Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने गोल्डी बराड़ पर रखा 50 हजार डॉलर का इनाम, गिरफ्तारी में मदद की अपील वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,685 हुई '4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर Lock Upp 2: शिल्पा शिंदे पर आकांक्षा चौधरी ने साधा निशाना, बोलीं- पिछला शो रोटियां बेलकर जीता, लेकिन यहां पर... अक्षय की फिल्म वीक डेज में भी कर रही है कमाई, 120 करोड़ पार पहुंचा कलेक्शन आलिया की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कर रही है स्ट्रगल, मंगलवार को कमाए इतने करोड़ मध्य पूर्व में तनाव से सोने में बिकवाली, चांदी भी 2.30 लाख रुपए के नीचे फिसली अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद लाल निशान में खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 78,000 के नीचे फिसला

राष्ट्रीय

वैश्विक स्तर पर 2023-24 के बाद सबसे गर्म महीना रहा जून, C3S की रिपोर्ट में खुलासा

09 जुलाई, 2025 02:50 PM

वैश्विक स्तर पर 2023 और 2024 के बाद जून सबसे गर्म महीना रहा। यह जानकारी यूरोपीय संघ की ओर से वित्त पोषित कोपरनिकस क्लाइमेट चेंज सर्विस (सी3एस) ने बुधवार को दी। सी3एस ने अपने मासिक मौसम बुलेटिन में कहा कि जून में वैश्विक स्तर पर सतही वायु तापमान औसतन 16.46 डिग्री सेल्सियस रहा, जो 1991-2020 के दौरान इसी महीने के औसत से 0.47 डिग्री अधिक और 1850-1900 के स्तर से 1.3 डिग्री ज्यादा है।

इस महीने के लिए यूरोप का औसत तापमान 18.46 डिग्री रहा और इस तरह से इस साल का जून महीना यूरोप के लिए पांचवां सबसे गर्म जून रहा। पश्चिमी यूरोप में अपने अब तक के सबसे गर्म जून महीने में औसत तापमान 20.49 डिग्री रहा है। यूरोपियन सेंटर फॉर मीडियम-रेंज वेदर फोरकास्ट में जलवायु के लिए रणनीतिक प्रमुख सामंथा बर्गेस ने कहा, “जून 2025 में पश्चिमी यूरोप के बड़े हिस्से में असाधारण लू का प्रभाव देखने मिला। अधिकांश क्षेत्र में भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान किया। ”

उन्होंने चेतावनी दी है कि गर्म होती दुनिया में लू के और अधिक तीव्र और पूरे यूरोप में अधिक लोगों को प्रभावित करने के आसार हैं। यूरोप के अलावा जून में अमेरिका, उत्तरी कनाडा, पश्चिम एशिया और पश्चिमी अंटार्कटिका में औसत से अधिक तापमान दर्ज किया गया। जून का वैश्विक औसत समुद्री सतह का तापमान (एसएसटी) 60 डिग्री उत्तर से 60 डिग्री दक्षिण तक के अक्षांशों पर 20.72 डिग्री रहा। सी3एस ने कहा कि पश्चिमी भूमध्य सागर में एक ‘असाधारण’ समुद्री लू विकसित हुई, जहाँ दैनिक एसएसटी 27 डिग्री पर पहुंच गया, जो जून के लिए इस क्षेत्र में अब तक का सबसे है।

सी3एस के वरिष्ठ वैज्ञानिक जूलियन निकोलस ने कहा, “समुद्र के तापमान में वृद्धि की दीर्घकालिक प्रवृत्ति वैश्विक स्तर पर स्पष्ट है।” उन्होंने कहा कि उच्च एसएसटी समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र और जैव विविधता के लिए एक बढ़ता हुआ खतरा है क्योंकि महासागर मानव-प्रेरित जलवायु परिवर्तन के कारण होने वाली अतिरिक्त गर्मी का लगभग 90 प्रतिशत अवशोषित करते हैं। उन्होंने ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कटौती और जलवायु लचीलापन सुधारने के लिए तेजी से कार्रवाई करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, “उत्सर्जन को कम करना और हमारे शहरों और समुदायों को अधिक गर्म मौसम वाली दुनिया के अनुकूल बनाना महत्वपूर्ण है।”

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल

उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल

पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

नर्मदा अवॉर्ड भुगतान विवाद पर ऐतिहासिक समझौता, चार राज्यों के बीच दशकों पुराना मामला सुलझा : अमित शाह

नर्मदा अवॉर्ड भुगतान विवाद पर ऐतिहासिक समझौता, चार राज्यों के बीच दशकों पुराना मामला सुलझा : अमित शाह

भारत की विकास यात्रा यानी 1.4 अरब लोगों की आगे बढ़ती उम्मीदें : प्रधानमंत्री मोदी

भारत की विकास यात्रा यानी 1.4 अरब लोगों की आगे बढ़ती उम्मीदें : प्रधानमंत्री मोदी

समुद्री क्षेत्र में भारत की ताकत बढ़ी, कामराजार पोर्ट ने हासिल की नई क्षमता

समुद्री क्षेत्र में भारत की ताकत बढ़ी, कामराजार पोर्ट ने हासिल की नई क्षमता

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन