Saturday, September 05, 2026
BREAKING
IND vs PAK Pitch Report: दुबई की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाजा, बल्लेबाज-गेंदबाज कौन मचाएगा गदर? बीच इंग्लैंड दौरे से 7 खिलाड़ियों को बाहर करने पर पाकिस्तान के कोच ने तोड़ी चुप्पी, बोले- असल में… इंग्लैंड ने किया T20I और वनडे टीम का ऐलान, इस धाकड़ तेज गेंदबाज की हुई वापसी मोहम्मद शमी जड़ेंगे 'शतक', 5 सिंतबर को CAB से मिलेगा खास सम्मान Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़ Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम? हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे? Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड राष्ट्रपति ट्रंप ने दोहराया होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी नियंत्रण का दावा, ईरान के साथ ‘पूर्ण युद्ध’ को खारिज किया

हिमाचल

विधानसभा चुनावों में किसे मिलेगा कांग्रेस का टिकट, CM सुक्खू ने किया खुलासा

09 मार्च, 2026 07:41 PM

शिमला : कांग्रेस नेता अनुराग शर्मा के राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने के उपलक्ष्य में पार्टी कार्यालय राजीव भवन, शिमला में कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि आज कार्यकर्ताओं के लिए गर्व और खुशी का दिन है, क्योंकि संगठन से निकला एक कार्यकर्ता राज्यसभा सांसद बना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यसभा सांसद के चुनाव के लिए कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेश से चार जिला अध्यक्षों के नाम मांगे थे, जिनमें से वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने अनुराग शर्मा का चयन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग राज्यसभा चुनाव को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे थे, लेकिन कांग्रेस के किसी नेता में कोई नाराजगी नहीं है। यही कारण है कि अनुराग शर्मा निर्विरोध सांसद निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने कहा कि अब संसद में भाजपा के अनुराग से कांग्रेस के अनुराग ही टकराएंगे और वह मजबूती से जवाब देने में सक्षम हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी ने एक आम कार्यकर्ता को राज्यसभा का टिकट देकर स्पष्ट संकेत दिया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में भी आम कार्यकर्ताओं, एनएसयूआई और कांग्रेस संगठन से निकले कार्यकर्ताओं को टिकट देने पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार जनता से जुड़ी योजनाएं लेकर आगे बढ़ रही है। शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए प्रदेश में सीबीएसई आधारित 150 स्कूल खोलने का निर्णय लिया गया है, जिन्हें पिछड़े क्षेत्रों में भी शुरू किया जा रहा है। इन स्कूलों में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त प्रदेश में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल भी स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगले 5-6 वर्षों में प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था का पूरा ढांचा बदलने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

सीएम सुक्खू ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार भी सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। एम्स दिल्ली की तर्ज पर आधुनिक तकनीक प्रदेश के स्वास्थ्य संस्थानों में एक वर्ष के भीतर उपलब्ध करवाई जाएगी। प्रदेश के अस्पतालों में हाई-एंड मशीनें स्थापित की जा रही हैं ताकि मरीजों को राज्य के भीतर ही विश्वस्तरीय सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लगभग 90 प्रतिशत लोग गांवों में रहते हैं और राज्य सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए कार्य कर रही है, जिससे लोगों के हाथ में पैसा पहुंच रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली भाजपा सरकार ने प्रदेश की संपदा को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने कहा कि पिछली भाजपा सरकार को आरडीजी के रूप में 54 हजार करोड़ रुपये तथा जीएसटी कंपनसेशन के रूप में 16 हजार करोड़ रुपये प्राप्त हुए, जबकि वर्तमान सरकार को आरडीजी के रूप में केवल 17 हजार करोड़ रुपए मिले हैं, जो चार गुना कम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने वित्तीय कुप्रबंधन किया और प्रदेश का खजाना खाली कर दिया, जबकि वर्तमान सरकार किसानों को उनके उत्पादों पर एमएसपी दे रही है, अनाथ बच्चों की देखभाल कर रही है तथा बागवानों, मजदूरों और महिलाओं को उनके अधिकार दिलाने का कार्य कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा हिमाचल प्रदेश के हितों के खिलाफ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा न तो आपदा प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी हुई और न ही आरडीजी के रूप में प्रदेश के लोगों को मिलने वाले अधिकार का समर्थन किया।

 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

CAG रिपोर्ट को लेकर सुक्खू सरकार पर बरसे जयराम ठाकुर, लगाए ये गंभीर आरोप

CAG रिपोर्ट को लेकर सुक्खू सरकार पर बरसे जयराम ठाकुर, लगाए ये गंभीर आरोप

हिमाचल में बारिश के कारण 102 सड़कें बंद, 9 सितंबर तक खराब रहेगा मौसम

हिमाचल में बारिश के कारण 102 सड़कें बंद, 9 सितंबर तक खराब रहेगा मौसम

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

"हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा", दीक्षांत समारोह में बोले राज्यपाल कविंद्र गुप्ता

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम