Wednesday, September 02, 2026
BREAKING
आर्थिक बर्बादी के भंवर में फंसा ईरान, होर्मुज स्‍ट्रेट पर उसका न‍ियंत्रण नहीं: अमेरिकी वित्त मंत्री पाकिस्तान: जेल प्रशासन ने एक बार फिर इमरान खान से बहनों को मिलने नहीं दिया जी20 बैठक के बीच भारत-अमेरिका में बड़ी सहमति, क्रिटिकल मिनरल्स और सप्लाई चेन पर साथ करेंगे काम ईरान को बातचीत की मेज पर लाना मकसद नहीं, बड़े संकट को टालना है: ट्रंप अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान ने शुरू की कार्रवाई, खाड़ी में अमेरिकी ठिकानों को बनाया न‍िशाना एम्स के अध्ययन में चौंकाने वाले आंकड़े: 38.6% वयस्क और 35.4% बच्चे फैटी लिवर से प्रभावित एक पैर पर खड़े होकर करें ये आसान योगासन, शरीर के साथ मन भी रहेगा स्थिर अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध शुरू होने से भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला; निफ्टी 24,000 के नीचे फिसला चीन ने व्यापार असंतुलन से जुड़े प्रस्तावों पर जी20 की आम सहमति को रोका बिना कीमत बढ़ाए अपडेट हुई Kawasaki Ninja 500, नए मॉडल ईयर के साथ बुकिंग शुरू

दुनिया

शादी समारोह में हमला करके न‍िर्दोषों की जान लेना अमेरिका की क्रूरता, ईरान दृढ़ता से जवाब देगा: इस्माइल बाघेई

02 सितंबर, 2026 12:29 PM

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने अमेरिकी हमलों के जवाब में चेतावनी दी कि ईरान इन क्रूर घटनाओं का दृढ़ता से जवाब देगा। उन्‍होंने चुप रहने वाली सरकारों व अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं को भी इसके परिणाम भुगतने होंगे। बाघेई ने अमेरिका पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सीरिक के कुहेस्ताक में एक शादी समारोह के दौरान रिहायशी घर पर हमले में 50 से ज्यादा निर्दोष लोग मारे गए और घायल हुए हैं।

ईरान के व‍िदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता इस्‍माइल बाघेई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पोस्‍ट में बताया क‍ि ईरान के खिलाफ अमेरिका की ओर से किए गए अत्याचारों की सूची में अब एक और दुखद घटना जुड़ गई है। मंगलवार रात सीरिक के कुहेस्ताक में एक रिहायशी घर पर हमला किया गया, जबकि वहां परिवार शादी का जश्न मना रहे थे। इस हमले में 50 से अधिक निर्दोष पुरुष, महिलाएं और बच्चे मारे गए और घायल हुए।

उन्‍होंने कहा क‍ि इस घटना को मिनाब, लामेर्द, केशम और अन्य स्थानों पर हुई पिछली घटनाओं से अलग नहीं देखा जा सकता। न ही इसे उन सैन्य ठिकानों पर हुए हमलों से अलग माना जा सकता है, जिनके लिए भ्रामक वजहें पेश की गई थीं। बयान में कहा गया कि बम से भी ज्यादा खतरनाक बात बमबारी को सामान्य मान लेना है, और चुप्पी से भी ज्यादा खतरनाक है उस चुप्पी को वैधता का रूप दे देना।

उन्‍होंने कहा क‍ि ईरान इन क्रूर घटनाओं का दृढ़ता से जवाब देगा। साथ ही, जो सरकारें और अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं ऐसी घटनाओं पर चुप रहती हैं या उन्हें सही ठहराने की कोशिश करती हैं, उन्हें यह समझना चाहिए कि उनकी चुप्पी तटस्थता नहीं है।

बयान में कहा गया कि जब गैरकानूनी हमलों और गंभीर अपराधों को राजनीतिक सुविधा के लिए नजरअंदाज किया जाता है या उन्हें सही ठहराया जाता है, तो अपराध की निंदा करने और उसे सामान्य बना देने के बीच की रेखा मिट जाती है।

बाघेई ने कहा कि जो लोग आज चुप हैं, वे कल इसके परिणामों से अछूते नहीं रहेंगे। अन्याय को नजरअंदाज करने से वह रुकता नहीं है, बल्कि ऐसा करने से उसे अंजाम देने वालों का हौसला और बढ़ता है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

आर्थिक बर्बादी के भंवर में फंसा ईरान, होर्मुज स्‍ट्रेट पर उसका न‍ियंत्रण नहीं: अमेरिकी वित्त मंत्री

आर्थिक बर्बादी के भंवर में फंसा ईरान, होर्मुज स्‍ट्रेट पर उसका न‍ियंत्रण नहीं: अमेरिकी वित्त मंत्री

पाकिस्तान: जेल प्रशासन ने एक बार फिर इमरान खान से बहनों को मिलने नहीं दिया

पाकिस्तान: जेल प्रशासन ने एक बार फिर इमरान खान से बहनों को मिलने नहीं दिया

ईरान को बातचीत की मेज पर लाना मकसद नहीं, बड़े संकट को टालना है: ट्रंप

ईरान को बातचीत की मेज पर लाना मकसद नहीं, बड़े संकट को टालना है: ट्रंप

अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान ने शुरू की कार्रवाई, खाड़ी में अमेरिकी ठिकानों को बनाया न‍िशाना

अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान ने शुरू की कार्रवाई, खाड़ी में अमेरिकी ठिकानों को बनाया न‍िशाना

ईरान पर अमेरिका के हमले के बाद पश्चिम एशिया में फिर बढ़ा तनाव

ईरान पर अमेरिका के हमले के बाद पश्चिम एशिया में फिर बढ़ा तनाव

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस

समुद्र का जलस्तर बढ़ने से कोलकाता और मुंबई के लाखों लोग हो सकते हैं प्रभावित: यूएन

समुद्र का जलस्तर बढ़ने से कोलकाता और मुंबई के लाखों लोग हो सकते हैं प्रभावित: यूएन

अमेरिकी राजदूत गोर और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति ने रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई

अमेरिकी राजदूत गोर और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति ने रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई

राष्ट्रपति ट्रंप ने एप्पल से अपने मानचित्र पर ‘लेक ओंटारियो’ का नाम बदलकर ‘लेक अमेरिका’ करने को कहा

राष्ट्रपति ट्रंप ने एप्पल से अपने मानचित्र पर ‘लेक ओंटारियो’ का नाम बदलकर ‘लेक अमेरिका’ करने को कहा

उत्तर कोरिया के विरोध के बीच दक्षिण कोरिया का रुख साफ, ‘फ्रीडम एज’ अभ्यास जारी रहेगा

उत्तर कोरिया के विरोध के बीच दक्षिण कोरिया का रुख साफ, ‘फ्रीडम एज’ अभ्यास जारी रहेगा