Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद केंद्रीय मंत्रियों एवं कई सीएम ने काफिले का आकार घटाया एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित के माध्यम से शक्ति और सामर्थ्य के सामंजस्य का बताया महत्व पेट्रोल-डीजल और सोने के 10 फीसदी कम इस्तेमाल से हर साल 2 लाख करोड़ विदेशी मुद्रा बचेगी : गौरव वल्लभ एयर इंडिया ने जून से तीन महीनों के लिए कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द किया पोखरण परमाणु परीक्षण भारत की अटल इच्छाशक्ति का प्रतीक: पीएम मोदी सोने-चांदी के दाम में तेजी, कस्टम ड्यूटी बढ़ने का दिख रहा असर जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस बनी लोगों की पहली पसंद, 10 दिनों में करीब 45 हजार यात्रियों ने किया सफर: केंद्र समय से पहले दस्तक देगा मॉनसून, दिल्ली-एनसीआर में बादलों का जमावड़ा

खेल

वर्ल्ड कप के लिए द्रविड़ ने बताया मास्टर प्लान:बोले- जनवरी से फुल स्ट्रेंथ की वनडे टीम, वर्ल्ड कप तक आएगी नजर

08 दिसंबर, 2022 12:32 PM

टीम इंडिया न्यूजीलैंड के बाद बांग्लादेश से भी वनडे सीरीज गंवा चुकी है। तीन वनडे मैचों में सीरीज में बांग्लादेश ने लगातार 2 मुकाबले जीतकर सीरीज को अपने कब्जे में कर लिया है। मंगलवार को बांग्लादेश ने दूसरे मुकाबले में भारत को 5 रन से हरा दिया।

मैच की हार के बाद कोच राहुल द्रविड़ ने वनडे वर्ल्ड कप का मास्टर प्लान बताया। उन्होंने कहा कि जनवरी से फुल स्ट्रेंथ वाली टीम होगी, जो वर्ल्ड कप तक खेलते नजर आएगी।

द्रविड़ ने एक सवाल के जवाब में कहा कि पिछले तीन-चार महीनों से शेड्यूल काफी बिजी रहा। न्यूजीलैंड में भी वनडे की पूरी टीम नहीं थी। वहीं बांग्लादेश दौरे पर भी टीम को इंजरी से जूझना पड़ा। मुझे उम्मीद है कि अगर खिलाड़ियों की इंजरी नहीं रही और सब कुछ ठीक रहा तो जनवरी से हमारे पास फुल स्ट्रेंथ होगा, जो आठ-नौ महीनों से अक्टूबर-नवंबर में होने वाले वर्ल्ड कप तक लगातार खेलेगी। हमें IPL से पहले नौ वनडे (तीन न्यूजीलैंड, तीन श्रीलंका और तीन आस्ट्रेलिया के खिलाफ) खेलने हैं और उम्मीद करते हैं कि हमें इन मैचों के लिए एक स्थिर टीम मिलेगी।

युवा खिलाड़ियों की तारीफ
द्रविड़ ने युवा खिलाड़ियों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि दूसरे वनडे में खेले उमरान ने काफी प्रभावित किया। वहीं डेब्यू करने वाले कुलदीप सेन ने भी शानदार गेंदबाजी की। शार्दूल ठाकुर, अक्षर पटेल और वाशिगंटन सुंदर ने भी शानदार खेल दिखाया। श्रेयस अय्यर, केएल राहुल सहित सीनियर्स खिलाड़ी भी इस दौरे पर अच्छा प्रदर्शन किया। हालांकि, रिजल्ट हमारे पक्ष में नहीं रहे।

रोहित शर्मा, कुलदीप सेन और दीपक चाहर अगले मैच में नहीं खेलेंगे
सीरीज को गंवा चुकी टीम इंडिया के लिए बुरी खबर है कि कप्तान रोहित शर्मा, कुलदीप सेन और दीपक चाहर अगले मैच में नहीं खेलेंगे। द्रविड़ ने इसकी जानकारी प्रेस कांफ्रेंस में दी। उन्होंने कहा कि रोहित को फील्डिंग के दौरान चोट लग गई थी। वह मुंबई वापस चले गए हैं। अगले मैच में वह, कुलदीप सेन और दीपक चाहर नहीं खेलेंगे।
कुलदीप सेन ने डेब्यू मैच के बाद पीठ में खिंचाव की शिकायत की थी। वहीं दीपक चाहर को भी दूसरे मैच में चोट लग गई थी।

भारतीय टीम के लिए चोट है बड़ी समस्या
टीम इंडिया के लिए इंजरी सरदर्द बन गई है। रोहित और कुलदीप सेन की इंजरी से पहले मोहम्मद शमी,जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा सीरीज से बाहर हैं। वे टी-20 वर्ल्ड कप में भी टीम का हिस्सा नहीं थे।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना

इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर