्कूलों के दौरे और निरीक्षण का ब्योरा, गोद लिए स्कूलों का भी देना होगा पूरा रिकॉर्ड