Saturday, March 28, 2026
BREAKING
फरीदकोट नशा विरोधी अभियान में पंजाब के शीर्ष जिलों में शामिल; अपराध में 37% गिरावट, लूटपाट के मामलों में 97% रिकवरी बिना दवा लिए कोलेस्ट्रॉल को कर सकते हैं संतुलित, बस फॉलो करने होंगे यह टिप्स पाचन तंत्र को मजबूत और तनाव को दूर करने के लिए रोज करें 'गर्भासन इंडोनेशिया में अब 16 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं कर पाएंगे सोशल मीडिया एक्सेस आईपीएल 2026: एसआरएच के खिलाफ आरसीबी ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, डफी-अभिनंदन का डेब्यू 'आचारी बा' में नीना गुप्ता के अभिनय की कायल हुईं हेमा मालिनी, सभी से की फिल्म देखने की अपील अपारशक्ति खुराना का नया गाना ‘तेरे पीछे’ रिलीज, महिमा मकवाना संग दिखी केमिस्ट्री '71 साल का युवा मॉडल', अनुपम खेर ने दिया मॉडलिंग के लिए आवेदन! फिल्मों के बाद अब एनीमेशन में 'ताल' ठोकेंगे सुभाष घई, राजीव चिलाका संग की बड़ी पार्टनरशिप ग्रीन एनर्जी से लेकर फार्मा तक, 6 कंपनियां लाएंगी हजारों करोड़ के IPO, SEBI की हरी झंडी

खेल

रोनाल्डो ने छोड़ा मैनचेस्टर यूनाइटेड:क्लब भी बिक सकता है, मालिकों ने कहा- हम तैयार

23 नवंबर, 2022 06:05 PM

दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने मैनचेस्टर यूनाइटेड छोड़ दिया है। उनका क्लब के साथ करार खत्म हो चुका है। क्लब के एक मालिक ने खुलासा किया करते हुए कहा- 'स्टार खिलाड़ी ने तत्काल प्रभाव के साथ इंग्लिश क्लब छोड़ दिया है।'

उसने क्लब बेंचने की बात भी कही। क्लब के अमेरिकी मालिकों का कहना है कि वे क्लब बेंचने के लिए तैयार हैं। रोनाल्डो पिछले साल मैनचेस्टर यूनाइटेड के साथ जुड़े थे। दोनों के बीच 216 करोड़ रुपए का एग्रीमेंट हुआ था। पहले वे यूवेंट्स की ओर से खेलते थे।

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर रोनाल्डो और इंग्लिश क्लब के बीच सब ठीक नहीं चल रहा था। 37 साल के फुटबॉलर ने पिछले हफ्ते एक इंटरव्यू में क्लब के मैनेजमेंट और मैनेजर एरिक टेन हैग पर कई आरोप लगाए थे।

स्टार फुटबॉलर ने कहा था- 'क्लब के कुछ लोग मुझे हटाना चाहते हैं।' रोनाल्डो यहीं नहीं रुके उन्होंने मैनेजर हैग पर एक मैच के दौरान खुद को भड़काने के आरोप लगाए थे।

उन्होंने कहा- 'हाग ने पिछले महीने टॉटनहम के खिलाफ ओल्ड ट्रैफर्ड में 19 अक्टूबर को खेले गए मुकाबले में मुझे भड़काया था।' वे यहीं नहीं रुके...और कहा- 'मुझे लगता है कि यह उसने जानबूझकर किया है। मैं भड़काया हुआ महसूस कर रहा था। मैं उनका सम्मान नहीं करता, क्योंकि वो मेरा सम्मान नहीं करता है।'

स्टार फुटबॉलर ने पोस्ट में लिखा- आई लव मैनचेस्टर
स्टार फुटबॉलर ने लिखा- 'मैनचेस्टर यूनाइटेड से बात करने के बाद हमने कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने का फैसला किया है। मैं मैनचेस्टर यूनाइटेड से प्यार करता हूं। मैं उन फैंस से भी प्यार करता हूं, जो कभी चेंज नहीं होते हैं। मुझे लगता है कि नई बदलाव की तलाश के लिए यह सही समय है। मैं उम्मीद करता हूं कि टीम भविष्य के संस्करण में सफलता अर्जित करे।'

अब 4 क्लबों की जर्सी में नजर आए रोनाल्डो
क्रिस्टियानो रोनाल्डो अब तक चार क्लबों से खेल चुके हैं। उन्होंने 701 क्लब गोल दागे हैं। सबसे ज्यादा गोल उन्होंने रियल मैड्रिड की ओर से दागे हैं। अगले ग्राफिक में देखिए रोनाल्डो के क्लब गोल।

818 गोल दागे हैं अब तक
ओवरऑल करियर की बात करें तो रोनाल्डो ने अब तक 818 गोल दागे हैं। इसमें 701 क्लब और 117 इंटरनेशनल गोल शामिल हैं।

16 मैचों में 3 गोल ही कर सके हैं रोनाल्डो
मौजूदा सीजन की बात करें तो रोनाल्डो मैनचेस्टर यूनाइटेड की जर्सी में 16 मुकाबले खेले हैं। लेकिन, उनके बूट से तीन ही गोल आए हैं। इनमें एक प्रीमियर लीग में और दो यूरोपा लीग के गोल शामिल हैं।

वर्ल्ड कप में 24 नवंबर को खेलते नजर आ सकते हैं
रोनाल्डो इस समय कतर में फुटबॉल वर्ल्ड कप खेल रहे हैं। उनकी टीम पुर्तगाल का मुकाबला 24 नवंबर को घना के साथ होगा। पुर्तगाल को ग्रुप एच में घना, साउथ कोरिया और उरुग्वे के साथ रखा गया है।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: एसआरएच के खिलाफ आरसीबी ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, डफी-अभिनंदन का डेब्यू

आईपीएल 2026: एसआरएच के खिलाफ आरसीबी ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, डफी-अभिनंदन का डेब्यू

बांग्लादेश में IPL 2026 का लाइव प्रसारण होगा या नहीं, BAN सरकार का आ गया बड़ा बयान

बांग्लादेश में IPL 2026 का लाइव प्रसारण होगा या नहीं, BAN सरकार का आ गया बड़ा बयान

IPL से ठीक पहले CSK के फैंस को बड़ा झटका, शुरुआती चार मैचों से बाहर रह सकते हैं MS धोनी

IPL से ठीक पहले CSK के फैंस को बड़ा झटका, शुरुआती चार मैचों से बाहर रह सकते हैं MS धोनी

100 पारियों में नाबाद रहे एमएस धोनी, यह हैं ज्यादा नॉट आउट रहने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

100 पारियों में नाबाद रहे एमएस धोनी, यह हैं ज्यादा नॉट आउट रहने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह की अभिषेक शर्मा को फटकार, ध्यान भटकेगा, तो यही होगा

पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह की अभिषेक शर्मा को फटकार, ध्यान भटकेगा, तो यही होगा

धर्मशाला में होंगे आईपीएल के तीन मैच, पंजाब किंग्स की टीम दिल्ली, मुंबई, आरसीबी के साथ भिड़ेगी

धर्मशाला में होंगे आईपीएल के तीन मैच, पंजाब किंग्स की टीम दिल्ली, मुंबई, आरसीबी के साथ भिड़ेगी

BCCI ने पुरुषों का घरेलू शेड्यूल जारी किया, गुवाहाटी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी मैच

BCCI ने पुरुषों का घरेलू शेड्यूल जारी किया, गुवाहाटी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी मैच

पैट कमिंस ने अपनी इंजरी पर दिया अपडेट, बताया आईपीएल 2026 में कब होगी वापसी

पैट कमिंस ने अपनी इंजरी पर दिया अपडेट, बताया आईपीएल 2026 में कब होगी वापसी

आरसीबी बनाम एसआरएच: 38 छक्के और 43 चौके, जब एक ही आईपीएल मैच में बने 549 रन

आरसीबी बनाम एसआरएच: 38 छक्के और 43 चौके, जब एक ही आईपीएल मैच में बने 549 रन

मियामी ओपन: सबालेंका ने लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में बनाई जगह

मियामी ओपन: सबालेंका ने लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में बनाई जगह