Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ जनजातीय समाज के नेतृत्व और आत्मविश्वास का केंद्र बने केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु स्वस्थ भारत के माध्यम से ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है: जेपी नड्डा साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश, कक्षा-कक्ष के अनुभवों से तय होगी नई रणनीति पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा मानवता की मिसाल: काफिला रुकवाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को संभाला राज्यपाल घोष का आह्वान: पूर्व छात्र बढ़ाएं सहयोग, आर्थिक तंगी किसी मेधावी की पढ़ाई में न बने बाधा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा एफ.पी.ओ. मिशन-2026 का किया शुभारंभ राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल उठाने पर अजय राय को हाउस अरेस्ट करना असंवैधानिक, विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास : राव नरेंद्र सिंह सीबीआई ने IDFC First Bank फंड गबन मामले में दो बैंक अधिकारियों को किया गिरफ्तार

पंजाब

शहर में खुलेआम बिक रहा जहर! जान को खतरा, लोग रहें सावधान

12 अक्टूबर, 2025 06:28 PM

पटियाला/सनौर : शाही शहर पटियाला में पहले ही कई जगहों पर लोगों को खुलेआम जहर रूपी नकली पनीर, नकली दूध, यहां तक कि मिठाइयां भी बेची जा रही थीं, लेकिन अब जैसे ही दिवाली का त्यौहार नजदीक आया है, एक तरह से पटियालावासियों की जान खतरे में पड़ गई है। लोगों को जहर परोसा जा रहा है, मगर स्वास्थ्य विभाग कुंभकर्णी नींद में सोया पड़ा है।


हालांकि पिछले दिनों स्वास्थ्य विभाग ने कुछ जगहों से सिर्फ गिनती के सैंपल भरकर आंसू पूछने वाली बात की है। पूरा साल विभाग कुंभकर्णी नींद में ही सोया रहा। अब तो खुलेआम ही शहर में नकली पनीर मिल रहा है। नकली दूध सरेआम बिक रहा है, पर अधिकारी अपने महीने बांध कर सोए पड़े हैं। जैसे ही दीवाली आती है, यह स्थिति और भी भयानक हो जाती है। अगर पूरा साल स्वास्थ्य विभाग ऐसे मिलावटखोरों पर सख्त शिकंजा कसता रहे, तो लोगों की सेहत को बचाया जा सकता है, लेकिन यहां तो कुछ और ही हो रहा है। शहर के नामी और बड़े मिठाई दुकानदार भी सब कुछ शुद्ध नहीं बेच रहे। लोग लगातार जहर खा रहे हैं।


स्वास्थ्य विभाग सिर्फ फारमेलटी पूरी कर रहा है। नकली खोए से बनी क्विंटलों मिठाइयां पहले ही स्टोर हो चुकी हैं, पर अब तक विभाग किसी बड़े स्टोर पर छापेमारी नहीं कर सका है। हालात बेहद खराब हैं। हालांकि पिछले दिनों जिला प्रशासन के अधिकारियों ने भी स्वास्थ्य विभाग की खिंचाई करते हुए कहा था कि तुरंत सैंपलिंग शुरू की जाए, पर अब तक सिर्फ बातों तक ही सब सीमित है।


सैंपल भरकर बाद में पैसे लेकर कर दिए जाते हैं पास
स्वास्थ्य विभाग कभी-कभार नींद से जागता है और कुछ चुनिंदा दुकानदारों के सैंपल भरता है। उसके बाद यह सैंपल भी पैसे लेकर पास कर दिए जाते हैं। हैरानी की बात है कि आज तक विभाग ने लोगों के सामने एक भी सूची जारी नहीं की कि किन दुकानदारों के सैंपल फेल हुए हैं। लोगों की उम्मीदें अब खत्म होती जा रही हैं।


स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी शहर के नामी और बड़े मिठाई व्यापारियों के पास जाने से डरते हैं। उनका सामना भी नहीं करते, जिसके कारण यह धंधा और भी विक्राल रूप लेता जा रहा है। लोग बीमारियों में उलझते जा रहे हैं। आज तक विभाग ने किसी बड़े या नामी दुकानदार के स्टोर पर, जहां क्विंटलों मिठाइयां और ड्रमों में भरा माल फ्रीजरों में रखा है, वहां नजर भी नहीं डाली।


मिलावटी चीजें बेचने वालों पर कार्रवाई करे स्वास्थ्य विभाग : राकेश गुप्ता
इस मौके पर व्यापार मंडल के प्रधान राकेश गुप्ता ने कहा कि मिलावटी चीजें बेचने वालों पर स्वास्थ्य विभाग को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम हमेशा साफ-सुथरी मिठाईयां, दूध, घी, पनीर बेचने वालों के साथ खड़े हैं। राकेश गुप्ता ने कहा कि जो भी सेहत से खिलवाड़ करता है, उसे बख्शा नहीं जाना चाहिए। लोगों के बीमार होने की बड़ी वजह यही मिलावटी चीजें हैं।


डी.सी. ने दिए सैंपलिंग तेज करने के आदेश
स्वास्थ्य विभाग की ढील देखते हुए, डी.सी. पटियाला डा. प्रीति यादव ने विभाग को विभिन्न मिठाई दुकानों से सैंपलिंग तेज करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने इस संबंध में विभागीय अधिकारियों की मीटिंग भी की है। डी.सी. डा. प्रीति यादव ने कहा कि मिलावटखोरों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।


लोग अच्छी मिठाइयों का ही सेवन करें : डा. जोशी
इस संबंध में डा. अशोक जोशी ने कहा कि लोगों को अच्छी गुणवत्ता वाली मिठाइयों का ही सेवन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मिलावटी मिठाइयों से बीमार होना तय है, खासकर दिवाली जैसे दिनों में बिल्कुल भी लापरवाही नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले से ही डेंगू और टाइफॉइड जैसी बीमारियां फैली हुई हैं और ऐसी मिलावटी मिठाइयां इन बीमारियों को और बढ़ाती हैं। लोगों को सुचेत रहने की जरूरत है।

 

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन