Sunday, October 04, 2026
BREAKING
• 2 साल से भर्तियों के इंतजार में ओवर एज हो रहे युवा, सीईटी तक नहीं करवा पाई सरकार: भूपेंद्र हुड्डा • हरियाणा CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अरुण गुप्ता की रिटायरमेंट के बाद जानें किसे मिली जिम्मेदारी • हरियाणा STF का बड़ा एक्शन; 5 लाख के इनामी वांछित आरोपी को अवैध हथियारों सहित पकड़ा...हत्या के बाद था फरार • कुरुक्षेत्र में एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के साथ बनेगी नई सड़क; सरकार ने दी मंजूरी; ट्रैफिक के लिए मिलेगा वैकल्पिक रास्ता • चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद • पंजाब के लिए गेमचेंजर बनेगा दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे! 667 KM कॉरिडोर से सफर होगा आसान • पंजाब के स्कूलों में पढ़ने वाले 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए खास खबर, मिलेगी मुफ्त कोचिंग • Shimla: विधानसभा के मानसून सत्र के बाद दूसरी बार टली मंत्रिमंडल बैठक • ​Hamirpur: असंवैधानिक नीतियों, कानूनों और फैसलों का रिकॉर्ड बना रहे हैं सुक्खू : जयराम • हिमाचल में अगले 6 माह में होगी 4 हजार शिक्षकों की नियुक्ति, आऊटसोर्स कर्मचारियों के लिए बनेगी नीति : CM सुक्खू

दुनिया

वेनेजुएला भूकंप: भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, कार्यवाहक राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को कहा धन्यवाद

25 जून, 2026 02:05 PM

वेनेजुएला में आए भीषण भूकंप से उत्पन्न मानवीय संकट के बीच भारत ने राहत और बचाव प्रयासों में हरसंभव सहयोग देने की प्रतिबद्धता जताई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से व्यक्त संवेदना और सहायता के आश्वासन का वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने स्वागत किया। उन्होंने भारत के प्रति आभार व्यक्त किया और इस कठिन समय में समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पीएम मोदी की पोस्ट का जवाब देते हुए उन्होंने लिखा, " हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भावनाओं का दिल से स्वागत करते हैं, उन्होंने हमारे देश में आए विनाशकारी भूकंप से मची तबाही को लेकर अपनी संवेदनाएं जाहिर कीं और भारत की ओर से राहत कार्यों में मदद करने की इच्छा जताई।"

इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "वेनेजुएला में आए भयंकर भूकंप से हुई तबाही से बहुत दुखी हूं। भारत के लोगों की ओर से मैं वेनेजुएला की सरकार और लोगों के प्रति, खासकर उन परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है।"

प्रधानमंत्री ने आगे लिखा, "हम घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करते हैं और इस मुश्किल समय में सभी पीड़ितों के साथ खड़े हैं। भारत हर मुमकिन मदद देने के लिए तैयार है।"

रोड्रिगेज तबाही से जुड़ा अपडेट लगातार दे रही हैं। उनके मुताबिक अब तक इस प्राकृतिक आपदा में 32 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो गई है।

यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) ने चेतावनी दी है कि इस आपदा में मृतकों की संख्या काफी बढ़ सकती है। इसके 10 हजार से एक लाख तक भी पहुंचने की आशंका है। न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के रिपोर्टरों ने काराकस में भयंकर तबाही का अनुमान लगाया है। सोशल मीडिया पर चल रही तस्वीरों में काराकस की सड़कों पर कई घर भरभरा कर गिरे देखे जा सकते हैं।

यूएसजीएस ने बुधवार शाम 2204 जीएमटी पर 7.1 तीव्रता के भूकंप की खबर दी। इसके ठीक एक मिनट बाद 7.5 तीव्रता का और भी तेज भूकंप आया। दोनों झटके काराकस से लगभग 160 किलोमीटर पश्चिम में समुद्र किनारे के शहर मोरोन के पास आए।

भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर थे, जिससे उनका खतरनाक असर और बढ़ सकता है। वेनेजुएला के गृह, न्याय और शांति मंत्री डियोसडाडो कैबेलो ने कहा कि तेज भूकंपों से देश भर के शहरों में नुकसान हुआ है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिका के ओहायो में हिंदू मंदिर पर हमला, खिड़कियों के टूटे शीशे

अमेरिका के ओहायो में हिंदू मंदिर पर हमला, खिड़कियों के टूटे शीशे

सिडनी में तेज रफ्तार कार की टक्‍कर से नौ घायल, दो की हालत गंभीर

सिडनी में तेज रफ्तार कार की टक्‍कर से नौ घायल, दो की हालत गंभीर

पीयूष गोयल ने प्रवासी भारतीयों को अमेरिका-भारत का 'जीवंत सेतु' बताया

पीयूष गोयल ने प्रवासी भारतीयों को अमेरिका-भारत का 'जीवंत सेतु' बताया

यूएई के शीर्ष अधिकारी ने 'खतरनाक आतंकवादी हमले' के दौरान भारतीय पायलट की हिम्मत को सराहा

यूएई के शीर्ष अधिकारी ने 'खतरनाक आतंकवादी हमले' के दौरान भारतीय पायलट की हिम्मत को सराहा

यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पीएम मोदी के पास अच्छे सुझाव हैं : राष्ट्रपति पुतिन

यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पीएम मोदी के पास अच्छे सुझाव हैं : राष्ट्रपति पुतिन

फ्लाईदुबई घटना भले ही हमारे देश में नहीं हुई लेकिन करेंगे गहन जांच: यूएई

फ्लाईदुबई घटना भले ही हमारे देश में नहीं हुई लेकिन करेंगे गहन जांच: यूएई

तेजी से पिघल रहे स्विट्जरलैंड के ग्लेशियर, 5 वर्षों में ही लगभग 20 फीसदी बर्फ खत्म: रिपोर्ट

तेजी से पिघल रहे स्विट्जरलैंड के ग्लेशियर, 5 वर्षों में ही लगभग 20 फीसदी बर्फ खत्म: रिपोर्ट

भारत दौरे पर आएंगे पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क, 100 बड़ी कंपनियों का प्रतिनिधिमंडल भी होगा साथ

भारत दौरे पर आएंगे पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क, 100 बड़ी कंपनियों का प्रतिनिधिमंडल भी होगा साथ

अफगानिस्तान में 5.3 तीव्रता के भूकंप से दहशत, इस साल कई बार कांपी धरती

अफगानिस्तान में 5.3 तीव्रता के भूकंप से दहशत, इस साल कई बार कांपी धरती

अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमले, लगभग 9 नागरिकों की मौत

अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमले, लगभग 9 नागरिकों की मौत