Tuesday, July 14, 2026
BREAKING
महिला टेस्ट मैच: लॉर्ड्स में इंग्लैंड को 270 रन से रौंदकर भारत की बेटियों ने इतिहास रचा भारत-स्पेन के बीच व्यापार और निवेश बढ़ाने पर जोर, ईयू एफटीए को जल्द अंतिम रूप देने पर हुई चर्चा: पीयूष गोयल योजनाओं को समयबद्व ढंग से निर्धारित अवधि में करें पूरा : नायब सिंह सैनी जन शिकायतों का समयबद्ध समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : आरती सिंह राव हरियाणा संकट के दौर से गुजर रहा है, प्रधानमंत्री प्रदेश के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा करें : राव नरेंद्र सिंह पीएम मोदी के जींद दौरे से पहले भाजपा ने शुरू किया स्वच्छता अभियान: डॉ. अर्चना गुप्ता हरियाणा में घोटालों की श्रृंखला थमने का नाम नहीं ले रही, अब मृतक किसानों के नाम पर फसल बीमा क्लेम का मामला सामने आया : सैलजा बालसमंद तहसील की 71 प्रतिभाओं को मिला 'अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस' पंजाब में निजी स्कूल 5 प्रतिशत से ज्यादा नहीं बढ़ा पाएंगे फीस, राज्यपाल की मंजूरी के बाद नया अध्यादेश लागू श्री आनंदपुर साहिब के टेंट सिटी में धमाका, लगी भीषण आग

खेल

वेटलिफ्टिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में चानू ने जीता सिल्वर मेडल:ओलिंपिक चैंपियन को पीछे छोड़ा; उठाया 200 किलो वेट

07 दिसंबर, 2022 05:35 PM

भारत की स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में कलाई की चोट की वजह से गोल्ड से चूक गईं। कोलंबिया में हो रहे वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में चानू अपना बेस्ट नहीं दे पाईं। चानू 49 किलो वेट कैटेगिरी में 200 किलो वेट उठाकर दूसरे स्थान पर रहीं।

वे स्नैच में 87 किलो और क्लीन एंड जर्क में 113 किलो वेट ही उठा पाईं। चीन की जियांग हुइहुआ ने 206 किलो वेट उठाकर गोल्ड जीता। जियांग ने स्नैच में 83 किलो वेट और क्लीन एंड जर्क में 113 किलो वेट को उठाया। टोक्यो ओलिंपिक की गोल्ड मेडलिस्ट होउ झिहुआ ने 198 किलो वेट (89 किग्रा+109 किग्रा) उठाकर ब्रॉन्ज मेडल जीता।

कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद यह बड़ा टूर्नामेंट
कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीतने के बाद मीराबाई चानू पहली बार किसी बड़े टूर्नामेंट में भाग लिया। चानू का स्नैच सेशन काफी खराब रहा। उन्होंने पहले चांस में 84 किलो वेट उठाया। दूसरे चांस में उठाए गए 87 किलोवेट को असफल माना गया। हालांकि, भारत की ओर से इसे चैलेंज नहीं किया गया। जजों का मानना था कि दूसरे चांस में 87 किलो वेट उठाते वक्त उनका हाथ डगमगा गया था। ऐसे में मीरा ने तीसरे चांस में 90 किलो वेट की जगह 87 किलो वेट ही उठाया।

क्लीन एंड जर्क में उन्होंने पहले चांस में 111 किलो वेट उठाया। पर इसे सही नहीं माना गया। भारत की ओर से चैलेंज किया गया था, पर फैसला बरकरार रहा। उन्होंने दूसरे चांस में 111 और तीसरे चांस में 113 वेट उठाया। उन्हें स्नैच कैटेगिरी में सिल्वर मेडल मिला, जबकि क्लीन एंड जर्क में गोल्ड। वर्ल्ड चैंपियनशिप में मेडल दोनों इवेंट के अलग-अलग के साथ ही ओवरऑल के भी दिए जाते हैं, जबकि ओलिंपिक में केवल ओवरऑल के मेडल मिलते हैं।

चानू जीत चुकी हैं गोल्ड मेडल
चानू 2017 में वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। चानू के सिल्वर मेडल जीतने के बाद कोच विजय शर्मा ने कहा कि हम इस प्रतियोगिता को लेकर ज्यादा चिंतित नहीं हैं। हमारा फोकस उनकी चोट पर है। अगामी टूर्नामेंट में अभी समय है। ऐसे में चानू धीरे-धीरे चोट से उबरते हुए वेट को और ज्यादा बढ़ाएंगी। चानू को प्रैक्टिस के दौरान चोट लग गई थी।

2024 ओलिंपिक के लिए राह आसान
मीराबाई के पेरिस ओलिंपिक के लिए राह आसान हो गई है। इस टूर्नामेंट में भाग लेने से इसका पॉइंट पेरिस ओलिंपिक के क्वॉलिफिकेशन में जुड़ेगा। पेरिस ओलिंपिक क्वॉलिफिकेशन के नियमों के तहत 2023 वर्ल्ड चैंपियनशिप और 2024 वर्ल्ड कप के साथ ही तीन प्रतियोगिता में भाग लेना जरूरी है।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

महिला टेस्ट मैच: लॉर्ड्स में इंग्लैंड को 270 रन से रौंदकर भारत की बेटियों ने इतिहास रचा

महिला टेस्ट मैच: लॉर्ड्स में इंग्लैंड को 270 रन से रौंदकर भारत की बेटियों ने इतिहास रचा

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही

आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

'यह मेरे लिए गर्व का पल है', लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने पर बोलीं यास्तिका भाटिया

'यह मेरे लिए गर्व का पल है', लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने पर बोलीं यास्तिका भाटिया

'मेसी को रोकने में सफल रहेगा इंग्लैंड', सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी जो कोल ने किया दावा

'मेसी को रोकने में सफल रहेगा इंग्लैंड', सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी जो कोल ने किया दावा

भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा