Saturday, March 28, 2026
BREAKING
नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओली और पूर्व गृह मंत्री गिरफ्तार WTO के सदस्यों के बीच नवाचार और अवसरों का समान रूप से होना चाहिए बंटवारा : पीयूष गोयल बंगाल चुनाव: ईसीआई ने पुलिस को 10 दिन में सभी लंबित गैर-जमानती वारंट लागू करने का दिया निर्देश पीएम मोदी ने राज्यों से प्राकृतिक गैस के कनेक्शनों का विस्तार करने में तेजी लाने को कहा पीएम मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का किया उद्घाटन रूस 1 अप्रैल से स्थानीय उत्पादनकर्ताओं के गैसोलीन एक्सपोर्ट पर लगाएगा बैन Weather Update: एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, तेज बारिश और आंधी का अनुमान; येलो अलर्ट जारी PNG यूजर्स अब घर बैठे ही सरेंडर कर सकते हैं एलपीजी कनेक्शन: सचिव निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा, NCB और अल्ट्राटेक के बीच समझौता मध्य पूर्व संकट: आतंकवाद और सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत-इजरायल साझेदारी हुई और गहरी

खेल

रोनाल्डो की टीम ने जीता रोमांचक मुकाबला:फर्स्ट हाफ में 0-0 रही स्कोर लाइन, सेकेंड हाफ में दोनों टीमों ने दागे 5 गोल

25 नवंबर, 2022 06:17 PM

फीफा वर्ल्ड कप 2022 में गुरुवार को रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल ने घाना को 3-2 से हरा दिया। करीबी मुकाबले में रोनाल्डो ने मैच का पहला गोल पेनाल्टी से दागा। पहले हाफ में दोनों ही टीमें कोई गोल स्कोर नहीं कर सकीं, लेकिन दूसरे हाफ में 5 गोल देखने को मिले। इनमें से 3 पुर्तगाल और 2 घाना ने किए।

पुर्तगाल के लिए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, जोआओ फेलिक्स और राफेल लिआओ ने गोल किए। वहीं, घाना के लिए आंद्रे अयू और ओस्मान बुखारी ने गोल दागे।

रोनाल्डो ने पेनाल्टी से दागा गोल
सेकेंड हाफ के 63वें मिनट में पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो बॉल लेकर घाना के गोल पोस्ट की ओर दौड़े। तभी घाना के डिफेंडर आंद्रे अयू ने रोनाल्डो को पुश किया। अयू के पुश से रोनाल्डो पेनाल्टी बॉक्स के अंदर गिर गए। घाना ने पेनाल्टी को चैलेंज किया। लेकिन, रेफरी ने पुर्तगाल के हक में फैसला देकर उन्हें पेनाल्टी अवॉर्ड की।

65वें मिनट में मिली पेनाल्टी को रोनाल्डो ने राइट फुट से किक किया। बॉल घाना के गोलकीपर के ऊपर से राइट कॉर्नर में जा लगी। इस तरह पुर्तगाल और मैच का पहला गोल आया। इसके साथ ही रोनाल्डो ने लगातार 5 वर्ल्ड कप में गोल दागने का रिकॉर्ड बनाया। वह ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने।

घाना के लिए कप्तान ने मारा पहला गोल
घाना के कप्तान आंद्रे अयू ने घाना के लिए पहला गोल किया। उन्होंने 73वें मिनट में गोल दागा। पुर्तगाल के डिफेंस को भेदते हुए घाना के कुदुस आगे की ओर दौड़े और अयू को क्रॉस दिया। इसका फायदा उठाते हुए अयू ने गोलकीपर को छकाते हुए गोल कर दिया।

78वें मिनट में आया पुर्तगाल का दूसरा गोल
रोनाल्डो के गोल के बाद घाना के कप्तान आंद्रे अयू ने 73वें मिनट में गोल किया। स्कोर लाइन 1-1 होने के बाद अयू सब्स्टीट्यूट हो कर बाहर चले गए। अयू बाहर जा कर गोल सेलिब्रेट कर ही रहे थे कि पुर्तगाल के जोआओ फेलिक्स ने 78वें मिनट में साथी खिलाड़ी के क्रॉस पर दूसरा गोल दाग दिया।

80वें मिनट में पुर्तगाल का तीसरा गोल
78वें मिनट में स्कोर लाइन 2-1 होने के बाद भी पुर्तगाल की टीम हावी होने लगी। उन्होंने लगातार अटैक किया और 80वें मिनट में 15 नंबर की जर्सी पहने पुर्तगाल के राफेल लीआओ ने तीसरा गोल दाग दिया। उनके गोल के बाद स्कोर लाइन 3-1 हो गया। पुर्तगाल ने मैच के आखिरी 10 मिनट में डिफेंड करने की स्ट्रैटजी अपनाई। उन्होंने रोनाल्डो समेत अपने तीनों फॉरवर्ड प्लेयर्स को सब्स्टीट्यूट कर बाहर भेज दिया।

89वें मिनट में आया घाना का दूसरा गोल
स्कोर लाइन पुर्तगाल के फेवर में 3-1 होने के बाद घाना ने अटैक किया। अटैक की बदौलत ओस्मान बुखारी ने घाना के लिए दूसरा गोल दाग दिया। 89वें मिनट गोल की तरफ क्रॉस आया और उन्होंने शानदार हेडर मारते हुए बॉल को नेट में डाल दिया।

बुखारी के गोल के बाद स्कोर लाइन 3-2 हो गई। 90 मिनट पूरे होने के बाद 9 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम मिला। लेकिन, दोनों ही टीमें इस टाइम में गोल नहीं दाग सकीं।

फर्स्ट हाफ में रोनाल्डो ने मिस किया चांस
फर्स्ट हाफ में पुर्तगाल की टीम पूरी तरह से हावी रही। उन्होंने ज्यादातर समय बॉल अपने पास रखी। इस दौरान दो बार रोनाल्डो को गोल करने के चांस मिले। लेकिन, वे घाना के डिफेंस के सामने इसे कन्वर्ट नहीं कर सके। 38वें मिनट में उन्हें फिर एक चांस मिला। रोनाल्डो बॉल को घाना के गोल पोस्ट की ओर लेकर दौड़े और गोल कर भी दिया।

लेकिन, रेफरी ने व्हीसल बजा दी और रोनाल्डो के गोल को फाउल करार दिया। दरअसल, घाना के पेनाल्टी बॉक्स में रोनाल्डो ने डिफेंडर पर अटैक किया था। जो रेफरी के अनुसार फाउल था।

पुर्तगाल और घाना की स्टार्टिंग प्लेइंग इलेवन

पुर्तगाल: डिओगो कोस्टा(गोलकीपर), रुबेन डियास, राफेल गुरेरो, डेनिलो, जोआओ कैंसिलो, ब्रूनो फर्नांडीस, बर्नार्डो सिल्वा, रुबेन नेवेस, क्रिस्टियानो रोनाल्डो (कप्तान), जोआओ फेलिक्स और ओटावियो।

घाना: लॉरेंस आती(गोलकीपर) , मोहम्मद सालिसु, डेनियल अमार्टे, अलेक्जेंडर जीकू, थॉमस पार्टे, आंद्रे अयू (कप्तान), अब्दुल रहमान बाबा, कुदुस मोहम्मद, सालिस अब्दुल समेद, सीदू एलिडू और इनाकी विलियम्स।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

100 पारियों में नाबाद रहे एमएस धोनी, यह हैं ज्यादा नॉट आउट रहने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

100 पारियों में नाबाद रहे एमएस धोनी, यह हैं ज्यादा नॉट आउट रहने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह की अभिषेक शर्मा को फटकार, ध्यान भटकेगा, तो यही होगा

पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह की अभिषेक शर्मा को फटकार, ध्यान भटकेगा, तो यही होगा

धर्मशाला में होंगे आईपीएल के तीन मैच, पंजाब किंग्स की टीम दिल्ली, मुंबई, आरसीबी के साथ भिड़ेगी

धर्मशाला में होंगे आईपीएल के तीन मैच, पंजाब किंग्स की टीम दिल्ली, मुंबई, आरसीबी के साथ भिड़ेगी

BCCI ने पुरुषों का घरेलू शेड्यूल जारी किया, गुवाहाटी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी मैच

BCCI ने पुरुषों का घरेलू शेड्यूल जारी किया, गुवाहाटी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी मैच

पैट कमिंस ने अपनी इंजरी पर दिया अपडेट, बताया आईपीएल 2026 में कब होगी वापसी

पैट कमिंस ने अपनी इंजरी पर दिया अपडेट, बताया आईपीएल 2026 में कब होगी वापसी

आरसीबी बनाम एसआरएच: 38 छक्के और 43 चौके, जब एक ही आईपीएल मैच में बने 549 रन

आरसीबी बनाम एसआरएच: 38 छक्के और 43 चौके, जब एक ही आईपीएल मैच में बने 549 रन

मियामी ओपन: सबालेंका ने लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में बनाई जगह

मियामी ओपन: सबालेंका ने लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में बनाई जगह

मियामी ओपन: कोको गॉफ ने बेलिंडा बेनकिक को हराया, सेमीफाइनल में कैरोलिना मुचोवा से मुकाबला

मियामी ओपन: कोको गॉफ ने बेलिंडा बेनकिक को हराया, सेमीफाइनल में कैरोलिना मुचोवा से मुकाबला

न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया

न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का छत्तीसगढ़ में आज करेंगे शुभारंभ

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का छत्तीसगढ़ में आज करेंगे शुभारंभ