Monday, October 05, 2026
BREAKING
• New Release: 9 अक्टूबर को थिएटर में रिलीज होंगी ये 6 फिल्में, कॉमेडी, हॉरर और थ्रिलर का मिलेगा भरपूर डोज • ये रिश्ता क्या कहलाता है स्टार मोहसिन खान ने कर ली शादी, पत्नी संग शेयर की पहली वेडिंग फोटो • Bigg Boss 20 : सलमान खान ने आसिफ खान के मर्दानगी कमेंट पर लगाई क्लास, बोले- तुम जैसे कई… • गुरुग्राम को मिलेगी ग्लोबल पहचान, 25 एकड़ में विकसित होगा विश्व स्तरीय कन्वेंशन सेंटर : नायब सिंह सैनी • हरियाणा में 8 अक्टूबर को INDIA गठबंधन का ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च, सभी जिलों में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन : राव नरेंद्र सिंह • हरियाणा कांग्रेस में फिर CM फेस की चर्चा, कुलदीप शर्मा ने कांग्रेस अध्यक्ष को पत्र लिख सामूहिक नेतृत्व पर चुनाव लड़ने का दिया सुझाव • अम्बाला के लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात, सिविल अस्पताल के विस्तार के लिए आगे आए कैबिनेट मंत्री अनिल विज • हरियाणा के राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत, प्रदेश के करीब 39.89 लाख बीपीएल और एएवाई परिवारों को मिलेगा इस योजना का लाभ... • मैड संधू की ह*त्या के मामले को लेकर बड़ी अपडेट, पुलिस कमिश्नर ने खोले राज • केंद्र की वित्तीय मदद पर राजनीति कर रही हिमाचल सरकार : जयराम

दुनिया

वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज़ भारत दौरे पर, पीएम मोदी से करेंगी मुलाकात

03 जून, 2026 02:27 PM

वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज़ 3 से 7 जून 2026 तक भारत के आधिकारिक दौरे पर रहेंगी। वह पहले 1 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय बिग कैट एलायंस शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत आने वाली थीं, लेकिन सम्मेलन स्थगित होने के बाद अब उनका यह कार्यकारी दौरा तय किया गया है।

उनके साथ विदेश मंत्री, अर्थव्यवस्था एवं वित्त मंत्री, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री, संचार एवं सूचना मंत्री तथा परिवहन मंत्री सहित एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी भारत आएगा। यह रोड्रिगेज का भारत का छठा दौरा होगा। इससे पहले वह विदेश मंत्री और उपराष्ट्रपति के रूप में भी कई बार भारत आ चुकी हैं।

दौरे के दौरान कार्यवाहक राष्ट्रपति रोड्रिगेज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से द्विपक्षीय वार्ता करेंगी। बातचीत में ऊर्जा सुरक्षा, व्यापार एवं निवेश, औषधि निर्माण, स्वास्थ्य सेवा, परिवहन और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विशेष जोर रहेगा।

वेनेजुएला का प्रतिनिधिमंडल भारत के ऊर्जा, औषधि और ऑटोमोबाइल क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न प्रतिष्ठानों का भी दौरा करेगा। इसका उद्देश्य भारत की तकनीकी और औद्योगिक क्षमताओं को समझना तथा सहयोग के नए अवसर तलाशना है।

भारत और वेनेजुएला के बीच ऊर्जा क्षेत्र में लंबे समय से सहयोग रहा है। भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों ने वेनेजुएला के ऊर्जा क्षेत्र में महत्वपूर्ण निवेश किया है और दोनों देश इस सहयोग को और आगे बढ़ाने के इच्छुक हैं। हाल के महीनों में भारत ने वेनेजुएला से कच्चे तेल का आयात भी बढ़ाया है, जिससे ऊर्जा सहयोग को नई गति मिली है।

भारत और वेनेजुएला के संबंध ऊर्जा, व्यापार और वैश्विक दक्षिण (ग्लोबल साउथ) के साझा हितों पर आधारित हैं। माना जा रहा है कि यह दौरा दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करेगा तथा विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के नए रास्ते खोलेगा।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिका के ओहायो में हिंदू मंदिर पर हमला, खिड़कियों के टूटे शीशे

अमेरिका के ओहायो में हिंदू मंदिर पर हमला, खिड़कियों के टूटे शीशे

सिडनी में तेज रफ्तार कार की टक्‍कर से नौ घायल, दो की हालत गंभीर

सिडनी में तेज रफ्तार कार की टक्‍कर से नौ घायल, दो की हालत गंभीर

पीयूष गोयल ने प्रवासी भारतीयों को अमेरिका-भारत का 'जीवंत सेतु' बताया

पीयूष गोयल ने प्रवासी भारतीयों को अमेरिका-भारत का 'जीवंत सेतु' बताया

यूएई के शीर्ष अधिकारी ने 'खतरनाक आतंकवादी हमले' के दौरान भारतीय पायलट की हिम्मत को सराहा

यूएई के शीर्ष अधिकारी ने 'खतरनाक आतंकवादी हमले' के दौरान भारतीय पायलट की हिम्मत को सराहा

यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पीएम मोदी के पास अच्छे सुझाव हैं : राष्ट्रपति पुतिन

यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पीएम मोदी के पास अच्छे सुझाव हैं : राष्ट्रपति पुतिन

फ्लाईदुबई घटना भले ही हमारे देश में नहीं हुई लेकिन करेंगे गहन जांच: यूएई

फ्लाईदुबई घटना भले ही हमारे देश में नहीं हुई लेकिन करेंगे गहन जांच: यूएई

तेजी से पिघल रहे स्विट्जरलैंड के ग्लेशियर, 5 वर्षों में ही लगभग 20 फीसदी बर्फ खत्म: रिपोर्ट

तेजी से पिघल रहे स्विट्जरलैंड के ग्लेशियर, 5 वर्षों में ही लगभग 20 फीसदी बर्फ खत्म: रिपोर्ट

भारत दौरे पर आएंगे पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क, 100 बड़ी कंपनियों का प्रतिनिधिमंडल भी होगा साथ

भारत दौरे पर आएंगे पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क, 100 बड़ी कंपनियों का प्रतिनिधिमंडल भी होगा साथ

अफगानिस्तान में 5.3 तीव्रता के भूकंप से दहशत, इस साल कई बार कांपी धरती

अफगानिस्तान में 5.3 तीव्रता के भूकंप से दहशत, इस साल कई बार कांपी धरती

अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमले, लगभग 9 नागरिकों की मौत

अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमले, लगभग 9 नागरिकों की मौत