Thursday, November 26, 2026
BREAKING
• गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी • जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड • संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान • संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण • घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा • पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया • श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक • पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा • Solan: महिलाओं को 1500 रुपए देने में सरकार विफल : जयराम • Shimla: एचआरटीसी बसों की कमी होगी पूरी, 350 बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू

हरियाणा

विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता

17 अगस्त, 2026 07:45 PM

चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा किए जाने पर हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने नितिन नवीन सहित सभी नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने तथा संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।


डॉ. अर्चना गुप्ता ने राष्ट्रीय संगठन में हरियाणा को मिले महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व के लिए भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रदेश के लिए गौरव और सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि हरियाणा से जुड़े तीन प्रमुख कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलना प्रदेश भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए भी उत्साह और प्रेरणा का विषय है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा भाजपा प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनिया तथा हरियाणा से राज्यसभा सांसद संजय भाटिया को राष्ट्रीय महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना प्रदेश के लिए विशेष सम्मान की बात है। दोनों नेताओं का सांगठनिक अनुभव, कार्यकुशलता, समर्पण और व्यापक संगठनात्मक अनुभव राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।


उन्होंने कहा कि डॉ. सतीश पूनिया ने हरियाणा प्रदेश प्रभारी के रूप में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वहीं, संजय भाटिया का भी संगठन, जनसेवा और कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद का लंबा अनुभव रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर दोनों नेताओं को महत्वपूर्ण दायित्व मिलने से हरियाणा भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता में गौरव और उत्साह की भावना है। डॉ. अर्चना गुप्ता ने हरियाणा भाजपा के पूर्व सोशल मीडिया प्रमुख अरुण यादव को राष्ट्रीय सोशल मीडिया सह-संयोजक की जिम्मेदारी मिलने पर भी हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के क्षेत्र में अरुण यादव के अनुभव और संगठन के प्रति उनकी सक्रियता का लाभ राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी के विचार एवं जनकल्याणकारी नीतियों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने में मिलेगा।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के मार्गदर्शन में पार्टी का संगठन निरंतर विस्तार, सशक्तीकरण और जनसेवा की दिशा में आगे बढ़ रहा है। नई राष्ट्रीय टीम में अनुभव, ऊर्जा, संगठनात्मक क्षमता और व्यापक क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व का समन्वय किया गया है, जो पार्टी को देशभर में नई ऊर्जा और नई दिशा प्रदान करेगा।
उन्होंने कहा कि हरियाणा को राष्ट्रीय संगठन में मिला यह महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व प्रदेश भाजपा के लाखों कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा का भी सम्मान है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवनियुक्त सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प, भाजपा की विचारधारा और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। डॉ. अर्चना गुप्ता ने सभी नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों को पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की मंगलकामना की।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी

गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी

जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड

जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड

संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान

संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान

संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण

संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण

घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा

घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा

सक्षम पंचायत और जवाबदेह नगरपालिका ही विकसित हरियाणा की मजबूत नींव : नायब सिंह सैनी

सक्षम पंचायत और जवाबदेह नगरपालिका ही विकसित हरियाणा की मजबूत नींव : नायब सिंह सैनी

भाजपा-अकाली गठबंधन की पंजाब में बनेगी शत प्रतिशत सरकार : अनिल विज

भाजपा-अकाली गठबंधन की पंजाब में बनेगी शत प्रतिशत सरकार : अनिल विज

हरियाणा में पानी की बर्बादी रोकने के लिए बनेगा कानून, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई: मंत्री रणबीर गंगवा

हरियाणा में पानी की बर्बादी रोकने के लिए बनेगा कानून, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई: मंत्री रणबीर गंगवा

हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुरूप पात्र अतिथि अध्यापकों को नियमित करे सरकार : सैलजा

हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुरूप पात्र अतिथि अध्यापकों को नियमित करे सरकार : सैलजा

हरियाणा में अब अधिकारियों की ACR में जुड़ेगा स्कूलों के दौरे और निरीक्षण का ब्योरा, गोद लिए स्कूलों का भी देना होगा पूरा रिकॉर्ड

हरियाणा में अब अधिकारियों की ACR में जुड़ेगा स्कूलों के दौरे और निरीक्षण का ब्योरा, गोद लिए स्कूलों का भी देना होगा पूरा रिकॉर्ड