Friday, August 21, 2026
BREAKING
प्रॉपर्टी आईडी की शिकायत पर पिहोवा नगर पालिका सचिव सस्पेंड बीजेपी सरकार की गलत नीतियों के कारण जनता पर महंगाई की तिहरी मार पड़ रहीः दीपेन्द्र हुड्डा अम्बाला छावनी में 100 बिस्तरों वाले ईएसआईसी अस्पताल की भूमि लेने हेतु लगभग 13 करोड़ रूपए मंजूर अपना वादा निभाए बीजेपी, HKRN कर्मियों को तुरंत प्रभाव से पक्का करे सरकार- कांग्रेस मानसून सत्र: सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूरी करें, छोटे-छोटे सुधारों से ही आते हैं बड़े बदलाव- हरविंद्र कल्याण फतेहाबाद में कांग्रेस का संगठनात्मक मंथन, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर पारदर्शी भर्ती नीति से बिना पर्ची-बिना खर्ची युवाओं को मिलीं 2 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां: मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दी स्व. राजीव गांधी को श्रद्धांजलि, कहा- आधुनिक भारत के निर्माता थे राजीव गांधी युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ के लिए देश से माफी मांगे भाजपा सरकार : कुमारी सैलजा पंजाब विधानसभा चुनाव में साथ आ सकते हैं अकाली और भाजपा, हरसिमरत कौर बादल ने दिए संकेत

राष्ट्रीय

वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो न्यूयॉर्क लाए गए, अब अदालत में चलेगा नार्को-टेररिज्म का केस

04 जनवरी, 2026 12:03 PM

वेनेजुएला के नेता निकोलस मादुरो को अमेरिका के न्यूयॉर्क लाया गया है, जहां उन पर नार्को-टेररिज्म के आरोपों में फेडरल कोर्ट में ट्रायल का सामना करना होगा। मार्को को अमेरिकी डेल्टा फोर्स के कमांडो ने पकड़ा था।

मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस कल शनिवार को स्टीवर्ट एयर नेशनल गार्ड बेस पर उतरे। वहां से दोनों को हेलीकॉप्टर से मैनहैटन के एक हेलीपैड पर ले जाया गया, जो फेडरल ऑफिस और कोर्ट के पास है। कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें ले जाया गया। उनको सबसे पहले प्रोसेसिंग के लिए ड्रग एनफोर्समेंट एजेंसी के ऑफिस जाना पड़ सकता है।

इसके बाद मादुरो को ब्रुकलिन की कुख्यात फेडरल जेल मेट्रोपॉलिटन करेक्शनल सेंटर में रखा जाएगा, जहां वे मुकदमे का इंतजार करेंगे। मादुरो पर 50 मिलियन डॉलर का इनाम घोषित था। सोमवार को शुरुआती सुनवाई के लिए कोर्ट में पेश होने की उम्मीद है।

इससे पहले, शनिवार दोपहर जब विमान उतरा, तो एफबीआई एजेंटों ने पूरे विमान को घेर लिया और मादुरो दंपति को तुरंत अपने साथ ले गए।यह पूरी कार्रवाई ‘ऑपरेशन एब्सोल्यूट रिज़ॉल्व’ के तहत की गई। शनिवार तड़के मादुरो को वेनेजुएला के सैन्य अड्डे फुएर्टे ट्यूना से पकड़ा गया, जहां वे छिपे हुए थे। वहां से उन्हें अमेरिकी नौसेना के जहाज इवो जिमा पर ले जाया गया। अधिकारियों के अनुसार इस अभियान में 150 से ज्यादा विमान शामिल थे।

अमेरिकी अटॉर्नी जनरल के अनुसार मादुरो और उनकी पत्नी पर नार्को-टेररिज्म, कोकीन आयात करने की साजिश और हथियारों के कब्जे का आरोप है। साल 2020 में दायर आरोपों में उन पर ड्रग गिरोह ‘कार्टेल दे लॉस सोलेस’ का नेतृत्व करने का भी आरोप है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि मुकदमा न्यूयॉर्क से मियामी भी भेजा जा सकता है, जहां अमेरिका में रहने वाले वेनेजुएला वासियों की बड़ी संख्या है। मादुरो की गिरफ्तारी की खबर पर वहां खुशी का माहौल देखा गया।

ट्रंप ने कहा कि न्यूयॉर्क, मियामी या फ्लोरिडा के किसी अन्य स्थान पर मुकदमा चलाने का फैसला किया जाएगा। उन्होंने इस गिरफ्तारी को ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई बताया है, ताकि इसे एक सामान्य कानून-व्यवस्था की कार्रवाई के रूप में दिखाया जा सके।

फिलहाल मादुरो की उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज अपने पद पर बनी रहेंगी। ट्रंप ने कहा, “वह मूल रूप से वही करने को तैयार हैं जो हमें लगता है कि वेनेजुएला को फिर से महान बनाने के लिए ज़रूरी है।” हालांकि, रोड्रिगेज ने कड़ा जवाब देते हुए अमेरिका पर आक्रामकता का आरोप लगाया और कहा कि यह सत्ता परिवर्तन की साजिश है, ताकि वेनेजुएला के तेल, खनिज और प्राकृतिक संसाधनों पर कब्जा किया जा सके। उन्होंने कहा कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति केवल निकोलस मादुरो ही हैं।

वहीं, अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि अंतरिम सरकार और उसके नेताओं के बारे में फैसला उनके आने वाले कदमों को देखकर किया जाएगा।

इसी बीच ट्रंप के कुछ बयानों ने स्थिति को और उलझा दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका देश को सही तरीके से चलाएगा और इससे बहुत पैसा कमाया जाएगा। इसे वेनेजुएला के तेल संसाधनों से जोड़कर देखा जा रहा है।

अमेरिकी न्याय विभाग के अनुसार, मादुरो और उनकी पत्नी सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों ने 25 साल तक ड्रग तस्करी का नेटवर्क चलाया। आरोप है कि वे एक भ्रष्ट और अवैध सरकार के शीर्ष पर बैठे थे, जो लंबे समय से अवैध गतिविधियों को संरक्षण देती रही। 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

शहजाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अब तक 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

शहजाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अब तक 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को लेकर मायावती ने यूपी सरकार पर साधा निशाना

‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को लेकर मायावती ने यूपी सरकार पर साधा निशाना

वंदे मातरम् पर कांग्रेस के CWC प्रस्ताव को लेकर अमित शाह का हमला, बोले- तुष्टीकरण की राजनीति अब नहीं चलेगी

वंदे मातरम् पर कांग्रेस के CWC प्रस्ताव को लेकर अमित शाह का हमला, बोले- तुष्टीकरण की राजनीति अब नहीं चलेगी

अक्षय ऊर्जा दिवस पर भजनलाल शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, दिया हरित भविष्य का संदेश

अक्षय ऊर्जा दिवस पर भजनलाल शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, दिया हरित भविष्य का संदेश

भारत की विकास यात्रा में राजीव गांधी का भी अहम योगदान: राजनाथ सिंह

भारत की विकास यात्रा में राजीव गांधी का भी अहम योगदान: राजनाथ सिंह

भारत-सिंगापुर साझेदारी को नई गति देने पर मंथन, शीर्ष मंत्रियों ने लॉरेंस वोंग से की मुलाकात

भारत-सिंगापुर साझेदारी को नई गति देने पर मंथन, शीर्ष मंत्रियों ने लॉरेंस वोंग से की मुलाकात

राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने किया नमन, पंचायती राज और तकनीकी क्रांति में योगदान को सराहा

राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने किया नमन, पंचायती राज और तकनीकी क्रांति में योगदान को सराहा

भारत-जापान रक्षा संबंधों को मिलेगी नई धार, जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी भारत पहुंचे

भारत-जापान रक्षा संबंधों को मिलेगी नई धार, जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी भारत पहुंचे

पीएम आवास योजना के तहत बिहार में आज लाभार्थियों को सौंपे जाएंगे स्वीकृति पत्र

पीएम आवास योजना के तहत बिहार में आज लाभार्थियों को सौंपे जाएंगे स्वीकृति पत्र

भारत को वैश्विक कार्गो हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम, राम मोहन नायडु ने किया उद्घाटन

भारत को वैश्विक कार्गो हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम, राम मोहन नायडु ने किया उद्घाटन