Saturday, March 28, 2026
BREAKING
Weather Update: एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, तेज बारिश और आंधी का अनुमान; येलो अलर्ट जारी PNG यूजर्स अब घर बैठे ही सरेंडर कर सकते हैं एलपीजी कनेक्शन: सचिव निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा, NCB और अल्ट्राटेक के बीच समझौता मध्य पूर्व संकट: आतंकवाद और सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत-इजरायल साझेदारी हुई और गहरी मोदी कैबिनेट ने एक्साइज ड्यूटी कटौती को बताया जनहितकारी, पीएम मोदी का जताया आभार ‘चुनाव का पर्व, पश्चिम बंगाल का गर्व’: मतदाता जागरूकता अभियान तेज, हावड़ा में भव्य कार्यक्रम केंद्र ने कमर्शियल एलपीजी के आवंटन को बढ़ाकर 70% किया प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति की भेंट प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह को बधाई दी अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक, पीएम मोदी ने किया दर्शन

खेल

शिव, दीपक करेंगे विश्व चैंपियनशिप में भारत की अगुवाई

08 अप्रैल, 2023 05:03 PM

नयी दिल्ली,  छह बार के एशियाई चैंपियनशिप पदक विजेता शिव थापा और 2019 एशियाई चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता दीपक भोरिया 30 अप्रैल से 14 मई तक उज्बेकिस्तान के ताशकंद में होने वाली आगामी आईबीए पुरुष विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारतीय टीम की कमान संभालेंगे।
विश्व चैंपियनशिप 2015 में कांस्य पदक जीतने वाले शिव 63.5 किग्रा वर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने नाम एक और पदक जोड़ने की कोशिश करेंगे। हाल के दिनों में तेजी से उभरे दीपक 51 किग्रा फ्लाईवेट वर्ग में दावेदारी पेश करेंगे।
दीपक ने 2021 में स्ट्रैंड्जा मेमोरियल टूर्नामेंट में 2016 रियो ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता और 2019 विश्व चैंपियन उज़्बेकिस्तान के शाखोबिदिन ज़ोइरोव को हराकर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था।
भारतीय मुक्केबाजी संघ (बीएफआई) के अध्यक्ष अजय सिंह ने टीम की घोषणा पर कहा, “पुरुषों की टीम बेहद कड़ी मेहनत कर रही है और मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। मुझे विश्वास है कि उनमें से हर एक देश का गौरव बढ़ाएगा। हमने हाल ही में भारतीय महिला मुक्केबाज़ों को दिल्ली विश्व चैंपियनशिप में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए देखा था और मुझे उम्मीद है कि हमारे लड़के आईबीए पुरुष विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में एक बार फिर से हमें गौरवान्वित करेंगे।"
भारतीय टीम में अनुभवी मुक्केबाज और 2022 एशियाई चैंपियनशिप मेडलिस्ट मोहम्मद हुसामुद्दीन भी होंगे। वह शीर्ष आयोजन में अत्यधिक प्रतिस्पर्धी 57 किग्रा वर्ग में हिस्सा लेंगे।
टोक्यो ओलंपियन और 2019 एशियाई चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता आशीष चौधरी भी दूसरी बार प्रतिष्ठित कार्यक्रम में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे और अपने नाम एक और बड़ा पदक जोड़ने के इच्छुक होंगे।
हाल ही में स्ट्रैंड्जा मेमोरियल टूर्नामेंट में रजत पदक जीतने वाले गोविंद साहनी 48 किग्रा वर्ग में अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे। इस बीच, 2021 विश्व यूथ चैंपियन सचिन सिवाच 54 किग्रा बेंटमवेट वर्ग में भारत का परचम लेकर उतरेंगे।
साल की शुरुआत में राष्ट्रीय चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने वाले युवा मुक्केबाज वरिंदर सिंह (60 किग्रा), आकाश सांगवान (67 किग्रा), निशांत देव (71 किग्रा) और सुमित कुंडू (75 किग्रा) अपने-अपने वर्ग में भारतीय जर्सी पहनेंगे। इस चौकड़ी ने 2021 विश्व चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व किया था और इस बार वे अपने अनुभव का उपयोग कर पदक लाने की कोशिश करेंगे।
राजस्थान के रहने वाले हर्ष चौधरी 86 किग्रा वर्ग में विश्व चैंपियनशिप में पदार्पण करेंगे, जबकि राष्ट्रीय चैंपियन नवीन कुमार और नरेंद्र बेरवाल क्रमशः 92 किग्रा और 92+ किग्रा में लड़ते नजर आएंगे।
विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता को दो लाख अमरीकी डॉलर की पुरस्कार राशि दी जायेगी। रजत पदक विजेताओं को एक लाख अमरीकी डॉलर और कांस्य-पदक विजेताओं को 50,000 अमरीकी डालर से सम्मानित किया जायेगा।
भारतीय टीम 17 अप्रैल को ताशकंद के लिये रवाना होगी। इससे पहले सभी मुक्केबाज विश्व एक बहु-देशीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे। इस शिविर में सात ओलंपिक वजन श्रेणियों (51 किग्रा, 57 किग्रा, 63.5 किग्रा, 71 किग्रा, 80 किग्रा, 92 किग्रा और 92+ किग्रा) के दो-दो मुक्केबाज भाग लेंगे।
चैंपियनशिप में फ्रांस के सोफियान ओउमिहा, जापान के टोमोया त्सुबोई और सिवोनरेट्स ओकाज़ावा, अजरबैजान के लोरेन अल्फोंसो, कजाकिस्तान के सकेन बिबोसिनोव और क्यूबा के योएनलिस हर्नांडेज़ मार्टिनेज और जूलियो ला क्रूज़ सहित सात गत विश्व चैंपियन भी शामिल होंगे। ताशकंद चैंपियनशिप में पहले ही 104 देशों के लगभग 640 मुक्केबाजों का पंजीकरण हो चुका है।
भारतीय स्क्वाड :
गोविंद साहनी (48 किग्रा), दीपक भोरिया (51 किग्रा), सचिन सिवाच (54 किग्रा), मोहम्मद हुसामुद्दीन (57 किग्रा), वरिंदर सिंह (60 किग्रा), शिव थापा (63.5 किग्रा), आकाश सांगवान (67 किग्रा), निशांत देव (71 किग्रा), सुमित कुंडू (75 किग्रा), आशीष चौधरी (80 किग्रा), हर्ष चौधरी (86 किग्रा), नवीन कुमार (92 किग्रा) और नरेंद्र बेरवाल (92+ किग्रा)।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

100 पारियों में नाबाद रहे एमएस धोनी, यह हैं ज्यादा नॉट आउट रहने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

100 पारियों में नाबाद रहे एमएस धोनी, यह हैं ज्यादा नॉट आउट रहने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह की अभिषेक शर्मा को फटकार, ध्यान भटकेगा, तो यही होगा

पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह की अभिषेक शर्मा को फटकार, ध्यान भटकेगा, तो यही होगा

धर्मशाला में होंगे आईपीएल के तीन मैच, पंजाब किंग्स की टीम दिल्ली, मुंबई, आरसीबी के साथ भिड़ेगी

धर्मशाला में होंगे आईपीएल के तीन मैच, पंजाब किंग्स की टीम दिल्ली, मुंबई, आरसीबी के साथ भिड़ेगी

BCCI ने पुरुषों का घरेलू शेड्यूल जारी किया, गुवाहाटी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी मैच

BCCI ने पुरुषों का घरेलू शेड्यूल जारी किया, गुवाहाटी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी मैच

पैट कमिंस ने अपनी इंजरी पर दिया अपडेट, बताया आईपीएल 2026 में कब होगी वापसी

पैट कमिंस ने अपनी इंजरी पर दिया अपडेट, बताया आईपीएल 2026 में कब होगी वापसी

आरसीबी बनाम एसआरएच: 38 छक्के और 43 चौके, जब एक ही आईपीएल मैच में बने 549 रन

आरसीबी बनाम एसआरएच: 38 छक्के और 43 चौके, जब एक ही आईपीएल मैच में बने 549 रन

मियामी ओपन: सबालेंका ने लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में बनाई जगह

मियामी ओपन: सबालेंका ने लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में बनाई जगह

मियामी ओपन: कोको गॉफ ने बेलिंडा बेनकिक को हराया, सेमीफाइनल में कैरोलिना मुचोवा से मुकाबला

मियामी ओपन: कोको गॉफ ने बेलिंडा बेनकिक को हराया, सेमीफाइनल में कैरोलिना मुचोवा से मुकाबला

न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया

न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का छत्तीसगढ़ में आज करेंगे शुभारंभ

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का छत्तीसगढ़ में आज करेंगे शुभारंभ