नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में स्थित हंगरी दूतावास से विजा रद्द होने के कारण विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारतीय भाला फेंक एथलीट किशोर कुमार जेना की प्रतिभागिता पर सवालिया निशान लग गए हैं।
भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने बुधवार को इसकी जानकारी देते हुए एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा,“भाला फेंक खिलाड़ी किशोर कुमार जेना के लिए झटका, दिल्ली में हंगरी के दूतावास ने अज्ञात कारणों से उनका एक महीने का वीजा रद्द कर दिया है। उनका विश्व चैंपियनशिप में खेलना संदिग्ध है।”