Saturday, November 21, 2026
BREAKING
• काशी विश्वनाथ की तर्ज पर हो हाटकेश्वर मंदिर का विकास : शंकर विजयेंद्र सरस्वती • भारत-बुल्गारिया संबंधों को मिली नई गति, रोडमैप से मिलेगा नया आयाम : जयशंकर • ऑस्ट्रेलिया: ऐप के जरिए अपराध का नेटवर्क चला रहा था किशोर, आगजनी और अपहरण का आरोप • रियाद पर दागी गईं बैलिस्टिक मिसाइल, हूती ने दी थी जवाबी कार्रवाई की धमकी • 'ऑपरेशन मानसून थंडर' ने किया ड्रग तस्कर नेटवर्क को ध्वस्त, अमेरिका-भारत साझेदारी की ये मिसाल: सर्जियो गोर • बांग्लादेश: हिंसक वारदातों के बीच सुरक्षा कड़ी, सात जिलों में अर्धसैनिक सीमा सुरक्षा बल तैनात • पेरू के एंडीज पर्वतीय क्षेत्र में 6.7 तीव्रता का भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके • फिलीपींस में पापुआ न्यू गिनी के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 146 यात्री और चालक दल सुरक्षित • ट्रंप की एशिया यात्रा के 10 बड़े संदेश: चीन से परमाणु वार्ता, भारत की विकास दर का जिक्र, क्वाड और ईरान पर भी रखी बात • भारत की 7 फीसदी विकास दर का हवाला दे ट्रंप ने फेड पर बनाया दबाव, ब्याज दरें घटाने की मांग

खेल

शुभमन गिल ने रचा इतिहास, डब्ल्यूटीसी में यह मुकाम हासिल करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने

21 नवंबर, 2026 04:05 PM

वेलिंग्टन; भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच बेसिन रिजर्व में खेला जा रहा है। टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 98 रनों की दमदार पारी खेली। हालांकि, वह अपने शतक से महज 2 रनों से चूक गए। हालांकि, अपनी इस पारी के दौरान गिल ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है।

शुभमन गिल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) में भारत की ओर से 3 हजार रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 98 रनों की अपनी पारी में यह खास मुकाम हासिल किया। गिल ने 146 गेंदों का सामना करते हुए अपनी इस पारी में 9 चौके और 2 छक्के लगाए। उन्होंने केएल राहुल के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 91 और ऋषभ पंत संग चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाई। गिल तीसरे दिन के आखिरी ओवर में जैकब डफी की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए।

गिल के साथ-साथ ऋषभ पंत ने भी डब्ल्यूटीसी में 3 हजार रन पूरे कर लिए हैं। वह यह मुकाम हासिल करने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने हैं। पंत टेस्ट के तीसरे दिन अच्छी लय में दिखाई दिए और उन्होंने 55 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह 62 गेंदों में 55 रन बनाकर नाबाद हैं। पंत अपनी इस इनिंग में अब तक 5 चौके और 2 छक्के लगा चुके हैं।

दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने पहली पारी में 4 विकेट गंवाकर 486 रन स्कोरबोर्ड पर लगा लिए हैं। केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली। उन्होंने 290 गेंदों का सामना करते हुए 136 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। वहीं, देवदत्त पडिक्कल ने 175 गेंदों में 80 रनों की बेहतरीन पारी खेली। यशस्वी जायसवाल ने 85 रनों का योगदान दिया। भारतीय बल्लेबाजों के आगे न्यूजीलैंड के गेंदबाज तीसरे दिन पूरी तरह से बेबस दिखाई दिए और पूरे दिन के खेल में सिर्फ 3 विकेट ही निकाल सके। न्यूजीलैंड की पूरी टीम पहली पारी में 368 रन बनाकर ऑलआउट हुई थी।

 

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

हैरी ब्रूक की तूफानी पारी, इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया टी20 में पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर

हैरी ब्रूक की तूफानी पारी, इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया टी20 में पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर

'टैलेंट मायने रखना चाहिए, नाम नहीं', सिराज को प्लेइंग-11 से बाहर रखने पर एआईएमआईएम ने उठाया सवाल

'टैलेंट मायने रखना चाहिए, नाम नहीं', सिराज को प्लेइंग-11 से बाहर रखने पर एआईएमआईएम ने उठाया सवाल

वेलिंग्टन में केएल राहुल का कमाल, शतकीय पारी के साथ तोड़ा सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड

वेलिंग्टन में केएल राहुल का कमाल, शतकीय पारी के साथ तोड़ा सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड

वेलिंगटन टेस्ट: शुभमन गिल शतक से चूके, तीसरे दिन के खेल की समाप्ति तक भारत ने 4 विकेट पर 486 रन बनाए

वेलिंगटन टेस्ट: शुभमन गिल शतक से चूके, तीसरे दिन के खेल की समाप्ति तक भारत ने 4 विकेट पर 486 रन बनाए

बायर्न म्यूनिख को लगा तगड़ा झटका, हैरी केन इंजरी के कारण लंबे समय के लिए मैदान से बाहर

बायर्न म्यूनिख को लगा तगड़ा झटका, हैरी केन इंजरी के कारण लंबे समय के लिए मैदान से बाहर

ग्लेन फिलिप्स ने की रोहित शर्मा की बराबरी, भारत के खिलाफ हासिल की असाधारण उपलब्धि

ग्लेन फिलिप्स ने की रोहित शर्मा की बराबरी, भारत के खिलाफ हासिल की असाधारण उपलब्धि

नवीन मलिक: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पाकिस्तान के पहलवान को हराकर देश के लिए जीता गोल्ड मेडल

नवीन मलिक: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पाकिस्तान के पहलवान को हराकर देश के लिए जीता गोल्ड मेडल

न्यूजीलैंड की पहली पारी 368 रन पर सिमटी, हेनरी निकोलस ने नाबाद 175 और फिलिप्स ने बनाए 118 रन

न्यूजीलैंड की पहली पारी 368 रन पर सिमटी, हेनरी निकोलस ने नाबाद 175 और फिलिप्स ने बनाए 118 रन

विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत की जीत से शुरुआत, मलेशिया को 4-1 से हराया

विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत की जीत से शुरुआत, मलेशिया को 4-1 से हराया

आईपीएल 2027 से पहले पंजाब किंग्स से जुड़ सकते हैं पारस म्हांम्ब्रे

आईपीएल 2027 से पहले पंजाब किंग्स से जुड़ सकते हैं पारस म्हांम्ब्रे