Thursday, September 10, 2026
BREAKING
ड्राईलैंड कांग्रेस 2026 के लिए नई दिल्ली में जुटेगा वैश्विक समुदाय, 800 से अधिक विशेषज्ञ छह विषयों पर करेंगे मंथन तीन रेल परियोजनाओं को कैबिनेट की मंजूरी, पीएम मोदी बोले- पर्यटन को भी मिलेगा बढ़ावा BRICS Summit में बहुध्रुवीयता और UNSC सुधार पर जोर देंगे UN प्रमुख गुटेरेस WHO प्रमुख टेड्रोस ने की भारत के स्वास्थ्य मॉडल की तारीफ, बोले-आशा कार्यकर्ता इन सेवाओं की मजबूत कड़ी कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार को मिलेगी रफ्तार, दो महीने में रिपोर्ट होगी तैयार हिंद महासागर क्षेत्र की सामूहिक सुरक्षा और समृद्धि के लिए समुद्री मार्गों की सुरक्षा जरूरी : राजनाथ सिंह World Suicide Prevention Day 2026: आत्महत्या रोकथाम के लिए बातचीत और सहयोग जरूरी प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना: देश में मछली की उत्पादकता 2.3 टन प्रति हेक्टेयर से बढ़कर 3.3 टन प्रति हेक्टेयर हुई होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव, कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर के पार मेमोरी की बढ़ती लागत के चलते एप्पल ने भारत में आईफोन की कीमतों को 40 प्रतिशत तक बढ़ाया

खेल

शीतल देवी ने शूट-ऑफ में जीता गोल्ड, वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज में भारत का शानदार प्रदर्शन

10 सितंबर, 2026 01:26 PM

मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन शीतल देवी ने रोमांचक शूट-ऑफ में शानदार संयम दिखाते हुए पैरा कंपाउंड महिला व्यक्तिगत स्पर्धा का गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उनकी अगुआई में भारत ने बुधवार को वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज स्टेज-III का शानदार अंदाज में समापन करते हुए अंतिम दिन 2 गोल्ड और 4 ब्रॉन्ज सहित कुल 6 मेडल जीते।

वर्ल्ड नंबर 1 शीतल का कजाकिस्तान की आइजादा सेइदान के साथ कड़ा मुकाबला हुआ। दोनों तीरंदाजों ने अपने शुरुआती राउंड में परफेक्ट 30 स्कोर किए और दूसरे राउंड के बाद स्कोर 59-59 से बराबरी पर था।

तीसरे राउंड में, आइजादा ने 28 और शीतल ने 27 स्कोर किए, जिससे आइजादा को एक प्वाइंट की बढ़त मिल गई। चौथा राउंड 29-29 पर बराबरी पर छूटा, जिससे भारतीय खिलाड़ी अंतिम राउंड में एक प्वाइंट्स से पीछे थीं।

शीतल ने दबाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए 29 स्कोर किए, जबकि आइजादा ने 28 स्कोर किया। इससे स्कोर 144-144 से बराबर हो गया और मुकाबला शूट-ऑफ में चला गया। आखिरकार, भारतीय तीरंदाज को रोमांचक जीत मिली। गोल्ड मेडल दांव पर था और शीतल ने परफेक्ट 10 स्कोर किया, जबकि आइजादा सिर्फ 9 ही स्कोर कर पाईं।

इससे पहले, शीतल ने टोमन कुमार के साथ कंपाउंड मिक्स्ड टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता था और इस गोल्ड मेडल के साथ उन्होंने इस इवेंट में दो मेडल अपने नाम किए।

शीतल और टोमन ने ब्रॉन्ज मेडल मैच में इराक की सारा अल हामिद और अब्बास कादिम को 157-145 से हराया। भारतीय जोड़ी ने पहले तीन राउंड में से हर एक में 39 और आखिरी राउंड में परफेक्ट 40 स्कोर किए, और चार राउंड में सिर्फ तीन प्वाइंट्स गंवाए।

पैरालंपिक्स चैंपियन हरविंदर सिंह ने भी भारत के शानदार प्रदर्शन में अहम भूमिका निभाई और भावना के साथ मिलकर पैरा रिकर्व मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता।

भारतीय जोड़ी ने फाइनल में चीन की लियांग किउरोंग और जिया लेई पर दबदबा बनाए रखा और 6-0 से शानदार जीत हासिल की। हरविंदर और भावना ने पहला सेट 35-31 और दूसरा सेट 36-33 से जीता। इसके साथ ही क्लीन स्वीप पूरा हुआ; तीसरा सेट 34-32 पर खत्म हुआ।

बाद में भावना ने पैरा रिकर्व महिला इवेंट के ब्रॉन्ज-मेडल प्लेऑफ में अपनी ही देश की राजश्री राठौड़ को 6-0 से हराकर एक और मेडल अपने नाम किया। भारत ने पैरा कंपाउंड महिला व्यक्तिगत इवेंट में भी ब्रॉन्ज मेडल जीता, जिसमें सरिता ने चीन की वांग हुइटिंग को 141-140 से हराया। टोमन कुमार ने पैरा कंपाउंड पुरुष व्यक्तिगत इवेंट में एक और ब्रॉन्ज मेडल जीता; उन्होंने इराक के अब्बास काधिम को 143-138 से हराया। यह इस टूर्नामेंट में उनका दूसरा मेडल था।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

यूएस ओपन: अलेक्जेंडर ज्वेरेव सेमीफाइनल में पहुंचे, करेन खाचानोव से होगा मुकाबला

यूएस ओपन: अलेक्जेंडर ज्वेरेव सेमीफाइनल में पहुंचे, करेन खाचानोव से होगा मुकाबला

यूएस ओपन: कोको गॉफ ने मीरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई, रायबाकिना से होगा मुकाबला

यूएस ओपन: कोको गॉफ ने मीरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई, रायबाकिना से होगा मुकाबला

तीसरा टेस्ट: शुरुआती दिन गिरे 15 विकेट, पाकिस्तान को सस्ते में समेटकर इंग्लैंड ने बढ़त बनाई

तीसरा टेस्ट: शुरुआती दिन गिरे 15 विकेट, पाकिस्तान को सस्ते में समेटकर इंग्लैंड ने बढ़त बनाई

पाकिस्तान की बल्लेबाज गुल फिरोजा पर आईसीसी का एक्शन, मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगा

पाकिस्तान की बल्लेबाज गुल फिरोजा पर आईसीसी का एक्शन, मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगा

यूएस ओपन: जेसिका पेगुला सेमीफाइनल में पहुंचीं, एरिना सबालेंका से होगा मुकाबला

यूएस ओपन: जेसिका पेगुला सेमीफाइनल में पहुंचीं, एरिना सबालेंका से होगा मुकाबला

Asian Games: भारतीय पुरुष हॉकी टीम जापान रवाना, 20 सितंबर को इंडोनेशिया के खिलाफ अभियान की शुरुआत करेंगे

Asian Games: भारतीय पुरुष हॉकी टीम जापान रवाना, 20 सितंबर को इंडोनेशिया के खिलाफ अभियान की शुरुआत करेंगे

एलेना रायबाकिना ने नाओमी ओसाका को हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह: यूएस ओपन

एलेना रायबाकिना ने नाओमी ओसाका को हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह: यूएस ओपन

कोको गॉफ ने इवा जोविक को हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह: यूएस ओपन

कोको गॉफ ने इवा जोविक को हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह: यूएस ओपन

यूएस ओपन: एम्स नवारो ने बनाई क्वार्टर फाइनल में जगह, कलिनस्काया को सीधे सेटों में दी मात

यूएस ओपन: एम्स नवारो ने बनाई क्वार्टर फाइनल में जगह, कलिनस्काया को सीधे सेटों में दी मात

कोनोली-कुन्हेमैन की क्यों हुई ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम में वापसी? समझिए नेसर कैसे बन सकते हैं साउथ अफ्रीका में ट्रंप कार्ड

कोनोली-कुन्हेमैन की क्यों हुई ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम में वापसी? समझिए नेसर कैसे बन सकते हैं साउथ अफ्रीका में ट्रंप कार्ड