Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

बाज़ार

लोकसभा में पेश हुआ हेल्थ एंड सिक्योरिटी सेस बिल, डिमेरिट गुड्स पर बढ़ेगा टैक्स

05 दिसंबर, 2025 06:29 PM

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को लोकसभा में ‘हेल्थ एंड सिक्योरिटी सेस बिल, 2025’ पेश किया। इस बिल के तहत पान मसाला जैसे उत्पादों पर अतिरिक्त कर (सेस) लगाया जाएगा। मंत्री ने स्पष्ट किया कि यह सेस किसी भी आवश्यक वस्तु पर नहीं लगेगा और इससे मिलने वाली आमदनी राज्यों के साथ साझा की जाएगी, ताकि वे स्वास्थ्य योजनाओं पर खर्च कर सकें।

सीतारमण ने कहा कि यह सेस उन “डिमेरिट गुड्स” पर लगाया जाएगा जिन्हें खरीदना या इस्तेमाल करना स्वास्थ्य के लिए गंभीर जोखिम पैदा करता है। सरकार चाहती है कि इन वस्तुओं की कीमत बढ़े ताकि लोग इन्हें कम खरीदें।

उन्होंने बताया कि पान मसाला पर जीएसटी की अधिकतम दर 40 प्रतिशत रहेगी और इस नए सेस का जीएसटी राजस्व पर कोई असर नहीं पड़ेगा। यह सेस कारखानों की मशीनों की उत्पादन क्षमता के आधार पर लगाया जाएगा। यानी हर फैक्ट्री की सेस देनदारी उसकी क्षमता के अनुसार अलग-अलग होगी।

वित्त मंत्री ने बताया कि पान मसाले पर एक्साइज ड्यूटी नहीं लगाई जा सकती, इसलिए अलग से यह सेस बिल लाया जा रहा है, ताकि उत्पादन पर भी कर लगे और उपभोग पर जीएसटी पहले से लागू है।

इससे पहले बुधवार को लोकसभा ने एक बिल पारित किया था, जिसके तहत तंबाकू पर जीएसटी (40%) के अलावा एक्साइज ड्यूटी भी लगाई जाएगी। वर्तमान में पान मसाला, तंबाकू और इससे जुड़े उत्पादों पर 28% जीएसटी और अलग-अलग दर का मुआवजा सेस लगता है। मुआवजा सेस समाप्त होने पर जीएसटी दर 40% हो जाएगी।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

गूगल और एप्पल ने आरसीएस मैसेजिंग के लिए शुरू किया एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन

गूगल और एप्पल ने आरसीएस मैसेजिंग के लिए शुरू किया एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन

हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने के बाद भी 100 डॉलर की रेंज में रह सकता है कच्चा तेल : रिपोर्ट

हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने के बाद भी 100 डॉलर की रेंज में रह सकता है कच्चा तेल : रिपोर्ट

केंद्र ने ऑफशोर और डीपवाटर तेल एवं गैस ब्लॉक पर घटाई रॉयल्टी

केंद्र ने ऑफशोर और डीपवाटर तेल एवं गैस ब्लॉक पर घटाई रॉयल्टी

सोने की चमक बढ़ी, चांदी 2.80 लाख रुपए के पार

सोने की चमक बढ़ी, चांदी 2.80 लाख रुपए के पार

वैश्विक अस्थिरता से सोने और चांदी में सीमित दायरे में कारोबार

वैश्विक अस्थिरता से सोने और चांदी में सीमित दायरे में कारोबार

ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला; निफ्टी 24000 के नीचे

ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला; निफ्टी 24000 के नीचे

11 May Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, यहां चेक करें प्रमुख शहरों का भाव

11 May Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, यहां चेक करें प्रमुख शहरों का भाव

भारतीय शेयर बाजार की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपए से अधिक घटा

भारतीय शेयर बाजार की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपए से अधिक घटा

भारत का निजी पूंजीगत खर्च 67 प्रतिशत बढ़कर 7.7 लाख करोड़ रुपए हुआ: सीआईआई

भारत का निजी पूंजीगत खर्च 67 प्रतिशत बढ़कर 7.7 लाख करोड़ रुपए हुआ: सीआईआई

मार्केट आउटलुक: तिमाही नतीजे, अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चा तेल निर्धारित करेगा शेयर बाजार का रुझान

मार्केट आउटलुक: तिमाही नतीजे, अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चा तेल निर्धारित करेगा शेयर बाजार का रुझान