Monday, June 29, 2026
BREAKING
मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता सब-हेडिंग: 590 करोड़ के घोटाले में नए खुलासे बेहद गंभीर, जनता के धन की सुरक्षा पर सरकार दे जवाब : राव नरेंद्र सिंह पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से लगातार देशवासियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर रहे हैं: मोहन लाल बड़ौली युवाओं की आवाज़ को दबाने के बजाय सरकार संवाद करे : कुमारी सैलजा अम्बाला छावनी में अनिल विज ने सुनी पीएम मोदी की 135वीं 'मन की बात' भाजपा सरकार बनेगी उसी दिन नशा बेचने वाले पंजाब छोड़कर चले जाएगें : नायब सिंह सैनी हरियाणा के इन कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब दोबारा तय होगी पेंशन... बढ़ कर मिलेगा पैसा! CM सैनी का अल्टीमेटम, '30 जून तक हर हाल में साफ हों बड़े नाले....लापरवाही पर नपेंगे अफसर' धान घोटाला: यूनाइटेड फूड राइस मिल के मालिक नसीब सिंह गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल...2.47 करोड़ की रिकवरी शर्मनाक: 12 घंटे के इलाज का बिल 1.50 लाख, भुगतान न होने पर निजी अस्पताल ने रोका मासूम का शव

बाज़ार

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 148 अंक कमजोर

06 नवंबर, 2025 06:50 PM

मुंबई : विदेशी पूंजी की लगातार निकासी और निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक में बिकवाली के बीच बृहस्पतिवार को स्थानीय शेयर बाजार बेहद उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में गिरकर बंद हुए। सेंसेक्स में 148 अंक की गिरावट रही जबकि निफ्टी 88 अंक नीचे आ गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 148.14 अंक यानी 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83,311.01 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसने 83,846.35 के उच्चतम और 83,237.65 के निम्नतम स्तर को छुआ। एनएसई का 50 शेयरों वाला मानक सूचकांक निफ्टी 87.95 अंक यानी 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,509.70 अंक पर बंद हुआ। यह मानक सूचकांकों में गिरावट का लगातार दूसरा दिन रहा।

मंगलवार को भी सेंसेक्स और निफ्टी में खासी गिरावट आई थी। बुधवार को बाजार ‘गुरु नानक जयंती' पर बंद रहे थे। बृहस्पतिवार को सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से पावर ग्रिड में सर्वाधिक 3.15 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इटर्नल में 2.44 प्रतिशत, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स में 1.67 प्रतिशत और बजाज फाइनेंस में 1.45 प्रतिशत की गिरावट रही। वहीं आईसीआईसीआई बैंक के शेयर में 1.21 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इसके उलट एशियन पेंट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 1,067.01 करोड़ रुपए के शेयरों की शुद्ध रूप से बिकवाली की थी जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 1,202.90 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे थे। जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘एशियाई बाजारों के अनुकूल रुख के बावजूद घरेलू बाजार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रही। एफआईआई की निरंतर निकासी के बीच व्यापक मुनाफावसूली देखी गई। एमएससीआई सूचकांक में चार भारतीय कंपनियों के शामिल होने और मजबूत अमेरिकी आंकड़ों से उपजा शुरुआती आशावाद कमजोर घरेलू पीएमआई आंकड़ों से कम हो गया।''

मौसमी रूप से समायोजित एचएसबीसी इंडिया सर्विसेज पीएमआई कारोबारी गतिविधि सूचकांक सितंबर के 60.9 से गिरकर अक्टूबर में 58.9 पर आ गया, जो मई के बाद से विस्तार की सबसे धीमी गति को दर्शाता है। व्यापक बाजार में छोटी कंपनियों का बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक 1.53 प्रतिशत गिर गया जबकि मझोली कंपनियों के मिडकैप में 1.19 प्रतिशत की गिरावट रही। क्षेत्रवार सूचकांकों में उपयोगिता खंड 2.20 प्रतिशत के नुकसान में रहा जबकि धातु खंड में 2.03 प्रतिशत, ऊर्जा खंड में 1.96 प्रतिशत, जिंस खंड में 1.76 प्रतिशत और रियल्टी खंड में 1.51 प्रतिशत की गिरावट रही।

बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों में से 3,012 शेयरों में गिरावट रही जबकि 1,202 कंपनियों में तेजी रही और 139 अन्य अपरिवर्तित रहीं। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक सकारात्मक दायरे में बंद हुए। यूरोप के बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। मंगलवार को सेंसेक्स 519.34 अंक गिरकर 83,459.15 अंक और निफ्टी 165.70 अंक गिरकर 25,597.65 अंक पर बंद हुआ था।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे

मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे