Saturday, September 05, 2026
BREAKING
संत बाबा अतर सिंह जी की 100वीं वर्षगांठ को समर्पित विशेष समारोह, 24 शिक्षक सम्मानित पंजाब का गौरव: आर्म्ड फोर्सेज प्रीपरेटरी इंस्टीट्यूट्स के चार कैडेट भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने 51,979 नागरिकों द्वारा दी गई गुप्त सूचनाओं के चलते पंजाब में नशा तस्करी से संबंधित 25,339 गिरफ्तारियां संभव हुईं पंजाब विधान सभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा देश भर के शिक्षकों को शिक्षक दिवस की मुबारकबाद विऔपनिवेशीकरण का मतलब व्यापक अभिलेखागार, अधिक भाषाएं और कठिन सवाल होना चाहिए: वित्त मंत्री सीतारमण दिल्ली हाईकोर्ट में 150 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 15 सितंबर से आवेदन होंगे शुरू गोवा सरकार ने शुरू की 'गोवा उज्ज्वला योजना', हर साल 3 एलपीजी सिलेंडर का मिलेगा पैसा कानून के अनुसार हुई सहारनपुर मस्जिद पर कार्रवाई, इसे राजनीतिक चश्मे से न देखें : सुधांशु त्रिवेदी भारत-जापान वायुसेना का संयुक्त युद्धाभ्यास, 9 से 22 सितंबर तक चलेगा अभ्यास बिहार में बाढ़ की स्थिति पर सीएम लगातार कर रहे निगरानी, सरकार जनता के साथ खड़ी : नितिन नवीन

हिमाचल

शिवरात्रि पर मंडी में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी जीप, तीन युवकों की मौत

15 फ़रवरी, 2026 02:27 PM

मंडी। शिवरात्री के पावन अवसर पर मंडी के थुनाग में भीषण सड़क हादसा पेश आया है। यहां एमडीआर-91 लम्बाथाच–कल्हणी सड़क पर बुनालीधार के पास एक जीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में जीप में सवार तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसा तड़के सुबह चार बजे के करीब पेश आया है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय जीप में कुल चार लोग सवार थे, जो बगस्याड़-रहीधार क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। इसमें से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक घायल ने अस्पताल पहुंचने पर दम तोड़ दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जीप (HP 65 5148) अनियंत्रित होकर गहरी ढलान में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि दो घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के दौरान एक अन्य युवक ने भी दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान हार्दिक ठाकुर (19) पुत्र जोगराज निवासी खास रहीधार, डाकघर बगस्याड, तहसील थुनाग जिला मंडी; ईशान ठाकुर (18) पुत्र प्रेम सिंह निवासी गांव थरजून, डाकघर केलोधार, तहसील चच्योट जिला मंडी तथा सुनील कुमार (18) पुत्र इंद्र सिंह निवासी गांव व डाकघर केलोधार, तहसील चच्योट जिला मंडी के रूप में हुई है।

हादसे में कुशाल सिंह पुत्र रूप लाल निवासी गांव व डाकघर केलोधार, तहसील चच्योट जिला मंडी घायल हुआ है, जिसका उपचार जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है। महाशिवरात्रि के पावन दिन तीन युवाओं के असमय चले जाने से उनके परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जिन घरों में पर्व की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब चीख-पुकार और मातम पसरा हुआ है। पूरे सराज क्षेत्र में शोक की लहर है और लोग दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

CAG रिपोर्ट को लेकर सुक्खू सरकार पर बरसे जयराम ठाकुर, लगाए ये गंभीर आरोप

CAG रिपोर्ट को लेकर सुक्खू सरकार पर बरसे जयराम ठाकुर, लगाए ये गंभीर आरोप

हिमाचल में बारिश के कारण 102 सड़कें बंद, 9 सितंबर तक खराब रहेगा मौसम

हिमाचल में बारिश के कारण 102 सड़कें बंद, 9 सितंबर तक खराब रहेगा मौसम

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

"हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा", दीक्षांत समारोह में बोले राज्यपाल कविंद्र गुप्ता

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम