Saturday, September 26, 2026
BREAKING
• पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी • कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने पंजाब शिक्षा क्रांति के तहत 15 लाख रुपये के स्कूल प्रोजेक्टों का किया उद्घाटन • महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और जनहितैषी विकास मान सरकार की प्रमुख प्राथमिकता: डॉ. गुरप्रीत कौर मान • ‘गैंगस्टरां ते  वार’ अभियान का 249वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 581 स्थानों पर छापेमारी; 255 काबू • घरेलू पर्यटकों की संख्या 428.55 करोड़ तक पहुंची, पर्यटन से विदेशी मुद्रा आय 2.76 लाख करोड़ रुपए के पार: सरकार • एसआईआर के दोनों चरणों के शेड्यूल को मिली थी सर्वसम्मत मंजूरी, चुनाव आयोग का स्पष्टीकरण • सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ ने चिनार कॉर्प्स क्षेत्र में राष्ट्रीय राइफल्स की तैयारियों का लिया जायजा • ग्लोबल साउथ को अब नियम मानने नहीं, नियम बनाने होंगे: विक्रम मिस्री • भारत-मंगोलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास 'नोमैडिक एलीफेंट 2026' हुआ तेज, पिथौरागढ़ में चल रहा है प्रशिक्षण • सपा नेता राम गोविंद चौधरी के निधन से सियासी गलियारों में शोक, अखिलेश समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

दुनिया

शी चिनफिंग और फंग लियुआन ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी पत्नी के साथ 'चाय पर चर्चा' की

26 सितंबर, 2026 06:45 PM

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और उनकी पत्नी फंग लियुआन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया के साथ व्हाइट हाउस में चाय-परिचर्चा की। दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने चीन-अमेरिका संबंधों की स्थिति की परिभाषा को और समृद्ध करने तथा संयुक्त रूप से 'सम्मान, निष्पक्षता और पारस्परिकता पर आधारित रचनात्मक रणनीतिक स्थिरता संबंध' स्थापित करने पर सहमति व्यक्त की। शी चिनफिंग ने कहा, यह 11 वर्षों में वाशिंगटन की मेरी पहली यात्रा है, जो अमेरिका की राजकीय यात्रा है। इस यात्रा में हमने चीन-अमेरिका संबंधों की स्थिति की परिभाषा को और समृद्ध किया है, और 'सम्मान, निष्पक्षता और पारस्परिकता पर आधारित रचनात्मक रणनीतिक स्थिरता संबंध' स्थापित करने पर सहमति व्यक्त की है। व्यापार और आर्थिक क्षेत्र में भी पारस्परिक लाभकारी परिणाम प्राप्त हुए हैं, जिनका दोनों देशों की जनता और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय द्वारा स्वागत किया जाएगा। शी चिनफिंग ने जोर देकर कहा कि चीन-अमेरिका संबंधों का भविष्य उज्ज्वल है। यह ऐतिहासिक प्रवृत्ति है। साथ ही, उज्ज्वल मार्ग अक्सर घुमावदार होता है, विभिन्न कठिनाइयां और चुनौतियां हमेशा रहेंगी, यह विकास के नियम के अनुरूप है। वे राष्ट्रपति ट्रंप के साथ मिलकर, इतिहास के प्रति जिम्मेदारी के साहस और दायित्व के साथ, चीन-अमेरिका संबंधों के विकास के इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय लिखने को तैयार हैं।


अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि राष्ट्रपति शी चिनफिंग की अमेरिका की यह राजकीय यात्रा एक रचनात्मक और अत्यंत सफल यात्रा थी। दोनों पक्षों ने अमेरिका-चीन संबंधों और प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर गहन संवाद किया और कई सकारात्मक परिणाम प्राप्त किए, जो दोनों देशों के लिए लाभकारी हैं। वे राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ घनिष्ठ संवाद जारी रखने और संयुक्त रूप से अमेरिका-चीन संबंधों के विकास का नेतृत्व करने की आशा करते हैं।
चाय-परिचर्चा के बाद, शी चिनफिंग और फंग लियुआन, ट्रंप और मेलानिया के साथ अमेरिकी राष्ट्रीय अभिलेखागार गए। दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्ष दंपत्ति ने साथ-साथ अभिलेखागार के केंद्रीय हॉल में प्रवेश किया और अभिलेखागार तथा मुख्य प्रदर्शनियों के बारे में जानकारी सुनी।


शी चिनफिंग ने कहा, अभिलेखागार पूर्वजों के ज्ञान को समेटे हुए हैं और भविष्य के लिए प्रेरणा रखते हैं। बीते 250 वर्षों में, अमेरिकी जनता ने अमेरिकी सपने का पीछा करते हुए उत्तरी अमेरिकी महाद्वीप पर एक समृद्ध और शक्तिशाली राष्ट्र और सुंदर गृहस्थी का निर्माण किया है। चीनी जनता ने चीनी राष्ट्र की पांच हजार वर्षों की सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाया है और चीनी राष्ट्र के महान पुनरुत्थान के चीनी सपने को साकार करने की नई यात्रा में लगातार नई उपलब्धियां हासिल की हैं। चीन और अमेरिका दो विशिष्ट विशेषताओं वाले देश हैं।


यद्यपि दोनों देशों के इतिहास, संस्कृति, सामाजिक व्यवस्था और विकास पथ भिन्न हैं, दोनों देशों की जनता की बेहतर जीवन की आकांक्षाएं समान हैं। एक-दूसरे के मतभेदों को स्वीकार करना और उनका सम्मान करना, परस्पर समझ और परस्पर सीख, अधिकतम साझा आधार खोजना, सहयोग की सूची को बढ़ाना और मतभेदों का उचित प्रबंधन करना, इसी से दोनों देशों के संबंध स्थिर और दूरगामी हो सकते हैं।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

फॉर्म-47 से पत्रकार के सवाल तक: यूएन में भारत को धमकी देकर घिरे शहबाज, सवाल आया तो चुपचाप निकल गए

फॉर्म-47 से पत्रकार के सवाल तक: यूएन में भारत को धमकी देकर घिरे शहबाज, सवाल आया तो चुपचाप निकल गए

नेपाल के प्रधानमंत्री शाह ने भारत और चीन के साथ ‘Himalayan Climate Resilience Mechanism’ बनाने का प्रस्ताव रखा

नेपाल के प्रधानमंत्री शाह ने भारत और चीन के साथ ‘Himalayan Climate Resilience Mechanism’ बनाने का प्रस्ताव रखा

ईंधन की बढ़ती कीमतों से राहत के लिए यूरोप में सब्सिडी और टैक्स कटौती

ईंधन की बढ़ती कीमतों से राहत के लिए यूरोप में सब्सिडी और टैक्स कटौती

राजनीतिक उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत के साथ संबंध बेहतरीन : नेपाल के विदेश मंत्री

राजनीतिक उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत के साथ संबंध बेहतरीन : नेपाल के विदेश मंत्री

यूक्रेन के विदेश मंत्री का आरोप-रूस युद्ध विराम के साथ वैश्विक शांति में भी डाल रहा बाधा

यूक्रेन के विदेश मंत्री का आरोप-रूस युद्ध विराम के साथ वैश्विक शांति में भी डाल रहा बाधा

ईरान युद्ध रोकने के प्रस्ताव को अमेरिकी संसद के उच्च सदन सीनेट ने किया खारिज

ईरान युद्ध रोकने के प्रस्ताव को अमेरिकी संसद के उच्च सदन सीनेट ने किया खारिज

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच बातचीत की पहल, होर्मुज स्ट्रेट खोलने को लेकर प्रस्ताव

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच बातचीत की पहल, होर्मुज स्ट्रेट खोलने को लेकर प्रस्ताव

ईरान पर हमलों का नेतन्याहू ने किया बचाव, गाजा में नरसंहार के आरोपों को बताया ‘सबसे बड़ा झूठ’

ईरान पर हमलों का नेतन्याहू ने किया बचाव, गाजा में नरसंहार के आरोपों को बताया ‘सबसे बड़ा झूठ’

ऑस्ट्रेलिया का दावा- OpenAI के AI एजेंट ने सरकारी वेबसाइट में लगाई सेंध

ऑस्ट्रेलिया का दावा- OpenAI के AI एजेंट ने सरकारी वेबसाइट में लगाई सेंध

शी जिनपिंग बोले- अमेरिका और चीन प्रतिद्वंद्वी नहीं, साझेदार बनें

शी जिनपिंग बोले- अमेरिका और चीन प्रतिद्वंद्वी नहीं, साझेदार बनें