Tuesday, July 14, 2026
BREAKING
महिला टेस्ट मैच: लॉर्ड्स में इंग्लैंड को 270 रन से रौंदकर भारत की बेटियों ने इतिहास रचा भारत-स्पेन के बीच व्यापार और निवेश बढ़ाने पर जोर, ईयू एफटीए को जल्द अंतिम रूप देने पर हुई चर्चा: पीयूष गोयल योजनाओं को समयबद्व ढंग से निर्धारित अवधि में करें पूरा : नायब सिंह सैनी जन शिकायतों का समयबद्ध समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : आरती सिंह राव हरियाणा संकट के दौर से गुजर रहा है, प्रधानमंत्री प्रदेश के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा करें : राव नरेंद्र सिंह पीएम मोदी के जींद दौरे से पहले भाजपा ने शुरू किया स्वच्छता अभियान: डॉ. अर्चना गुप्ता हरियाणा में घोटालों की श्रृंखला थमने का नाम नहीं ले रही, अब मृतक किसानों के नाम पर फसल बीमा क्लेम का मामला सामने आया : सैलजा बालसमंद तहसील की 71 प्रतिभाओं को मिला 'अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस' पंजाब में निजी स्कूल 5 प्रतिशत से ज्यादा नहीं बढ़ा पाएंगे फीस, राज्यपाल की मंजूरी के बाद नया अध्यादेश लागू श्री आनंदपुर साहिब के टेंट सिटी में धमाका, लगी भीषण आग

खेल

शुभमन के तूफान के आगे ब्रेसवेल का विस्फोट बेअसर,भारत 12 रन से जीता

18 जनवरी, 2023 10:53 PM

हैदराबाद : पंजाब की सनसनी शुभमन गिल (208) के तूफानी दोहरे शतक की बदौलत भारत ने तीन मैचों की एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय श्रृखंला के पहले मुकाबले में बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ 12 रन से रोमांचक जीत अर्जित की।

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम पर भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 50 ओवर में 349 रनो का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा किया जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 49.2 ओवर में 337 रन ही बना सकी। न्यूजीलैंड को जीत की ओर ले जाने में मिचेल ब्रेसवेल (140) ने भरपूर प्रयास किया मगर शार्दुल ठाकुर ने अंतिम खिलाड़ी के तौर पर उनको पगबाधा आउट कर मैदान पर मौजूद और टीवी स्क्रीन से चिपके भारतीय टीम के करोड़ों प्रशंसकों को मुस्कराने का मौका दे दिया।

कप्तान रोहित शर्मा के टास जीत कर पहले बल्लेबाजी के फैसले को खरा बताते हुये शुभमन ने न्यूजीलैंड के कम अनुभवी गेंदबाजी आक्रमण की बखिया उधेड़ दी। न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक किसी भी खिलाड़ी द्वारा बनाया गया यह सर्वाधिक निजी स्कोर है। अपने करियर का पहला दोहरा शतक शुभमन ने दो लगातार छक्के लगाकर आक्रमक अंदाज में पूरा किया। अपनी पारी में उन्होने 139.59 के स्ट्राइक रेट से 19 चौके और नौ छक्के जड़े। भारतीय पारी के अंतिम ओवर में हेनरी शिपले की गेंद पर लांग आफ पर खडे फिलिप ने लंबी दौड़ लगा कर उनका शानदार कैच लपका।
शुभमन की धमाकेदार पारी का जवाब देने का जिम्मा न्यूजीलैंड के मध्य क्रम के बल्लेबाज ब्रेसवेल ने उठाया और महज 78 गेंद खेलकर दस छक्कों और 12 चौकों की मदद से 140 रन बनाये और मैच को आखिर तक राेमांच के चरम पर बनाये रखा। ब्रेसवेल के एक दिवसीय करियर का यह दूसरा शतक था। इससे पहले उनका अधिकतम निजी स्कोर 127 नाबाद था। एक समय कीवी टीम के छह विकेट महज 131 रन पर गिर चुके थे और मैच पूरी तरह भारत की गिरफ्त में था मगर ब्रेसवेल ने हरफनमौला मिचेल सेंटनर (57) सातवें विकेट के लिये 162 रन की पार्टनरशिप करके मैच को रोमांचक मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया।

खतरनाक रूप धारण कर रही इस जोड़ी को तोड़ने के लिये कप्तान रोहित शर्मा ने मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी को मोर्चे पर लगाया जिसका परिणाम उन्हे 46वें ओवर में मिला जब सिराज ने एक ही ओवर में सेंटनर और नये बल्लेबाज हेनरी शिपले (0) को चलता कर मैच को एक बार फिर भारत के पक्ष में मोड दिया।
बाकी का काम अब शार्दुल ठाकुर और हार्दिक पांड्या को करना था। खर्चीले पांडया ने पहले लोकी फर्ग्यूसन को चलता कर ब्रेसवेल की जीत के इरादे को धूमिल करने का प्रयास किया जबकि आखिरी ओवर में शार्दुल ने ब्रेसवेल को ही निपटा कर जीत के दरवाजे खोल दिये। सिराज ने न्यूजीलैंड के सर्वाधिक चार विकेट 46 रन देकर अपनी झोली में डाले जबकि कुलदीप यादव और शार्दुल ठाकुर को दो-दो विकेट मिले। बचे हुये दो विकेट मोहम्मद शमी और हार्दिक पांडया ने बांट लिये।
शुभमन के अलावा रोहित शर्मा (34),सूर्यकुमार यादव (31) और हार्दिक पांड्या (28) ने स्कोरबोर्ड पर अपनी मौजूदगी दर्ज करायी हालांकि हाल ही में फार्म में लौटे विराट कोहली का बल्ला आज नहीं चला वहीं श्रीलंका के खिलाफ दोहरा शतक जड़ने वाले इशान किशन भी पांच रन का योगदान देकर खामोशी से पवेलियन लौट गये।
न्यूजीलैंड के लिये हेनरी शिपले और डेरिल मिचेल दो दो विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज बने वहीं अनुभवी मिचेल सेंटनर ने 56 रन लुटाकर एक विकेट हासिल किया।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

महिला टेस्ट मैच: लॉर्ड्स में इंग्लैंड को 270 रन से रौंदकर भारत की बेटियों ने इतिहास रचा

महिला टेस्ट मैच: लॉर्ड्स में इंग्लैंड को 270 रन से रौंदकर भारत की बेटियों ने इतिहास रचा

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही

आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

'यह मेरे लिए गर्व का पल है', लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने पर बोलीं यास्तिका भाटिया

'यह मेरे लिए गर्व का पल है', लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने पर बोलीं यास्तिका भाटिया

'मेसी को रोकने में सफल रहेगा इंग्लैंड', सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी जो कोल ने किया दावा

'मेसी को रोकने में सफल रहेगा इंग्लैंड', सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी जो कोल ने किया दावा

भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा