Monday, July 13, 2026
BREAKING
राम मंदिर चढ़ावा चोरीः सुप्रीम कोर्ट ने तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को दिया नोटिस; SIT से मांगी स्टेटस रिपोर्ट जुरासिक पार्क के सैम नील का हुआ निधन, परिवार वालों ने दिया अपडेट कुशा कपिला बोलीं- समय रैना दोस्त नहीं, घटिया जोक्स के बाद ब्लॉक किया, लेनी पड़ी थी थेरपी मोहम्मद रफी ने इस एक गाने के लिए जीता अपनी जिंदगी का पहला और आखिरी नेशनल अवॉर्ड, पहचानिए सोनाक्षी सिन्हा का पपराजी पर निकला गुस्सा, कहा- जब तक आप नहीं जाओगे, मैं… नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही साउथ फिल्म 'सिंग गीतम' की कहानी दिमाग में छपी रह जाएगी, कुबेर स्वामी का लगता है श्राप यूरोप में भीषण गर्मी का कहर, जून के अंत की हीटवेव से कई मौतें वियतनाम से भारतीयों के पार्थिव शरीर आज लाए जाएंगे भारत, नौका पलटने से 15 लोगों की हुई थी मृ*त्यु SEBI ने कर्मचारियों के लिए सख्त किए सेवा नियम, शेयर निवेश पर बढ़ी पाबंदियां पीएम मोदी ने समावेशी विकास और राष्ट्र निर्माण के लिए साझा किया सुभाषितम्

खेल

विनेश को छूट मिलने पर अंतिम ने नाराजगी जाहिर की

19 जुलाई, 2023 04:52 PM

नयी दिल्ली:  मौजूदा अंडर20 विश्व कुश्ती चैंपियन अंतिम पंघाल ने एशियाई खेलों के चयन ट्रायल में विनेश फोगाट को छूट मिलने पर सवाल उठाते हुए बुधवार को कहा कि यह अन्य पहलवानों के हित में ठीक नहीं है।
उल्लेखनीय है कि भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की तदर्थ समिति ने मंगलवार को विनेश (53 किग्रा) और बजरंग पूनिया (65 किग्रा) को 2022 एशियाई खेलों के लिये चयन ट्रायल से छूट दे दी, जबकि अन्य पहलवानों को 22 और 23 जुलाई को चयन ट्रायल के माध्यम से भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की करनी होगी।
सीनियर एशियाई चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता अंतिम भी विनेश की तरह 53 किग्रा भार वर्ग में लड़ती हैं और उनका कहना है कि उनके साथ पहले भी ऐसा 'धोखा' हो चुका है।
अंतिम ने सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में कहा, “यहां तक कि राष्ट्रमंडल खेलों के ट्रायल में भी मेरी और उनकी बाउट 3-3 पर खत्म हुई थी। उस समय भी मेरे साथ धोखा हुआ, मैंने कहा, 'कोई नहीं, मैं (हांग्झोउ) एशियाई खेलों में जाकर ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने की कोशिश करूंगी,' लेकिन अब वे कह रहे हैं कि वे विनेश को भेजेंगे। यह ठीक नहीं है।”
अंतिम ने विनेश के पिछले साल के प्रदर्शन पर सवाल उठाते हुए कहा, “पिछले साल मैंने जूनियर विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता और ऐसा करने वाली भारत की पहली महिला पहलवान बनी। एशियाई चैंपियनशिप 2023 में मैंने रजत पदक जीता। दूसरी ओर, विनेश के पास दिखाने के लिये कोई उपलब्धि नहीं है और पिछले वर्ष उसने उतना अच्छा अभ्यास भी नहीं किया है, उसे चोट भी लगी थी।”
वर्तमान में बुडापेस्ट में प्रशिक्षण ले रही विनेश को पिछले साल विश्व चैंपियनशिप में पदक विजेता होने के नाते एशियाई खेलों में सीधा प्रवेश मिला है।
उन्होंने कहा, “वे यह भी कह रहे हैं कि जो एशियाई खेलों के लिये जाएगा वही विश्व चैंपियनशिप के लिये भी जायेगा और जो विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतेगा वह ओलंपिक (पेरिस 2024 में) जायेगा। हम भी वर्षों से कड़ी ट्रेनिंग कर रहे हैं। हम क्या करें, क्या मैं कुश्ती छोड़ दूं?”
अंतिम ने ओलंपिक मेडलिस्ट साक्षी मलिक को एशियाई खेलों में सीधा प्रवेश न मिलने पर भी ऐतराज़ जताया। उन्होंने कहा, “साक्षी मलिक ने भी ओलंपिक पदक जीता है। उन्हें भी एशियाई खेलों के लिये नहीं भेजा जा रहा है। विनेश में ऐसी क्या खास बात है जो उन्हें भेजा जा रहा है? बस ट्रायल आयोजित करें, मैं यह नहीं कह रही कि मैं विनेश को हरा दूंगी। वहां कई महिला पहलवान हैं जो ऐसा कर सकती हैं।”

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही

आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

'यह मेरे लिए गर्व का पल है', लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने पर बोलीं यास्तिका भाटिया

'यह मेरे लिए गर्व का पल है', लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने पर बोलीं यास्तिका भाटिया

'मेसी को रोकने में सफल रहेगा इंग्लैंड', सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी जो कोल ने किया दावा

'मेसी को रोकने में सफल रहेगा इंग्लैंड', सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी जो कोल ने किया दावा

भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल