Sunday, August 16, 2026
BREAKING
पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक नए वीडियो में अपने दोस्तों के साथ बिताए पलों को साझा किया, बोले- ‘ये मेरी दैनिक दिनचर्या’ स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना देने पर इजरायल के राष्ट्रपति और पीएम नेतन्याहू को प्रधानमंत्री मोदी ने कहा धन्यवाद पीएम मोदी ने भारतीय फार्मा कंपनियों से दुनिया की शीर्ष 5 कंपनियों में जगह बनाने को कहा अमेरिका में धूमधाम से मना भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह, न्यूयॉर्क त्रि-राज्यीय क्षेत्र में बना गिनीज विश्व रिकॉर्ड राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर एक प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि: प्रधानमंत्री मोदी सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की सूर्यपथ तिरंगा: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर फिजी से सैन फ्रांसिस्को तक तिरंगे की वैश्विक यात्रा पूरी इजराइल के राष्ट्रपति हर्जोग, प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी "खरगे जी,कांग्रेस ने देश को क्या दिया बताने के साथ विभाजन और 1984 का भी हिसाब बताये", अनिल विज ने जमकर साधा निशाना हांसी में CM के प्रोग्राम का विरोध का मामला; पुलिस ने करीब 200 लोगों पर किया मामला दर्ज, जीवन कुंडू हत्याकांड का कर रहे थे विरोध

हरियाणा

शर्मनाक: 12 घंटे के इलाज का बिल 1.50 लाख, भुगतान न होने पर निजी अस्पताल ने रोका मासूम का शव

28 जून, 2026 08:03 PM

करनाल : शहर के एक निजी अस्पताल से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ इलाज का 1.50 लाख रुपए का बिल न चुका पाने के कारण अस्पताल प्रबंधन ने एक मासूम बच्चे का शव परिजनों को सौंपने से साफ इनकार कर दिया। इस बात को लेकर अस्पताल परिसर में भारी हंगामा हुआ, जिसके बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।

खेलते-खेलते हुआ था हादसा
मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले रघुनाथ और उनकी पत्नी रामदेवी पानीपत की एक दरी फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं। उन्होंने रुआंसे गले से बताया कि उनका बेटा फैक्ट्री में खेल रहा था, तभी अचानक एक भारी लोहे का गाटर उसके ऊपर गिर गया। बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे तुरंत पानीपत से करनाल के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया।

12 घंटे में बना दिया 1.50 लाख का बिल
परिजनों के अनुसार, बच्चे को शुक्रवार रात करीब 9 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद शनिवार सुबह 9 बजे उसकी मौत हो गई। महज 12 घंटे के इस इलाज का अस्पताल प्रबंधन ने 1.50 लाख रुपए का भारी-भरकम बिल बना दिया।

परिजनों का आरोप: "जब हमने पैसे न होने की बात कही और शव मांगा, तो अस्पताल प्रशासन ने दोटूक कह दिया कि जब तक पूरा बिल क्लियर नहीं होगा, तब तक शव नहीं मिलेगा।" लाचार माता-पिता ने अपनी फैक्ट्री के संचालक श्रवण से भी मदद मांगी, लेकिन उन्होंने भी इतनी बड़ी रकम का इंतजाम करने में असमर्थता जताई।

हंगामे के बाद जागी पुलिस, तब मिला शव
गरीब माता-पिता से शव के बदले पैसों की मांग की बात जैसे ही बाहर फैली, अस्पताल में लोगों का विरोध और गुस्सा बढ़ने लगा। माहौल बिगड़ता देख तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल प्रबंधन से सख्त लहजे में बातचीत की और मामले को शांत कराया। पुलिस के दबाव के बाद आखिरकार अस्पताल प्रबंधन पीछे हटा और बिना भुगतान के ही बच्चे का शव परिजनों को सौंपा गया।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

"खरगे जी,कांग्रेस ने देश को क्या दिया बताने के साथ विभाजन और 1984 का भी हिसाब बताये", अनिल विज ने जमकर साधा निशाना

हांसी में CM के प्रोग्राम का विरोध का मामला; पुलिस ने करीब 200 लोगों पर किया मामला दर्ज, जीवन कुंडू हत्याकांड का कर रहे थे विरोध

हांसी में CM के प्रोग्राम का विरोध का मामला; पुलिस ने करीब 200 लोगों पर किया मामला दर्ज, जीवन कुंडू हत्याकांड का कर रहे थे विरोध

Haryana में 29 गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक, सरकार ने लिया बड़ा फैसला... जानिए क्या है वजह

Haryana में 29 गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक, सरकार ने लिया बड़ा फैसला... जानिए क्या है वजह

आम जनता को  बड़ा तोहफा,  Independence Day पर हरियाणा के 23 जिलों में शुरू हुई मुफ्त एम्बुलेंस सेवा

आम जनता को बड़ा तोहफा, Independence Day पर हरियाणा के 23 जिलों में शुरू हुई मुफ्त एम्बुलेंस सेवा

पिछले 12 वर्षों में Haryana ने विकास के हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बोले CM सैनी

पिछले 12 वर्षों में Haryana ने विकास के हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बोले CM सैनी

छोटी उम्र में सफर शुरु किया...आज 96 की उम्र में बीन वादक हवा सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित; CM सैनी ने दी बधाई

छोटी उम्र में सफर शुरु किया...आज 96 की उम्र में बीन वादक हवा सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित; CM सैनी ने दी बधाई

तिरंगा हमारी आन, बान, मान, सम्मान और शान; तिरंगे को लेकर आज अम्बाला की जनता सड़कों पर झूमी : अनिल विज

तिरंगा हमारी आन, बान, मान, सम्मान और शान; तिरंगे को लेकर आज अम्बाला की जनता सड़कों पर झूमी : अनिल विज

हरियाणा व पंजाब के राज्यपालों सहित केंद्रीय मंत्रियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की शिष्टाचार भेंट

हरियाणा व पंजाब के राज्यपालों सहित केंद्रीय मंत्रियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की शिष्टाचार भेंट

मतदाता सूची में नाम जरूर जांचें, 30 अगस्त तक दावे-आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे नागरिक : ए. श्रीनिवास

मतदाता सूची में नाम जरूर जांचें, 30 अगस्त तक दावे-आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे नागरिक : ए. श्रीनिवास

गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब मामले में निष्पक्ष और संवेदनशील रवैया अपनाए सरकार और दर्ज मामले वापिस ले : भूपेंद्र हुड्डा

गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब मामले में निष्पक्ष और संवेदनशील रवैया अपनाए सरकार और दर्ज मामले वापिस ले : भूपेंद्र हुड्डा