Friday, July 03, 2026
BREAKING
Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस की नजर, पात्र मतदाताओं का नाम नहीं कटने देंगे : राव नरेंद्र सिंह निक्षय मित्र बनकर हरियाणा को टीबी मुक्त बनाने में सहयोग करें : आरती सिंह राव भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्रवाई, ₹40 हजार की रिश्वत लेते ESIC मैनेजर रंगे हाथ गिरफ्तार भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण ने विकास की सच्चाई उजागर कर दी : कुमारी सैलजा हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के लिए सभी राजनीतिक दल अपने बीएलए की बीएलओ के साथ बैठकें निर्धारित करें : ए. श्रीनिवास विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा निभाएगा अग्रणी भूमिका : नायब सिंह सैनी Weather Update: प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, 49 सड़कें बंद और नदियां उफान पर

पंजाब

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के 5 शूटर काबू: हथियारों का जखीरा बरामद

19 जून, 2025 05:18 PM

पटियाला पुलिस ने गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के 5 सक्रिय गुर्गों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 7 अवैध हथियार, 10 मैगजीन और 11 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपी सुपारी लेकर हत्या और अन्य संगीन वारदातों को अंजाम देने की तैयारी में थे।

एसएसपी वरुण शर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी दी कि गिरोह का सरगना तेजिंदर सिंह उर्फ फौजी, पहले से जेल में बंद था लेकिन वहीं से गैंग को ऑपरेट कर रहा था। गिरोह के अन्य सदस्य भी उसी दौरान संपर्क में आए और हथियारों की खरीद-फरोख्त के साथ हत्या की योजनाएं बनाई गईं।

ऐसे सामने आया पूरा मामला

24 मई को गांव दौण कलां निवासी दलविंदर सिंह पर 7-8 लोगों ने जानलेवा हमला किया था। आरोपी तेजधार हथियारों से लैस थे और पीड़ित की टांगों व बाहों पर हमला किया गया। इस हमले के पीछे पुरानी रंजिश और गैंगस्टर राजनीति जुड़ी थी। पीड़ित की शिकायत पर 26 मई को थाना सदर पटियाला में केस दर्ज किया गया।

पुलिस जांच में पता चला कि तेजिंदर उर्फ फौजी, जो पहले से हत्या के एक मामले में 2022 से जेल में बंद है, ने ही जेल से अपने साथियों के जरिए यह हमला करवाया। पुलिस ने उसे फिरोजपुर सेंट्रल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर दोबारा गिरफ्तार किया।

हथियारों की खेप: मध्य प्रदेश से लाए जाते थे सस्ते में, पंजाब में बेचे जाते थे महंगे में

पूछताछ में सामने आया कि गिरोह मध्य प्रदेश से अवैध हथियार लाकर पंजाब और उत्तर भारत के अलग-अलग राज्यों में उन्हें महंगे दामों में बेचता था। पुलिस ने इनके ठिकानों से 30 और 32 बोर की तीन-तीन पिस्टल, 315 बोर का देसी कट्टा, 10 मैगजीन और 11 कारतूस बरामद किए।

इसके अलावा, आरोपियों ने कबूला कि वारदात के दिन उनके पास अवैध हथियार थे जिन्हें उन्होंने बाद में छुपा दिया था। पुलिस ने राजा फार्म, बहादुरगढ़ से इन हथियारों को भी बरामद कर लिया है।

टारगेट किलिंग की थी योजना, कई VIP पर थी नजर

एसएसपी ने बताया कि गिरोह ने पटियाला और आस-पास के कई इलाकों में रैकी की थी। इनके निशाने पर कई बड़े लोग और भिंदा हत्याकांड के अहम गवाह भी शामिल थे। समय रहते कार्रवाई न होती तो ये गंभीर वारदातें हो सकती थीं।

पुलिस रिकॉर्ड में क्या है आरोपियों का इतिहास

तेजिंदर सिंह उर्फ फौजी पर आधा दर्जन से ज्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

राहुल कद्दू पर दो केस चल रहे हैं।

विपल उर्फ बिट्टू पर एक मामला दर्ज है।

सुखचैन सिंह और देव करण पर पहले कोई केस नहीं था, लेकिन इस वारदात में इनकी संलिप्तता सामने आई है।

एसएसपी बोले: गैंग जेल से चला रहे थे ऑपरेशन, कई बड़े नामों से जुड़े तार

एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि ये आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से सीधे संपर्क में थे और जेल से ही योजना बनाकर वारदातों को अंजाम दे रहे थे। इनका नेटवर्क कई राज्यों में फैला है। आरोपियों ने कई मामलों में गवाहों को धमकाया और संपर्क सूत्रों के जरिए सुपारी लेकर टारगेट तय किए। पुलिस ने इनसे अब तक बरामद हथियारों के निर्माण स्थान तक पहुंचने की बात कही है, ताकि सप्लाई चैन को तोड़ा जा सके।

 

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद

Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद

पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह

पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह

पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट

पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट

10वीं और 12वीं ओपन स्कूल में दाखिले की प्रक्रिया शुरू, PSEB ने जारी की अहम सूचना

10वीं और 12वीं ओपन स्कूल में दाखिले की प्रक्रिया शुरू, PSEB ने जारी की अहम सूचना

पंजाब में चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, चन्नी समेत कई नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

पंजाब में चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, चन्नी समेत कई नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

Punjab Congress में बदलाव के बाद बढ़ी अंदरूनी खींचतान, मनीष तिवारी की Post से उठे सवाल

Punjab Congress में बदलाव के बाद बढ़ी अंदरूनी खींचतान, मनीष तिवारी की Post से उठे सवाल

कांग्रेस में योग्यता नहीं, गांधी-वाड्रा परिवार की परिक्रमा से मिलता है सम्मान: तरुण चुघ

कांग्रेस में योग्यता नहीं, गांधी-वाड्रा परिवार की परिक्रमा से मिलता है सम्मान: तरुण चुघ

एक बार फिर पंजाब आएंगे PM मोदी, राज्य को मिलने जा रही बड़ी सौगात!

एक बार फिर पंजाब आएंगे PM मोदी, राज्य को मिलने जा रही बड़ी सौगात!

मोहाली: बच्चों के अंतिम संस्कार में पहुंची कातिल मां, दादा-दादी ने लगाए गंभीर आरोप

मोहाली: बच्चों के अंतिम संस्कार में पहुंची कातिल मां, दादा-दादी ने लगाए गंभीर आरोप

महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये

महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये