Friday, March 27, 2026
BREAKING
Weather Update: एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, तेज बारिश और आंधी का अनुमान; येलो अलर्ट जारी PNG यूजर्स अब घर बैठे ही सरेंडर कर सकते हैं एलपीजी कनेक्शन: सचिव निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा, NCB और अल्ट्राटेक के बीच समझौता मध्य पूर्व संकट: आतंकवाद और सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत-इजरायल साझेदारी हुई और गहरी मोदी कैबिनेट ने एक्साइज ड्यूटी कटौती को बताया जनहितकारी, पीएम मोदी का जताया आभार ‘चुनाव का पर्व, पश्चिम बंगाल का गर्व’: मतदाता जागरूकता अभियान तेज, हावड़ा में भव्य कार्यक्रम केंद्र ने कमर्शियल एलपीजी के आवंटन को बढ़ाकर 70% किया प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति की भेंट प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह को बधाई दी अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक, पीएम मोदी ने किया दर्शन

पंजाब

व्यापारियों के चेहरों पर आई रौनक, अटारी सीमा पर फिर शुरू हुआ व्यापार

14 अक्टूबर, 2025 07:25 PM

अमृतसर : अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री मौलवी आमिर खान मुत्ताकी के हालिया भारत दौरे ने पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में व्यापारिक हलचल पैदा कर दी है। तालिबान शासन के उच्चतम अधिकारी के रूप में मुत्ताकी का यह पहला आधिकारिक दौरा न केवल द्विपक्षीय संबंधों में नया मोड़ लाया है, बल्कि अमृतसर के आयातकों और व्यापारियों को अटारी-वाघा सीमा पर बंद पड़े कारोबार को पुनर्जीवित करने की उम्मीद बंधा गया है। तालिबान विदेश मंत्री के दौरे से व्यापारियों में जोश भर गया है और अटारी सीमा पर फिर व्यापार की घंटियां गूंजेंगी। दौरे के दौरान भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ हुई चर्चाओं में व्यापार, पारगमन सुविधाओं और क्षेत्रीय सहयोग पर गहन बातचीत हुई, जिससे स्थानीय व्यापार समुदाय उत्साहित है। मुत्ताकी का 9 से 16 अक्तूबर तक चला यह दौरा संयुक्त राष्ट्र की प्रतिबंध समिति से मिली विशेष छूट के बाद संभव हुआ।

उन्होंने नई दिल्ली में भारतीय नेताओं से मुलाकात के अलावा उत्तर प्रदेश के दारुल उलूम देवबंद का भी दौरा किया, जहां उन्होंने इस्लामी शिक्षा केंद्र के उलेमा के साथ भेंट की और भारत-अफगानिस्तान के ऐतिहासिक रिश्तों की सराहना की। हालांकि, प्रस्तावित आगरा यात्रा (ताजमहल दर्शन) अचानक रद्द हो गई, जिसका कारण स्पष्ट नहीं हुआ, लेकिन सुरक्षा एजैंसियां सतर्क हो गईं। मुत्ताकी ने देवबंद में कहा कि भारत और अफगानिस्तान के रिश्ते उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर हैं। देवबंद जैसे केंद्रों से हमारी सांस्कृतिक जड़ें मजबूत हैं।

अमृतसर के व्यापारियों के लिए यह दौरा विशेष रूप से महत्वपूर्ण
अमृतसर के व्यापारियों के लिए यह दौरा विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि अटारी-वाघा सीमा अफगानिस्तान के साथ भारत का एकमात्र जमीनी व्यापारिक द्वार है। अफगानिस्तान के पास अपना कोई समुद्री बंदरगाह न होने के कारण यह रूट उसके लिए जीवनरेखा का काम करता है।

कन्फैडरेशन ऑफ इंटर नैशनल चेंबर ऑफ कॉमर्स (सी.आई.सी.सी.) के पूर्व अध्यक्ष और स्थानीय फल आयातक राजदीप सिंह उप्पल ने बताया कि मुत्ताकी के दौरे से हमें भरोसा हुआ है कि आयात फिर पटरी पर लौटेगा। पिछले पांच महीनों से बंद इस सीमा ने हमारे कारोबार को ठप कर दिया था। अगर चाबहार बंदरगाह के रास्ते वैकल्पिक मार्ग मजबूत हो जाएं तो अफगान सूखे मेवे, फल और नट्स का आयात सस्ता व तेज होगा।

'ऑप्रेशन सिंदूर' के बाद अटारी सीमा पर व्यापार पूरी तरह ठप्प
याद रहे, अप्रैल 2025 में पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 'ऑप्रेशन सिंदूर' चलाया, जिसके परिणामस्वरूप अटारी सीमा पर व्यापार पूरी तरह ठप्प हो गया। इससे पहले, इस रूट से सालाना लगभग 3,886 करोड़ रुपए का कारोबार होता था, जिसमें अफगानिस्तान से आने वाले किशमिश, बादाम, पिस्ता व अन्य सूखे मेवे प्रमुख थे। सीमा बंदी के कारण भारतीय बाजार में इन उत्पादों की कीमतें 25-30 प्रतिशत तक उछल गईं। मुत्ताकी के दौरे से ठीक पहले मई में जयशंकर की उनसे फोन वार्ता के बाद 160 अफगान ट्रकों को विशेष अनुमति देकर अटारी से प्रवेश दिया गया था, जो इस दिशा में सकारात्मक कदम था।

तालिबान शासन से व्यापार बढ़ने से क्षेत्रीय स्थिरता भी होगी मजबूत
व्यापारियों का मानना है कि तालिबान शासन के साथ भारत का व्यावहारिक जुड़ाव बढ़ने से न केवल आर्थिक फायदे होंगे, बल्कि क्षेत्रीय स्थिरता भी मजबूत होगी। उप्पल ने कहा कि ऑप्रेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने अफगान ट्रकों को रोकना शुरू कर दिया था, लेकिन अब भारत-अफगानिस्तान के बीच सीधी बातचीत से यह समस्या हल हो सकती है। हम चाबहार पोर्ट को मुख्य रास्ता बनाने की मांग कर रहे हैं, जो ईरान के सहयोग से संभव है। स्थानीय स्तर पर अटारी इंटीग्रेटेड चैक पोस्ट (आई.सी.पी.) के आस-पास के मजदूर, कस्टम एजैंट और ट्रक ड्राइवर भी इस उम्मीद से उत्साहित हैं, क्योंकि पहले यहां प्रतिदिन 40-50 अफगान वाहन आते थे।

मुत्ताकी का दौरा भारत की 'व्यावहारिक कूटनीति' का प्रतीक
भारत ने 2021 में तालिबान के सत्ता में आने के बाद अफगानिस्तान को मानवीय सहायता के रूप में 50,000 टन गेहूं, 330 टन दवाएं और अन्य जरूरी सामग्री भेजी है। मुत्ताकी ने अपनी यात्रा में व्यापारियों के साथ एफ.आई.सी.सी.आई. के आयोजन में भाग लिया और वीजा सुविधाओं तथा कैदियों की रिहाई जैसे मुद्दों पर बात की। विशेषज्ञों का कहना है कि यह दौरा पाकिस्तान के लिए झटका है, जो काबुल पर अपना प्रभाव बनाए रखना चाहता है।

कुल मिलाकर, मुत्ताकी का दौरा भारत की 'व्यावहारिक कूटनीति' का प्रतीक है, जो सुरक्षा चिंताओं के बीच आर्थिक अवसरों को प्राथमिकता दे रही है। अमृतसर के व्यापारी अब अटारी पर फिर से व्यस्तता की बेला की प्रतीक्षा कर रहे हैं, जहां सिंदूर पूर्व के दिनों की तरह व्यापार की रौनक लौटने की आस बंधी है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

हर घर भगवंत मान सरकार द्वारा लाए गए बदलाव को महसूस कर रहा है, यह वह शासन है जिस पर लोग विश्वास कर सकते हैं: बरिंदर गोयल

हर घर भगवंत मान सरकार द्वारा लाए गए बदलाव को महसूस कर रहा है, यह वह शासन है जिस पर लोग विश्वास कर सकते हैं: बरिंदर गोयल

विद्यार्थी वर्ग को समय के अनुरूप बनाने के लिए भगवंत सिंह मान सरकार द्वारा लगातार ठोस प्रयास किए जा रहे हैं: कुलवंत सिंह

विद्यार्थी वर्ग को समय के अनुरूप बनाने के लिए भगवंत सिंह मान सरकार द्वारा लगातार ठोस प्रयास किए जा रहे हैं: कुलवंत सिंह

पंजाब शिक्षा क्रांति के तहत विधायक कुलजीत सिंह रंधावा द्वारा 9 स्कूलों में इंटरैक्टिव फ्लैट पैनलों का उद्घाटन

पंजाब शिक्षा क्रांति के तहत विधायक कुलजीत सिंह रंधावा द्वारा 9 स्कूलों में इंटरैक्टिव फ्लैट पैनलों का उद्घाटन

भगवंत सिंह मान सरकार की तंबाकू टैक्स चोरी के खिलाफ कार्रवाई में 1.5 करोड़ रुपये का बिना बिल का सामान बरामद; वसूली जारी: हरपाल सिंह चीमा

भगवंत सिंह मान सरकार की तंबाकू टैक्स चोरी के खिलाफ कार्रवाई में 1.5 करोड़ रुपये का बिना बिल का सामान बरामद; वसूली जारी: हरपाल सिंह चीमा

बरिंदर कुमार गोयल ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़कियां), लहरागागा की नई इमारत का शिलान्यास किया

बरिंदर कुमार गोयल ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़कियां), लहरागागा की नई इमारत का शिलान्यास किया

डॉ. रवजोत सिंह ने जेल मंत्री का पदभार संभाला; पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का नई जिम्मेदारी के लिए किया धन्यवाद

डॉ. रवजोत सिंह ने जेल मंत्री का पदभार संभाला; पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का नई जिम्मेदारी के लिए किया धन्यवाद

भगवंत मान सरकार द्वारा व्यापारियों की 1,386 शिकायतों की समीक्षा, पी.एस.टी.सी. के माध्यम से समयबद्ध समाधान पर जोर: हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार द्वारा व्यापारियों की 1,386 शिकायतों की समीक्षा, पी.एस.टी.सी. के माध्यम से समयबद्ध समाधान पर जोर: हरपाल सिंह चीमा

अयोध्या की तर्ज पर बना खरड़ का राम मंदिर आम लोगों के लिए खुला

अयोध्या की तर्ज पर बना खरड़ का राम मंदिर आम लोगों के लिए खुला

किसानों को दिन के समय मुफ्त बिजली मिल रही है और दशकों बाद नहरी पानी खेतों के अंतिम छोर तक पहुंचा है: मोहिंदर भगत

किसानों को दिन के समय मुफ्त बिजली मिल रही है और दशकों बाद नहरी पानी खेतों के अंतिम छोर तक पहुंचा है: मोहिंदर भगत