Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने गोल्डी बराड़ पर रखा 50 हजार डॉलर का इनाम, गिरफ्तारी में मदद की अपील वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,685 हुई '4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर Lock Upp 2: शिल्पा शिंदे पर आकांक्षा चौधरी ने साधा निशाना, बोलीं- पिछला शो रोटियां बेलकर जीता, लेकिन यहां पर... अक्षय की फिल्म वीक डेज में भी कर रही है कमाई, 120 करोड़ पार पहुंचा कलेक्शन आलिया की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कर रही है स्ट्रगल, मंगलवार को कमाए इतने करोड़ मध्य पूर्व में तनाव से सोने में बिकवाली, चांदी भी 2.30 लाख रुपए के नीचे फिसली अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद लाल निशान में खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 78,000 के नीचे फिसला

राष्ट्रीय

विश्व का प्रमुख स्वास्थ्य सेवा केंद्र और चिकित्सा अनुसंधान का हब बना भारत : ओम बिरला

05 जुलाई, 2025 07:29 PM

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज शनिवार को कहा कि भारत अब वैश्विक स्तर पर दवाओं, टीका निर्माण और चिकित्सा अनुसंधान का एक महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है। उन्होंने यह बात दिल्ली में आयोजित इनोवेटिव फिजिशियंस फोरम की 7वीं वार्षिक अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस ‘आईपीएफ मेडिकाॅन 2025’ को संबोधित करने के दौरान कही। उन्होंने भारत की स्वास्थ्य प्रणाली की गुणवत्ता, सुलभता और किफायती सेवाओं की सराहना की। ओम बिरला ने कहा, “भारत की दवा निर्माण, टीका उत्पादन और जैव-चिकित्सीय अनुसंधान क्षमताएं दर्शाती हैं कि हमारा देश औषधि और चिकित्सा अनुसंधान का केंद्र बन रहा है।” उन्होंने यह भी कहा कि भारत ने वैश्विक मंच पर एक अहम स्थान बना लिया है। उन्होंने बताया कि देश ने चिकित्सा ढांचे और सेवा वितरण में महत्वपूर्ण प्रगति की है, जो सभी के लिए प्रभावी और किफायती साबित हो रही है। उन्होंने डिजिटल स्वास्थ्य तकनीकों, स्वास्थ्य सेवाओं की व्यापक पहुंच और सस्ती चिकित्सा के क्षेत्र में हुए विकास को भी सराहा।

कोविड-19 महामारी के दौरान भारतीय डॉक्टरों की भूमिका पर विशेष रूप से बात करते हुए बिरला ने कहा, “सीमित संसाधनों के बावजूद डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ और स्वास्थ्य कर्मियों की सेवा, समर्पण और त्याग के कारण भारत ने कोविड संकट का प्रभावी रूप से प्रबंधन किया और लाखों लोगों का सफल इलाज किया। यह भारत की स्वास्थ्य प्रणाली की विश्वसनीयता का सच्चा प्रमाण है।” उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय डॉक्टर नवाचार और अत्याधुनिक तकनीकों को अपनाकर वैश्विक स्तर पर अपनी प्रतिष्ठा बढ़ा रहे हैं। उन्होंने बताया कि भारत के कुशल वैज्ञानिक, मजबूत अनुसंधान ढांचा और नवाचार पर केंद्रित दृष्टिकोण से देश और दुनिया दोनों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाया जा रहा है।

बिरला ने सुझाव दिया कि अनुसंधान और विकास को प्रोत्साहित करने वाली पहलों तथा अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के साथ सहयोग से भारत की भूमिका वैश्विक स्वास्थ्य भविष्य को आकार देने में और सशक्त होगी। उन्होंने यह भी बताया कि आयुष्मान भारत जैसी सरकारी योजनाएं गरीबों को निःशुल्क इलाज और स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कर रही हैं। उन्होंने कहा, “विज्ञान और तकनीक में हो रही तेज प्रगति का उपयोग उभरती बीमारियों की रोकथाम, नए उपचारों के विकास और समग्र स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को मजबूत करने में किया जाना चाहिए। इसके लिए नवाचार की संस्कृति और निवेश को बढ़ावा देना आवश्यक है।”-(

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल

उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल

पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

नर्मदा अवॉर्ड भुगतान विवाद पर ऐतिहासिक समझौता, चार राज्यों के बीच दशकों पुराना मामला सुलझा : अमित शाह

नर्मदा अवॉर्ड भुगतान विवाद पर ऐतिहासिक समझौता, चार राज्यों के बीच दशकों पुराना मामला सुलझा : अमित शाह

भारत की विकास यात्रा यानी 1.4 अरब लोगों की आगे बढ़ती उम्मीदें : प्रधानमंत्री मोदी

भारत की विकास यात्रा यानी 1.4 अरब लोगों की आगे बढ़ती उम्मीदें : प्रधानमंत्री मोदी

समुद्री क्षेत्र में भारत की ताकत बढ़ी, कामराजार पोर्ट ने हासिल की नई क्षमता

समुद्री क्षेत्र में भारत की ताकत बढ़ी, कामराजार पोर्ट ने हासिल की नई क्षमता

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन