Saturday, July 11, 2026
BREAKING
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत न्यूजीलैंड का सफल दौरा संपन्न करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी स्वदेश रवाना रिलायंस अनिल अंबानी समूह पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 1,021 करोड़ रुपए की नई संपत्तियां जब्त अमरनाथ यात्रा: नुनवान बेस कैंप पर FRS की मदद से संदिग्ध OGW गिरफ्तार '2017 से पहले प्रदेश में न नीति थी, न नीयत', कुशीनगर से सीएम योगी का सपा पर करारा प्रहार पंजाब में 'मुख्यमंत्री मावां धीआं सत्कार योजना' हिट, 33 लाख महिलाओं को मिले रुपये, जानें अब तक कितने रजिस्ट्रेशन मानुका हनी से माओरी संस्कृति तक, पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड में गिनाईं दोनों देशों की समानताएं पंजाब: 'तेल देखेंगे, तेल की धार देखेंगे', भूपेश बघेल के साथ मीटिंग से पहले चरणजीत चन्नी के इस बयान के मायने समझिए पीएम मोदी की न्यूजीलैंड के नेता प्रतिपक्ष क्रिस हिपकिंस के संग मुलाकात, टेक्नोलॉजी-ट्रेड समेत कई मुद्दों पर चर्चा गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में जयप्रकाश नारायण पुस्तकालय का लोकार्पण किया

खेल

रोहित टी-20 टीम ऑफ द ईयर के कप्तान, बुमराह-हार्दिक-अर्शदीप को भी जगह, बाबर भी शामिल

27 जनवरी, 2025 01:09 PM

दुबई; इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने शनिवार को 2024 की पुरुष टी-20आई टीम ऑफ द ईयर घोषित कर दी। रोहित शर्मा को टीम का कप्तान चुना गया है। रोहित की अगवाई में भारत ने पिछले साल टी-20 वल्र्ड कप 2024 जीता था। साल 2024 की सर्वश्रेष्ठ टी20 टीम में भारत का दबदबा रहा। टीम में सबसे ज्यादा चार भारतीयों को जगह मिली है। रोहित के अलावा धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और पेसर अर्शदीप सिंह को शामिल किया गया है। टीम में बाबर आजम एकमात्र पाकिस्तानी हैं। ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, इंग्लैंड, अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज का एक-एक प्लेयर है। वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन को विकेटकीपर चुना गया।

रोहित न सिर्फ पुरुष टी20 टीम ऑफ द ईयर के कप्तान हैं, बल्कि ओपनर भी हैं। उन्होंने पिछले साल 11 टी20 मैचों में 42.00 की औसत और 160.16 के स्ट्राइक रेट से 378 रन बनाए थे। उन्होंने टी20 वल्र्ड कप जीतने के बाद टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया। वह फिलहाल भारत की टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान हैं। वहीं, बुमराह ने 2024 में आठ टी20 इंटरनेशनल मैचों में 8.26 की औसत 15 विकेट। बुमराह ने यह सभी मैच टी20 वल्र्ड कप में खेले और भारत को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की फेहरिस्त में तीसरे पायदान पर थे। हार्दिक ने पिछले साल 17 टी-20 मैचों में 352 रन बनाए और 16 विकेट भी हासिल किए।

अर्शदीप टी-20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर

दुबई। भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को शनिवार एक बड़ी खुशी नसीब हुई। अर्शदीप ने आईसीसी मेंस टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2024 अवॉर्ड जीता है। इस अवॉर्ड की रेस में कुल चार प्लेयर थे। अर्शदीप ने पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम, ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बैटर ट्रैविस हेड और जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर सिकंदर रजा को पछाडक़र अवॉर्ड अपने नाम किया। भारतीय गेंदबाज ने पिछले साल दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 2024 में 18 टी20 मैचों में 36 विकेट चटकाए। वह सबसे छोटे फॉर्मेट भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। सिर्फ चार खिलाडिय़ों ने कैलेंडर वर्ष में अर्शदीप से ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल विकेट लिए। उनसे आगे सऊदी अरब के उस्मान नजीब (38), श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा (38), यूएई के जुनैद सिद्दीकी (40) और हांगकांग के एहसान खान (46) रहे।

टी20 टीम ऑफ द ईयर— रोहित शर्मा (कप्तान, भारत), ट्रैविस हेड (ऑस्ट्रेलिया), फिल साल्ट (इंग्लैंड), बाबर आजम (पाकिस्तान), निकोलस पूरन (विकेटकीपर, वेस्टइंडीज), सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे), हार्दिक पांड्या (भारत), राशिद खान (अफगानिस्तान), वानिंदु हसरंगा (श्रीलंका) जसप्रीत बुमराह (भारत), अर्शदीप सिंह (भारत)।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट